शनिवार 19 दिसंबर को जब सोनिया गांधी और राहुल गांधी नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाई कोर्ट के समक्ष उपस्थित होंगे तब वह क्षण भारत के वर्तमान राजनीतिक परिपेक्ष में एक नया मोड़ लाने वाला साबित हो सकता है यह कहना है ज्योतिषशास्त्री 'सचिन मल्होत्रा' का।
विज्ञापन
शनिवार का दिन राहुल और सोनिया पर भारी है, जानें क्या कहते हैं ज्योतिषी
2 of 6
लोकसभा चुनावों में हार के बाद कांग्रेस पार्टी ने मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाने की कोशिश करते हुए भूमि अधिग्रहण, व्यापम और जीएसटी बिल के मुद्दे पर बीजेपी को सदन में खूब घेरा। लभभग पूरे मानसून सत्र के धुल जाने के बाद अब संसद के वर्तमान शीत-सत्र में बीजेपी और कांग्रेस के बीच अविश्वास की जमी बर्फ पिघलने का नाम नहीं ले रही है।
विज्ञापन
शनिवार का दिन राहुल और सोनिया पर भारी है, जानें क्या कहते हैं ज्योतिषी
3 of 6
सदन का काम-काज बाधित होने से कई महत्वपूर्ण विधेयक लटके पड़े हैं। ज्योतिष के दृष्टिकोण इस विषय को देखें तो 9 दिसंबर 1946 को इटली के लुसियाना शहर में जन्मी श्रीमती सोनिया गांधी की कुंडली कर्क लग्न की बनती है। इनकी कुंडली में बीते 25 अक्टूबर से केतु में राहु की अशुभ विंशोत्तरी दशा चल रही है।
शनिवार का दिन राहुल और सोनिया पर भारी है, जानें क्या कहते हैं ज्योतिषी
4 of 6
पंचम भाव में बैठा केतु विशेष रूप से उनकी संतान के लिए कष्टकारी साबित हो सकता है। यह सर्वविदित है कि किस प्रकार राहुल गांधी अपनी पार्टी की खोई राजनीतिक जमीन तलाशने के लिए इन दिनों संघर्ष कर रहे हैं। सोनिया गांधी की दूसरी संतान प्रियंका राजनीति में पूरी तरह उतरने से हिचकिचा रही हैं, जिसका कारण संभवता उनके पति रोबर्ट वाड्रा पर भूमि घोटाले के कुछ गंभीर आरोप हैं।
विज्ञापन
शनिवार का दिन राहुल और सोनिया पर भारी है, जानें क्या कहते हैं ज्योतिषी
5 of 6
बरहाल केतु में राहु की यह प्रतिकूल दशा सोनिया गांधी की कुंडली में अगले वर्ष नवंबर तक चलेगी। गोचर में वृश्चिक राशि में चल रहे शनि उनके जन्मकालीन केतु को पीड़ित करते हुए मानसिक कष्ट का समय दिखा रहे हैं। ऐसे में नेशनल हेराल्ड का मामला इनके लिए बड़ी परेशानी साबित हो सकती है।
शनिवार का दिन राहुल और सोनिया पर भारी है, जानें क्या कहते हैं ज्योतिषी
6 of 6
राहुल गांधी की तुला लग्न की कुंडली भी कमोबेश यही ज्योतिषीय संकेत दे रही है। राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 को दिल्ली में हुआ था। तुला लग्न की उनकी कुंडली में मंगल में बुध की विंशोत्तरी दशा चल रही है। मंगल मारकेश होकर एकादशेश सूर्य के साथ है, जो की राहुल गांधी को उग्र तेवर अपनाने की ऊर्जा दे रहा है। अन्तर्दशा नाथ बुध अष्टम भाव में है जो कोर्ट के किसी प्रतिकूल निर्णय की ओर इशारा कर रहा है। बुध की यह अशुभ अन्तर्दशा उनकी कुंडली में अगले वर्ष अक्टूबर तक रहेगी। अतः वर्ष 2016 के अक्टूबर तक का समय राहुल और सोनिया दोनों पर भारी है।