फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन बातों का ध्यान रखेंगे तो हमेशा पास रहेंगी मां लक्ष्मी, घर में कभी नहीं होगी धन-धान्य की कमी

Mon, 28 Mar 2022 06:21 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
इन बातों का ध्यान रखने से स्वयं चली आती हैं मां लक्ष्मी - फोटो : iStock
Jyotish Upay For Good Wealth: हर व्यक्ति चाहता है कि उसका जीवन धन-धान्य से भरा रहे। इसके लिए लोग दिन रात मेहनत भी करते हैं। कुछ लोग को कम मेहनत में ही काफी सफलता मिल जाती हैं। वहीं कई बार लाख प्रयासों के बाद भी कुछ लोगों को सफलता नहीं मिल पाती। इसे भाग्य का दोष भी समझ सकते हैं। हालांकि इस वजह से आपको परेशान नहीं होना चाहिए, क्योंकि ज्योतिष शास्त्र में आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए कई तरह के उपाय बताए जाते हैं। इन उपायों के जरिए आपके जीवन से न सिर्फ भाग्य दोष दूर होगा बल्कि धन प्राप्ति के रास्ते भी खुलेंगे। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में....   

रोजाना पूजा-पाठ करें
रोजाना सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और अपने आराध्य देव की पूजा करें। इसके अलावा जो भी खाना पकाएं भगवान को भोग लगाने के बाद ही खुद ग्रहण करें। ऐसा करने से घर में लक्ष्मी का वास होता है। 
विज्ञापन

2 of 7
इन बातों का ध्यान रखने से स्वयं चली आती हैं मां लक्ष्मी - फोटो : iStock
तुलसी का पौधा
हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को पूजनीय माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार घर में तुलसी का पौधा जरूर लगाएं और हर शाम उसके सामने घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि हमेशा बनी रहती है।
विज्ञापन

3 of 7
इन बातों का ध्यान रखने से स्वयं चली आती हैं मां लक्ष्मी - फोटो : iStock
किसी का जूठा न खाएं 
किसी भी व्यक्ति का जूठा भोजन करने से बचें। माना जाता है कि किसी का जूठा भोजन खाने से दरिद्रता का कुछ अंश आपके अंदर आ जाता है। ऐसे में अपने आप को संपन्न बनाए रखने के लिए किसी का जूठा खाने से बचें।

4 of 7
इन बातों का ध्यान रखने से स्वयं चली आती हैं मां लक्ष्मी - फोटो : iStock
दान-पुण्य जरूर करें 
सुखी जीवन के लिए हर किसी को दान-पुण्य जरूर करना चाहिए। इसके अलावा छल से कभी भी पैसा न कमाएं। साथ ही किसी दूसरे के धन और चीजों पर कभी भी नजर न रखें। 
विज्ञापन

5 of 7
इन बातों का ध्यान रखने से स्वयं चली आती हैं मां लक्ष्मी - फोटो : istock
अन्न की कद्र करें 
कई लोगों की आदत होती है कि वो अपनी थाली में भोजन छोड़ देते हैं। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो गुस्से में भोजन फेंक भी देते हैं। जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए, क्योंकि ऐसा करना लक्ष्मी जी का निरादर होता है इसलिए ऐसा काम बिल्कुल भी न करें।
विज्ञापन

6 of 7
इन बातों का ध्यान रखने से स्वयं चली आती हैं मां लक्ष्मी - फोटो : iStock
सफाई का रखें विशेष ध्यान
जिस घर में साफ-सफाई रहती है, उस घर में मां लक्ष्मी का वास होता है। इसलिए सुबह उठते ही अपने पूरे घर व रसोई की अच्छे से साफ-सफाई करें। इसके बाद ही रसोई में कोई कार्य करें। इसके अलावा शाम को कभी भी झाड़ू न लगाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
इन बातों का ध्यान रखने से स्वयं चली आती हैं मां लक्ष्मी - फोटो : iStock
मेहनत भी करें 
सिर्फ भाग्य के भरोसे बैठे रहने वाले लोगों का साथ मां लक्ष्मी कभी नहीं देतीं, इसलिए अपने कर्मों पर भी ध्यान दें। धन प्राप्ति के लिए कड़ी से कड़ी मेहनत करने के लिए तैयार रहें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें