फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jau Ke Upay: जौ के इन उपायों को करते ही बदल जाएगी किस्मत, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Sat, 11 Jun 2022 01:06 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जौ के इन उपायों को करते ही बदल जाएगी किस्मत - फोटो : iStock
Jau Ke Totke: मनुष्य के जीवन में उतार चढ़ाव लगा रहता है। सुख और दुःख दोनों ही जीवन के पहलू हैं। जीवन में परेशानियां आती जाती रहती हैं, लेकिन यदि लगातार किसी न किसी वजह से परेशानियों का सामना करना कर पड़ रहा है। तमाम मेहनत के बाद भी सफलता नहीं मिल रही तो इसके पीछे की वजह ग्रह दोष भी हो सकते हैं। ऐसे में ज्योतिष के कुछ उपायों को करना चाहिए। ज्योतिष में ऐसे कई उपाय और टोटके बताए गए हैं, जिन्हें करके परेशानियों से निजात पाया जा सकता है। इन्ही उपायों में से एक है जौ का उपाय। कहते हैं कि जौ के टोटके से घर में सुख-शांति आती है। साथ ही घर में मां लक्ष्मी का वास भी होता है। जौ का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। ज्यादार पूजा-पाठ और जज्ञ-अनुष्ठान में जौ का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा कई मांगलिक कार्यों में इसका इस्तेमाल होता है। ऐसे में चलिए जानते हैं जौ के कुछ असरकारी टोटके.... 
 
विज्ञापन

2 of 7
जौ के इन उपायों को करते ही बदल जाएगी किस्मत - फोटो : iStock
जौ के टोटके 
यदि आप राहु के दुष्प्रभाव से परेशान हैं तो शनिवार के दिन जौ के साथ कोयला, कच्चा दूध, नारियल, तिल, तांबा और दूर्वा लेकर बहते जल में प्रवाहित करें। ज्योतिष के अनुसार, ऐसा करने से राहु के अशुभ प्रभाव से जल्द मुक्ति मिलेगी। इसके अलावा शनिवार के दिन कबूतर को जौ खिलाने से राहु-केतु का बुरा प्रभाव कम होता है। 
विज्ञापन

3 of 7
जौ के इन उपायों को करते ही बदल जाएगी किस्मत - फोटो : iStock
पूर्णिमा या अमावस्या के दिन जौ के हवन करना चाहिए। ज्योतिष के अनुसार ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही घर के सदस्य कम बीमार पड़ते हैं।

4 of 7
जौ के इन उपायों को करते ही बदल जाएगी किस्मत - फोटो : iStock
ज्योतिष के अनुसार, कर्ज से छुटकारा पाने के लिए रात में सोने से पहले एक मुट्ठी जौ लेकर लाल कपड़े में बांध लें। इसके बाद इसे बेड के नीचे सिरहने में रख दें और अगली सुबह इसे पशु-पक्षियों या जरुरतमंदों के बीच बांट दें। 
विज्ञापन

5 of 7
जौ के इन उपायों को करते ही बदल जाएगी किस्मत - फोटो : iStock
शास्त्रों में जौ का दान करना उत्तम माना गया है, क्योंकि जौ को सोने के जैसा शुद्ध माना जाता है। कहा जाता है कि जरुरतमंदों को जौ का दान करने से धन में वृद्धि होती है।  
विज्ञापन

6 of 7
जौ के इन उपायों को करते ही बदल जाएगी किस्मत - फोटो : iStock
मान्यता है कि रोजाना भगवान विष्णु के जौ अर्पित करने से बिगड़े काम बनते हैं। साथ ही घर में समृद्धि आती है। इस उपाय को करने से व्यक्ति अगले जन्म में भी धनवान बनता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जौ के इन उपायों को करते ही बदल जाएगी किस्मत - फोटो : iStock
इसके अलावा कहा जाता है कि घर में किसी भी मांगलिक कार्य में कलश या मूर्ति के नीचे जौ के दाने डालने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है। साथ ही परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें