हर एक व्यक्ति का अपना ही स्वभाव होता है। आप किसी के व्यक्तित्व को देखकर उसके व्यवहार और स्वभाव का अंदाजा नहीं लगा सकते। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों और 9 ग्रहों का जिक्र किया गया है। व्यक्ति की राशि उसके जन्म, तिथि, स्थान और ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार निर्धारित होती है। ज्योतिषाचार्यों की मानें तो हर राशि का अपना एक स्वामी ग्रह होता है और यही ग्रह व्यक्ति के स्वभाव और उसके भविष्य को प्रभावित करते हैं। इनमें से कुछ राशि के लोग बहुत ही शांत होते हैं जबकि कुछ राशि के लोग बेहद ईमानदार और दयालु. जबकि कुछ राशियों के लोगों को चापलूसी पसंद है तो कुछ को स्पष्टवादिता। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इन 5 राशियों के लोग ऐसे होते हैं जो दिल के साफ और ईमानदार होते हैं। ज्योतिष शास्त्र में ऐसी कुछ राशियों का वर्णन किया गया है जिन पर आंख मूंद कर विश्वास किया जा सकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आइए जानते हैं कौन सी राशि के जातकों पर आंख बंद करके भरोसा किया जा सकता है।