कहते हैं कि शुरुआत अच्छी हो तो अंत भी अच्छा होता है। 2016 भी नई आशा और उम्मीद लेकर आ रहा है। देखिए यह आपकी राशि के लिए कैसा है। क्या साल के पहले हफ्ते में आपके जीवन में कोई बड़ा बदलाव हो रहा है या लाभ और उन्नति का मौका मिल रहा है।
विज्ञापन
साल 2016 का पहला सप्ताह इन राशि वालों के लिए भाग्यशाली है
2 of 13
मेष राशिः इस सप्ताह आप काफी संतुष्ट रहेंगे, ग्रह आपके पक्ष में हैं इसलिए आपकी व्यक्तिगत समस्या का स्थायी समाधान निकलने की प्रबल संभावना है। यदि आप तनाव के दौर से गुजर रहे हैं तो निश्चित रुप से आपके तनाव में कमी आएगी। अपने मित्रों के साथ समय व्यतीत करने का अवसर भी मिल सकता है। जो जातक पिछले काफी समय से रोजगार को लेकर संघर्षरत हैं उनमें से कुछ के लिए शुभ समाचार आ सकता है। इस सप्ताह कड़ी मेहनत से आपकी वित्तीय स्थिति भी सुधरने के आसार हैं।
विज्ञापन
साल 2016 का पहला सप्ताह इन राशि वालों के लिए भाग्यशाली है
3 of 13
वृष राशिः इस सप्ताह आप खुद को काफी भावुक महसूस करेंगें। अपने किसी पुराने मित्र या प्रेमी से मुलाकात करने का विचार भी बना सकते हैं। अधिकतर जातकों के नए संबंध बनने के आसार हैं। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी बढ़ सकती है जिससे कई तरह के लोगों के संपर्क में आएंगें। नई-नई चीजों को करने व अपनाने की इच्छा से आपको नए दायित्व मिल सकते हैं। यदि आप व्यावसायिक रुप से किसी जरुरी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करें तो उसे पहले अच्छे से पढ़ जरुर लें।
साल 2016 का पहला सप्ताह इन राशि वालों के लिए भाग्यशाली है
4 of 13
मिथुन राशिः इस सप्ताह किसी भी प्रकार के विवाद में पड़ने खुद को रोकें। विवाद होने पर टिप्पणी करने से बचें। ग्रहों का संकेत है कि आपका स्वभाव काफी आक्रामक होगा इसलिए संयम का परिचय देते हुए खुद पर नियंत्रण रखें। कुल मिलाकर अपने रिश्तों को संजोने और उन पर ध्यान देने की आपको बहुत आवश्यकता होगी।
विज्ञापन
साल 2016 का पहला सप्ताह इन राशि वालों के लिए भाग्यशाली है
5 of 13
कर्क राशिः अतिरिक्त कार्यभार इस सप्ताह आपकी परेशानी बढा सकता है। अपने प्रियजनों के साथ समय बिताना आपके लिए काफी मुश्किल होगा। यदि आपने पहले से यात्रा का कोई कार्यक्रम तय कर रखा है तो अचानक किसी महत्वपूर्ण मीटिंग या कार्य के आने से आपकी यात्रा स्थगित हो सकती है। हालांकि आपका साथी आपकी व्यस्तता को समझ सकेगा जिससे आपके प्रेमजीवन में किसी तरह कि दिक्कत नहीं आएगी और न ही आपके प्रदर्शन पर इसका असर पड़ेगा, हमेशा की तरह अपनी ओर से आप बेहतर ही करेंगें।
विज्ञापन
साल 2016 का पहला सप्ताह इन राशि वालों के लिए भाग्यशाली है
6 of 13
सिंह राशिः आपकी व्यक्तिगत समस्याओं के चलते इस सप्ताह आप तनावग्रस्त हो सकते हैं। अपने व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक जीवन में तालमेल करने में भी आपको परेशानी हो सकती है। ऐसे में आत्मिक शांति के लिए आपका रुख आध्यात्म की ओर हो सकता है। यदि आप अपने ऑफिस में कर्मचारियों को बदलने की जरुरत महसूस करें तो एक बार इसके असर के बारे में जरुर सोच लें।
विज्ञापन
साल 2016 का पहला सप्ताह इन राशि वालों के लिए भाग्यशाली है
7 of 13
कन्या राशिः इस सप्ताह आप अपने जीवन के हर पहलु में सुधार होगें जिसे लेकर अपने अंदर एक गहरी संतुष्टि के भाव को महसूस करेंगें। ग्रह आपके पक्ष में हैं जिससे आपकी कई महत्पूर्ण योजनाएं व रुके हुए कार्य बन सकते हैं। यदि आप किसी बात को लेकर चिंतित रहे हैं तो इस सप्ताह मिली सफलता से आपका तनाव कम हो जाएगा। वैसे भी कन्या राशि के अधिकांश जातक कड़े परिश्रमी और चुनौतियों का सामना करने वाले होते हैं। आप तय समय पर लक्ष्यों को पूरा करने में यकीन रखते हैं।
साल 2016 का पहला सप्ताह इन राशि वालों के लिए भाग्यशाली है
8 of 13
तुला राशिः यह सप्ताह आपके लिए काफी उत्साहपूर्ण रहेगा। आपका मूड काफी खुशनुमा रहेगा। कोई शुभ समाचार भी मिलने के संकेत हैं। जीवन के हर पहलु में सकारात्मक परिवर्तनों को महसूस कर सकते हैं। इस सप्ताह आपके सितारे बुलंद हैं जिससे आप हर चुनौति को पलक झपकते ही हल कर लेगें।
साल 2016 का पहला सप्ताह इन राशि वालों के लिए भाग्यशाली है
9 of 13
वृश्चिक राशिः आपके व्यवसाय में तरक्की होने की उम्मीद है, इसलिए इस सप्ताह आप अपने करीबी व्यवसायिक मित्रों के साथ खुशियाँ सांझा कर सकते हैं। अपने दोस्तों के साथ बिताए जा रहे इन्हीं खुशियों के पल से भविष्य की कोई नवीन योजना जन्म ले सकती है, जिससे आप सबके कारोबार की दिशा परिवर्तित हो। आपकी मेहनत रंग दिखाएगी व आपको खुशियां मनाने के मौके मिलेंगें।
साल 2016 का पहला सप्ताह इन राशि वालों के लिए भाग्यशाली है
10 of 13
मकर राशिः व्यर्थ की बहस में पड़कर अपना समय बर्बाद न करें। आपनी शंकाओं का समाधान आप स्वयं भी ढूंढ सकते हैं। इस सप्ताह आप अपने शब्दों पर काबू रखें तो अच्छा होगा। आपका शांत स्वभाव जटिल से जटिल समस्या को सुलझाने में आपका सहयोगी होगा। प्रेम की ईच्छा रखने वाले जातक प्रयास जारी रखें, सफलता मिल सकती है।
साल 2016 का पहला सप्ताह इन राशि वालों के लिए भाग्यशाली है
11 of 13
धनु राशिः प्रेम से वंचित जातक इस सप्ताह प्रेम प्रसंग में पड़ सकते हैं। जीवन के अन्य क्षेत्रों में भी सुधार के आसार हैं। नए रिश्ते व नई जिम्मेदारियों में आपके व्यस्त रहने की उम्मीद है। अपनी मेहनत से छात्र भी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। आपके खर्च बढ़ सकते हैं इसलिए आर्थिक तौर पर सचेत रहने की आवश्यकता है।
साल 2016 का पहला सप्ताह इन राशि वालों के लिए भाग्यशाली है
12 of 13
कुंभ राशिः इस सप्ताह कुछ चीजें आपकी इच्छानुसार नहीं होंगी, जिससे आप आवेश में आ सकते हैं। ऐसी स्थिति में अपने किसी विश्वसनीय से परामर्श लेकर स्थिति पर विचार विमर्श करेंगें तो समस्या का समाधान हो जाएगा। सप्ताह के अंत में आपके माथे से परेशानी की लकीरें गायब हो जाएंगी व आपका प्रश्नचित स्वभाव लौट आएगा। अपने साथी के साथ गलतफहमी या मनमुटाव को भी आप सप्ताहांत पर दूर कर पांएगे। व्यवसायी अवसर का लाभ उठाने से न चूकें।
साल 2016 का पहला सप्ताह इन राशि वालों के लिए भाग्यशाली है
13 of 13
मीन राशिः इस सप्ताह सब कुछ सामान्य गति से चलेगा और आपको किसी भी प्रकार की बाधा का सामना नहीं करना पड़ेगा| आप अपने मित्रों के साथ काफी बेहतर महसूस करेंगे और उनसे अपनी भावनाएं व्यक्त करने में भी नहीं झिझकेंगें। कुछ मेहमानों या पुराने दोस्तों के आने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा और आप दोस्तों के साथ व्यस्त रहेंगें।