फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर दिखने लगे इस तरह के संकेत, समझिए मिलेगी हर कार्य में सफलता

Fri, 04 Sep 2020 06:22 AM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
शुभ संकेत (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
हमें कभी-कभी कुछ अलग तरह का अनुभव होता है या फिर कुछ संकेत मिलते हैं। लेकिन हम उन पर ध्यान नहीं देते हैं। लेकिन ये संकेत हमें बहुत कुछ बताते हैं। कुछ संकेत हमारे जीवन में आने वाले शुभ और अशुभ समय की ओर भी इशारा करते हैं। ऐसे ही कुछ संकेत हैं जिनसे यह पता चलता है कि अब सब कुछ अच्छा होने वाला है। चलिए जानते हैं...
 
विज्ञापन

2 of 6
दूध से भरा बर्तन सामने पड़ना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
अगर आप किसी कार्य से बाहर जा रहे हैं और आपके सामने दूध से भरा हुआ पात्र दिख जाए, तो समझ जाइए की आपका कार्य पूर्ण हो जाएगा। आपका दिन अच्छा बीतेगा। इसी तरह से अगर बाहर जाते समय पानी का भरा हुआ बर्तन लेकर कोई आपके सामने से गुजरे तो भी दिन अच्छा जाता है और कार्य में सफलता मिलती है।
 
विज्ञापन

3 of 6
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
अगर बंदर आपके घर की छत पर आम की गुठली फेंकता है तो यह शुभ माना जाता है। अगर कोई पक्षी चांदी की कोई वस्तु जैसे छल्ला आदि फेंक जाए तो इसे बहुत शुभ संकेत माना  जाता है।  
 

4 of 6
सुबह उठकर हंसते हुए बच्चे का चेहरा देखना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : social media
बच्चों को भगवान का स्वरुप माना जाता है अगर घर से बाहर निकलते समय या सुबह सोकर उठने पर किसी बालक या बालिका का मुस्कुराता हुआ चेहरा आपके सामने आ जाए तो आपका दिन बहुत अच्छा बीतता है। सुबह उठकर गाय को अपने बछड़े को दूध पिलाते हुए देखना भी बहुत शुभ होता है।
 
विज्ञापन

5 of 6
दर्पण में देखने पर चेहरे पर अलग चमक दिखाई देना (प्रतीकात्मक तस्वीर)
अगर आप सुबह उठकर अपने चेहरे को आइने में देखते हैं तो आपको अपने चेहरे पर अन्य दिनों के मुकाबले ज्यादा चमक और रौनक दिखने लगी है तो इसका अर्थ होता है कि आपके अच्छे समय की शुरुआत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सिक्के (प्रतीकात्मक तस्वीर)
अगर सुबह-सुबह घर से बाहर जाते समय पैसे मिले तो इसका अर्थ है कि आपको धन प्राप्त हो सकता है। इसी तरह से संध्या के समय सिक्का मिलना संकेत देता है कि भगवान आपके साथ है। लेकिन इस सिक्के को किसी को दान कर दें या किसी मंदिर में रख दे।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें