इस हफ्ते वैलेंटाइंस डे है साथ ही कई ग्रहों की स्थितियां बदल रही है। ऐसे में यह हफ्ता ज्योतिष की दृष्टि से बहुत ही खास है। ग्रहों की स्थिति में बदलाव से आपके प्रेम पर कैसा प्रभाव पड़ेगा बता रही हैं ज्योतिषशास्त्री चन्द्रपभा।
विज्ञापन
वैलेंटाइंस डे स्पेशलः साप्ताहिक प्रेम संबंधी राशिफल
2 of 13
यह सप्ताह वेलेन्टाइन डे स्पेशल है लेकिन आपके सितारे आपके लिए बहुत अनुकूल नहीं कहे जा सकते हैं इसलिए वेलेन्टाइन डे से पहले अनचाही बातों को रोकने का प्रयास ज्यादा अच्छा रहेगा अन्यथा आप रोमांस से वंचित रह सकते हैं। ऎसा भी हो सकता है कि वेलेन्टाइन डे पर आपको बहुत खर्चा भी करना पड़ सकता है और आप इसके लिए बाद में पछता सकते हैं क्योंकि आवश्यकता से अधिक पैसे खर्च होने पर आपको आर्थिक परेशानियां घेर सकती हैं जिससे मानसिक दबाव का भी आप अनुभव कर सकते हैं
विज्ञापन
वैलेंटाइंस डे स्पेशलः साप्ताहिक प्रेम संबंधी राशिफल
3 of 13
वृष राशि: इस सप्ताह का आरंभ तो आपके लिए अनुकूल कहा जा सकता है लेकिन बाद का समय आपके लिए मिश्रित फल प्रदान करने वाला हो सकता है। आप अपनी जिद्द की वजह से इस वेलेंटाइन को खराब भी कर सकते हैं जिससे बात काफी बिगड़ती नजर आ सकती है। सालाह है कि आप साथी के साथ बाहर जाएं और इस दिन का लुत्फ उठाएं। गिले शिकवे के लिए आगे वक्त पड़ा है। ज्यादा नखरे ना तो करें और ना ही उठाएं।
वैलेंटाइंस डे स्पेशलः साप्ताहिक प्रेम संबंधी राशिफल
4 of 13
मिथुन राशि: सप्ताह का पहला आधा भाग अनुकूल कहा जा सकता है लेकिन बाद के आधे भाग को मिला-जुला कहा जाएगा। आपकी पूरी कोशिश होगी कि इस वेलेन्टाइंन पर कुछ खास तथा रचनात्मक किया जाए। आप बहुत से वादे करेंगे भी और बहुत से वादे ले भी सकते हैं। आप दोनों एक अच्छा समय साथ बिता सकते हैं और आपके रिश्ते में काफी नजदीकियां आएगी। आप रोमांस करने के लिए काफी रोमांचक नजर आएंगे। प्रेमी को उपहार देगें भी और प्रेमी से उपहार मिलेगें भी। यदि प्रेम संबंधों का आरंभ ही इस वेलेन्टाईन वीक से हुआ है तब आप काफी सारे प्रश्नों की झड़ी भी लगा सकते हैं।
विज्ञापन
वैलेंटाइंस डे स्पेशलः साप्ताहिक प्रेम संबंधी राशिफल
5 of 13
कर्क राशि: इस वेलेन्टाईन डे को सफल बनाने के लिए आवशयक है कि प्रेमी को बताएं कि आप कैसे इस वैलेंटाइन को खास बनाना चाहते हैं और क्या क्या करना चाहते हैं। यदि आप सरप्राईज प्लान कर रहे हैं तब अलग बात हैं लेकिन यदि नहीं तब प्रेमी से बात अवश्य करें। सप्ताह के आरंभ से कुछ प्रयास करेंगे तो इस दिन को खास बनाने में आप कामयाब होंगे।
विज्ञापन
वैलेंटाइंस डे स्पेशलः साप्ताहिक प्रेम संबंधी राशिफल
6 of 13
सिंह राशि: आपको अपनी पसंद नापसंद कम से कम इस दिन पर तो नहीं थोपनी चाहिए। आप दबाव बनाकर रखेंगे तो आपका प्रेमी अपनी भावनाओं को कभी आपके डर से व्यक्त नहीं कर पाएगा और हो सकता है कि एक दिन यह संबंध टूटने की कगार पर आ जाए। आप खुद को जांचे और इस वेलेंटाइन पर अपना बदला हुआ रुप ही उपहार स्वरुप प्रेमी को दें। अपनी कमियों को दूर करने का वादा प्रेमी से करें और अपने स्वभाव को नरम बनाने का वादा भी करें।
विज्ञापन
वैलेंटाइंस डे स्पेशलः साप्ताहिक प्रेम संबंधी राशिफल
7 of 13
कन्या राशि: सप्ताह का आरंभ अच्छा नहीं कहा जा सकता है और आपकी सारी तैयारियां एक ही झटके में ढ़ह सकती है। आपका प्रेमी आपके साथ शायद बाहर जाने से इंकार कर दें और उसे मनाने की आपकी सभी कोशिशें भी नाकाम हो सकती है। ऐसे में आपको वैलेंटाइंस डे अकेले भी सेलिब्रेट करना पड़ जाए तब भी आप करेंगे। आप जीवन का भरपूर लुत्फ उठाना चाहते हैं चाहे प्रेमी साथ हो या ना हो। आप नहीं चाहेंगे कि उसकी वजह से आपका यह दिन खराब हो।
वैलेंटाइंस डे स्पेशलः साप्ताहिक प्रेम संबंधी राशिफल
8 of 13
तुला राशि: यदि आप अकेले हैं तब इस वेलेन्टाइंन पर किसी खास की तलाश कर सकते हैं लेकिन यह तलाश आपको अत्यधिक जल्दबाजी में नहीं करनी चाहिए। यह ना सोचें कि तुरंत कोई मिल जाए जिसके साथ आप यह दिन मना सकते हैं क्योंकि इतने कम समय में आप किसी को इतना नहीं जान सकते कि उसके साथ वेलेन्टाइंन डे मनाया जाए। आपके सितारे कहते हैं कि आप किसी व्यक्तित्व से इतना प्रभावित हो सकते हैं कि बिना कुछ सोचें आप उसकी ओर खिंचाव महसूस कर सकते हैं। आप शारीरिक सुंदरता पर ध्यान ना देकर उसके गुणों को तो जांचने की कोशिश करें।
वैलेंटाइंस डे स्पेशलः साप्ताहिक प्रेम संबंधी राशिफल
9 of 13
यह सप्ताह मिला-जुला कहा जा सकता है। गिले, शिकवे, लड़ाई-झगडे काफी कुछ इस सप्ताह में देखे जा सकते हैं। यदि आप दोनों बात को रबड़ की तरह ना खींचकर उसका कोई हल निकालते हैं तब स्थिति को सुधारा जा सकता है। आप दोनों के मध्य एक दूरी का अनुभव भी आप कर सकते हैं कि जो गुदगुदी अथवा सिहरन आप प्रेमी को देखते ही महसूस करते थे, वह शायद अब गायब हो गई है। इसका कारण जानने का प्रयास तो आपको करना चाहिए तभी तो आप कमियों को दूर कर पाएंगे। यदि आपने सोच लिया है कि कमियों के साथ ही रहना है तब प्रेम संबंधों में वो महक नहीं आ पाएगी जो आप लाना चाहते हैं।
वैलेंटाइंस डे स्पेशलः साप्ताहिक प्रेम संबंधी राशिफल
10 of 13
धनु राशि: इस वेलेन्टाईन डे पर आप थोड़े कन्फ्यूज दिखाई दे सकते हैं कि क्या किया जाए और क्या नहीं किया जाए।क्या प्लन किया जाए, प्रेमी को क्या दिया जाए आदि बातें आपकी खोपड़ी पर छाई रह सकती है। आप एक प्लान बनाएंगे तो एक कैंसिल करते जाएंगे। कई प्लान जहन में आएंगे और चले जाएंगे।आपको समझ नहीं आएगा कि क्या करुँ, ऎसे में आप अपने प्लान में अपने प्रेमी को भी शामिल करें और उसके मन के भावों को भी जाने कि कैसे इस दिन को सदा के लिए यादगार बनाया जा सकता है। जब कुछ समझ ना आएं तब आपको अपने प्रेमी मित्रों के साथ कहीं जाने का प्लान बनाना चाहिए। आप एक लंबी ड्राईव पर भी जा सकते हैं लेकिन मस्ती के आलम में सड़क के नियमों का उल्लंघन ना करें।
वैलेंटाइंस डे स्पेशलः साप्ताहिक प्रेम संबंधी राशिफल
11 of 13
मकर राशि: किसी भी प्लानिंग को अमल में लाने से पहले यह विचार भी कर लें कि आप जो करने जा रहे हैं, क्या वास्तव में यही चाहते हैं।मन में कुछ, दिमाग में कुछ और चाहत कुछ और ही है तब आपको एक बार विचार जरुर कर लेना चाहिए। जब आप किसी भी बात की प्लानिंग करते हैं और जब वास्तव में उसे अमल करते हैं तब दोनों में काफी अन्तर हो जाता है। सोचना, कहना और फिर करना तीनों अलग बातें है। अमल में लाने पर काफी कुछ दिककतें आती हैं या वास्तव में होना क्या चाहिए था, यह भी तभी पता चलता है। आप जो भी करना चाहते हैं उसे धरातल पर रहकर ही व्यवहारिक रुप से करें जो आपके प्रेमी को भी पसंद आए।
वैलेंटाइंस डे स्पेशलः साप्ताहिक प्रेम संबंधी राशिफल
12 of 13
कुंभ राशि: यह सप्ताह आप दोनों के लिए बहुत खास सिद्ध हो सकता है या आप दोनों ही मिलकर इसे अत्यधिक खास बना सकते हैं।आप दोनों ही प्रेम नगरी में मस्ती में घूमते नजर आएंगे। आप दोनों के रोमांस की कोई सीमा नहीं होगी और ना ही उस सीमा का कोई अंत ही कहा जा सकता है।आप बहुत हवाई किले बनाते हैं लेकिन आज अपने सभी सपनों को पूरा करने का भरपूर प्रयास आप करेंगे। आप दोनों परस्पर ही एक-दूसरे पर सारा प्रेम एक साथ ही उड़ेल देना चाहेंगे। रोमांस करने का आपका अपना ही एक स्टाईल हो सकता है जिसे आप बातों से बयां करने की बजाय भावों से व्यक्त करना पसंद करेगें और आपका यह तरीका आपके प्रेमी को भी प्रभावित किए बिना नहीं रह पाएगा।
वैलेंटाइंस डे स्पेशलः साप्ताहिक प्रेम संबंधी राशिफल
13 of 13
मीन राशि: सप्ताह का आरंभिक भाग तो अनुकूल नहीं कहा जा सकता है लेकिन बाद का समय शायद आप अनुकूल बना लें।प्रेमी जीवन की कोई बात आपको उलझन में डाल सकती है अथवा आपको प्रेमी का व्यवहार अजीब महसूस हो सकता है। आप जानने का प्रयास करेगे तो लेकिन कुछ मालूम नहीं चल पाएगा। आपको कुछ कहने की बजाय प्रेमी की हरकतों को जांचना चाहिए कि इसके अजीब व्यवहार की क्या वजह हो सकती है। यदि आपका अभी तक प्रेमी पर विश्वास नहीं बना हो तब आपको कुछ जानकारी और हासिल करनी चाहिए तभी आप वेलेन्टाईन डे सेलिब्रेट कर सकते हैं। नए संबंधों की शुरुआत है तब आपको अनजान जगहों पर नहीं जान चाहिए और ना ही अपनी बहुत निजी बातों को प्रेमी के साथ ही बांटना चाहिए।