फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jupiter Transit 2020: इस राशिवालों को गुरु का गोचर पहुंचाएगा आर्थिक फायदा, होगी जमकर आमदनी, लेकिन...

Thu, 19 Nov 2020 12:25 PM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
बृहस्पति ग्रह गोचर 2020 - फोटो : Pixabay
Jupiter Transit November 2020: देवगुरु बृहस्पति 20 नवंबर को धनु से मकर राशि में प्रवेश करेंगे और इस राशि में ये 21 नवंबर 2021 तक स्थित रहेंगे। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, गुरु के मकर राशि में आने से मीन राशि के जातकों को मिलेजुले परिणाम प्राप्त होंगे। आइए जानते हैं गुरु के गोचर का मीन राशि पर प्रभाव -
विज्ञापन

2 of 7
kundali dosh - फोटो : सोशल मीडिया
लाभ भाव में आएंगे देवगुरु बृहस्पति
गुरु का गोचर कुंडली के ग्यारहवें भाव में होगा। कुंडली का ग्यारहवां भाव लाभ स्थान के नाम से जाना जाता है। ज्योतिष में इस भाव से आमदनी, लाभ एवं जीवन में होने वाली सभी प्रकार की उपलब्धियों का विचार किया जाता है।
विज्ञापन

3 of 7
आर्थिक रूप से यह गोचर लाभकारी होगा। - फोटो : सोशल मीडिया
आमदनी बढ़ेगी
लाभ भाव में गुरु आर्थिक दृष्टि से मजबूती प्रदान करेंगे। आय के साधन बढ़ेंगे। किसी को उधार में दिया हुआ धन के वापस मिलने की उम्मीद है। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों और बड़े भाइयों से भी सहयोग मिलेगा।

4 of 7
गोचर के प्रभाव से प्रतियोगिता में सफलता के योग हैं।
सरकारी कामकाज में होगा फायदा
राज्य सरकार के विभागों में किसी भी तरह का सरकारी टेंडर आदि डालना हो अथवा किसी बड़े व्यापारिक अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उस दृष्टि से समय अनुकूल रहेगा। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। प्रतियोगिता में भी सफलता के योग बनेंगे।
विज्ञापन

5 of 7
इस अवधि में धन के लेनदेन में सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। - फोटो : www.pexels.com
आर्थिक सावधानी बरतने की है आवश्यकता
गोचर मीन राशि के लिए आर्थिक तौर पर लाभदायक रहने वाला है। हालांकि इस दौरान आपको किसी भी तरह के लेन-देन में सावधानी बरतने की भी सलाह है। 
विज्ञापन

6 of 7
पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। - फोटो : pixabay
पारिवारिक जीवन में रखना होगा धैर्य
वैवाहिक व घरेलू जीवन में आपको कलह और आपसी विवाद की स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य के साथ काम लें और स्थिति को अनुकूल बनाने का प्रयास करें। हालांकि जीवनसाथी का भरपूर समर्थन मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सेहत के मोर्चे पर अधिक सावधान रहने की जरूरत है - फोटो : facebook
सेहत का रखें ध्यान
सेहत के मोर्चे पर अधिक सावधान रहने की जरूरत है, खासकर रक्तचाप अर्थात ब्लड प्रेशर से संबंधित समस्याओं के उभरकर सामने आने की संभावना है। नए मित्र बन सकते हैं। आपको बेहद ध्यान रखने की जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें