फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Astro Tips: पैर में बांधते हैं काला धागा तो जरूर जान लें ये बातें, शनिदेव बन जाएंगे आपके रक्षक

Mon, 09 Dec 2024 07:48 AM IST
शिखर बरनवाल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, काला रंग नकारात्मक ऊर्जा को सोख लेता है और व्यक्ति को बुरी नजर से बचाता है। शनिदेव से जुड़े होने के कारण, काला धागा बांधना शनि दोष से मुक्ति दिलाने का एक सरल उपाय माना जाता है। 
विज्ञापन
1 of 5
पैर में काला धागा बांधें - फोटो : Amar Ujala
Black thread in Leg: काला धागा सदियों से भारतीय संस्कृति का एक अभिन्न हिस्सा रहा है। आपने अक्सर देखा होगा की कई लोग अपने पैर में काला धागा बांधे रहते हैं, असल में इसके कई धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यताएं हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, काला रंग नकारात्मक ऊर्जा को सोख लेता है और व्यक्ति को बुरी नजर से बचाता है। काला रंग शनिदेव से भी जुड़ा है, इसलिए काला धागा बांधना शनि दोष से मुक्ति दिलाने का एक सरल उपाय माना जाता है। हालांकि, कुछ लोग फैशन या स्वास्थ्य संबंधी कारणों से भी लोग काला धागा पहनते हैं, लेकिन पैर में काला धागा पहनने के धार्मिक महत्व को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।

काला धागा बांधते समय कुछ बातों का ध्यान रखना आवश्यक है। ज्योतिष शास्त्र और लाल किताब में इस संबंध में विस्तृत जानकारी उपलब्ध है। आइए इस लेख में सबसे पहले ये जानते हैं कि काला धागा क्यों पहनते हैं और फिर ये भी जानेंगे कि काला धागा पहनते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
Kala Dhaga - फोटो : Instagram - @glitters117
आखिर क्यों पहनते हैं काला धागा-
नजर दोष: बुरी नजर से बचाव के लिए काले धागे को अक्सर एक सुरक्षा के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि काला धागा नकारात्मक ऊर्जा को अपने में समेट लेता है और व्यक्ति को नुकसान पहुंचने से रोकता है।
विज्ञापन

3 of 5
Kala Dhaga - फोटो : Instagram - @glitters117
ग्रह दोष: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ ग्रहों के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए काला धागा बांधना एक उपाय माना जाता है। विशेषकर शनि ग्रह के दुष्प्रभावों को कम करने के लिए काले धागे को अक्सर धारण किया जाता है। इसके साथ ही काले धागे को सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक भी माना जाता है। यह व्यक्ति को आत्मविश्वास और शक्ति प्रदान करता है।

4 of 5
Kala Dhaga - फोटो : Instagram - @glitters117
किस दिन बांधना चाहिए काला धागा?
लाल किताब के मुताबिक, पैर में काला धागा बांधने का शुभ दिन शनिवार है। इस दिन काला बांधने से शनि देव के कृपा बनी रहती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि काला धागा हमेशा बाएं पैर में बांधना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kala Dhaga - फोटो : Instagram - @glitters117
काला धागा पहनने से पहले बरतें ये सावधानियां
काले धागे को अभिमंत्रित करने के पश्चात् ही धारण करना चाहिए। ध्यान रहे कि काला धागा शनिवार के दिन ही पहनें। काले धागे के साथ कभी भी लाल या पीला धागा न पहनें। संभव हो तो काला धागा भैरव मंदिर में जाकर धारण करें।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें