Tulsi Plant Drying: हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को मां लक्ष्मी का रूप और विष्णु प्रिया कहा जाता है। तुलसी के पौधे को हिंदू धर्म बेहद पवित्र माना गया है। पूजा-पाठ में भी तुलसी की पत्तियों का इस्तेमाल किया जाता है। धार्मिक कार्यों में इस्तेमाल होने के साथ ही तुलसी के कई औषधीय गुण भी होते हैं। साथ ही इस पौधे को लगाने से घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है। धर्म शास्त्रों में तुलसी के पौधे को रोगों का नाश करने वाला और व्यक्ति को हर परेशानी से बचाने वाला बताया गया है। धार्मिक मान्यता है कि नियमित रूप से तुलसी की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। वास्तु में भी तुलसी के पौधे का विशेष महत्व है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर में लगा तुलसी का पौधा आने वाली घटनाओं का भी संकेत देता है? जी हां, तुलसी का छोटा सा पौधा भविष्य में घटित होने वाली बड़ी घटनाओं का भी संकेत देता है। चलिए जानते हैं इन संकेतों के बारे में...