हम किसी न किसी स्थान की यात्रा तो अवश्य करते ही हैं चाहें वह काम के संबंध में हो या फिर हम कहीं घूमने जा रहे हो। हर व्यक्ति चाहता है कि वह जिस उद्देश्य से यात्रा कर रहा है, वह शुभता के साथ पूरा हो जाए और उसकी पूरी यात्रा बिना किसी विघ्न बाधा के पूर्ण हो जाए, इसलिए जब कोई यात्रा करने जाता है तब लोग कहते हैं कि आपकी यात्रा मंगलमय हो। जब हम यात्रा के लिए घर से बाहर निकल रहे होते हैं तो बहुत सी चीजें आपके सामने आती हैं, जिनमें से कुछ को शुभ तो कुछ को अशुभ माना जाता है। आज हम जानेंगे कुछ ऐसे ही दर्शन के बारे में जो यात्रा पर निकलते समय बहुत ही शुभ माने जाते हैं।