फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jyotish Upay: रात के समय शिवलिंग के पास करें ये गुप्त उपाय, शिवजी की कृपा से सुख-सौभाग्य में होगी वृद्धि

Thu, 05 May 2022 04:18 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
रात के समय शिवलिंग के पास करें ये गुप्त उपाय - फोटो : iStock
Jyotish Upay: धर्म शास्त्रों में शिवलिंग की पूजा का बहुत अधिक महत्व माना गया है। हिंदू धर्म में शिवलिंग की पूजा कई प्रकार से की जाती है। अपनी अलग-अलग मान्यता के अनुसार लोग शिवलिंग की पूजा करते हैं। शिवलिंग की पूजा से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और अपनी कृपा बरसाते हैं। मान्यता है कि शिवलिंग पर एक लोटा जल और एक बेल पत्र चढ़ा देने मात्र से ही भगवान भोलेनाथ अपने भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण करते हैं। शिवलिंग पर जलाभिषेक करना, बेल पत्र, दूध, भांग आदि चीजें अर्पित करने के बारे में तो ज्यादातर लोगों को जानकारी होती है, लेकिन ज्योतिष शास्त्र ने मनोकामना पूर्ति हेतु कुछ गुप्त उपाय भी बताए गए हैं। ये उपाय आपके जीवन में सुख-समृद्धि लाते हैं। साथ ही महालक्ष्मी की कृपा से धन प्राप्ति के लिए किए गए ये उपाय बहुत कारगर माने जाते हैं। तो चलिए आज जानते हैं कुछ गुप्त उपाय के बारे में जिसे करने से आपकी सभी धन संबंधी समस्याएं दूर हो सकती हैं.... 
विज्ञापन

2 of 5
रात के समय शिवलिंग के पास करें ये गुप्त उपाय - फोटो : istock
धन प्राप्ति के लिए करें ये गुप्त उपाय
यदि धन प्राप्ति की मनोकामना है तो किसी शिव मंदिर में रात्रि के समय जाएं और वहां स्थापित शिवलिंग के पास एक शुद्ध घी का दीपक प्रज्वलित करें। दीपक प्रज्वलित करने से पहले से पहले शिव जी से प्रार्थना करें और मन ही मन अपनी मनोकामना कहें। इस को किसी सोमवार के दिन से आरंभ करने के बाद लगातार 41 दिनों तक करें। महालक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए यह बहुत ही प्राचीन उपाय और कारगर माना जाता है। 
विज्ञापन

3 of 5
रात के समय शिवलिंग के पास करें ये गुप्त उपाय - फोटो : अमर उजाला
समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए 
पौराणिक मान्यता है कि रात्रि के समय जब अंधेरा होता है तब शिवलिंग को प्रकाशित किया जाए तो शिवजी अत्यंत प्रसन्न होते हैं और भोले शंकर के प्रसन्न होने पर सभी देवी-देवता स्वयं प्रसन्न हो जाते हैं। साथ ही व्यक्ति के जीवन में धन समृद्धि आने के साथ ही समस्त समस्याओं का अंत होता है। यदि इस उपाय को नियमपूर्वक किया जाए तो मां महालक्ष्मी की कृपा तो प्राप्त होती ही है आपकी कुंडली के सभी ग्रह दोष दूर हो जाते हैं। 

4 of 5
रात के समय शिवलिंग के पास करें ये गुप्त उपाय - फोटो : अमर उजाला
शुभ फलों की प्राप्ति के लिए उपाय 
शुभ फलों की प्राप्ति के लिए रोज रात्रि के समय 11 से 12 बजे के बीच शिवलिंग के समक्ष दीपक लगाना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से अपार धन-संपत्ति एवं ऐश्वर्य की प्राप्ति होती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रात के समय शिवलिंग के पास करें ये गुप्त उपाय - फोटो : istock
पितृ दोष का प्रभाव कम करने के लिए उपाय  
यदि किसी जातक पर पितृ दोष का प्रभाव है, जिसकी वजह से तरक्की नहीं हो रही और वह आर्थिक तंगी से गुजर रहा है, तो उसे सोमवार की शाम को कच्चे चावल में काले तिल मिलाकर दान करना चाहिए। मान्यता है कि इस उपाय से घर में धन-धान्य के भंडार भी भरे रहेंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें