फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका के अगले राष्ट्रपति को लेकर बड़ी भविष्यवाणी

Thu, 11 Feb 2016 03:46 PM IST
सचिन मल्होत्रा/ज्योतिषशास्त्री
विज्ञापन
1 of 6
अमेरिका के अरबपति बिजनेसमैन डोनाल्ड ट्रम्प इन दिनों अपने देश के राष्ट्रपति पद की दौड़ में हो रहे प्रचार अभियान में अपने विवादस्पद बयानों के कारण दुनिया भर में खूब सुर्खियाँ बटोर रहे हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए इस वर्ष 8 नवंबर को वोटिंग होनी है, लेकिन इस से पहले दो- दलीय लोकतंत्र में रिपब्लिकन और डेमोक्रेट दोनों पार्टियों को अपने-अपने राष्ट्रपति पद के प्रत्याशियों का चुनाव करना है। डोनाल्ड ट्रम्प रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद का प्रत्याशी बनने के लिए अपनी एड़ी-चोटी का जोर लगाए हुए हैं।
विज्ञापन

अमेर‌िका के अगले राष्ट्रपत‌ि को लेकर बड़ी भव‌िष्यवाणी

2 of 6
वर्तमान अमेरिकी संसद में डेमोक्रेटिक पार्टी का दबदबा है और बराक ओबामा राष्ट्रपति पद पर आसीन हैं, जिनका कार्यकाल अब समाप्ति‌ की ओर है। डोनाल्ड ट्रम्प अपने भाषणों में व्यंगात्मक लहजे में बराक ओबामा ओर उनकी डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता हेलेरी क्लिंटन पर तीखे प्रहार करते हैं। डोनाल्ड ट्रम्प वर्तमान अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा के आतंकवाद के विरुद्ध इराक और सीरिया में लड़ी जा रही जंग में असफलता का खूब मजाक उड़ाते हैं। ट्रम्प के अनुसार यदि वह अमेरिका के अगले राष्ट्रपति बने तो बगदादी और उसकी आतंकी सेना का समूल नाश कर के ही दम लेंगे।
विज्ञापन

अमेर‌िका के अगले राष्ट्रपत‌ि को लेकर बड़ी भव‌िष्यवाणी

3 of 6
लेक‌िन दावे और वादों के बीच यह भी देखना जरुरी है क‌ि क्या डोनाल्ड ट्रम्प राष्ट्रपत‌ि बन पाएंगे या दौड़ से बाहर हो जाएंगा। इसके ल‌िए जब इनकी कुंडली खंगाली गई तो जो बातें सामने आई उसे बताते हुए ज्योत‌िषशास्‍त्री सच‌िन मल्होत्रा कहते हैं क‌ि डोनाल्ड ट्रम्प का जन्म 14 जून 1946 को सुबह 10 बज कर 54 मिनट पर अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में हुआ था। सिंह लग्न में जन्मे डोनाल्ड ट्रम्प के लग्न में योगकारक मंगल बेहद मजबूत स्‍थ‌िति में है। धन स्थान में पंचमेश गुरु और लाभ स्थान में धनेश बुध एक बेहद विलक्षण धन योग बना रहे हैं। डोनाल्ड ट्रम्प भाग्यशाली रहे के उनको सिंह लग्न के लिए योगकारक ग्रहों सूर्य, चन्द्रमा और मंगल की दशाएं एक के बाद एक अपनी युवा-अवस्था में मिली जिसका लाभ उठाते हुए वह एक अरबपति व्यवसायी बने।

अमेर‌िका के अगले राष्ट्रपत‌ि को लेकर बड़ी भव‌िष्यवाणी

4 of 6
डोनाल्ड ट्रम्प ने रियल-एस्टेट, मनोरंजन, एयरलाइन्स, होटल आदि अनेक बिजनेस करते हुए अकूत धन-दौलत एकत्रित कर ली और आज वह 69 वर्ष की प्रौढ़ आयु में राजनीति में करियर आजमाने के लिए अपनी देश के राष्ट्रपति पद के चुनावों में ताल ठोकते हुए मैदान में आ डटे हैं। वर्तमान में डोनाल्ड ट्रम्प राहु में मंगल के विंशोत्तरी दशा में चल रहे हैं जो की उनकी कुंडली में 14 नवंबर 2016 तक चलेगी। राहु दशम भाव में लग्नेश सूर्य के साथ है और इस पर पंचमेश गुरु की दृष्टि होने से यह राजयोग में सम्मलित है।
विज्ञापन

अमेर‌िका के अगले राष्ट्रपत‌ि को लेकर बड़ी भव‌िष्यवाणी

5 of 6
अन्तर्दशा नाथ मंगल लग्न में मजबूत स्‍थ‌िति में होकर उनको एक आक्रामक नेता बनने का गुण दे रहा है। लेक‌िन डोनाल्ड ट्रम्प की कुंडली में चन्द्रमा केमद्रुम योग में फंसा हुआ है इसलिए कई बार वह अपना आप खो बैठते हैं और अपनी विरोधियों का खूब मजाक उड़ाते हैं। डोनाल्ड ट्रम्प का चन्द्रमा वृश्चिक राशि में है और वह शनि की साढ़ेसाती में भी चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेर‌िका के अगले राष्ट्रपत‌ि को लेकर बड़ी भव‌िष्यवाणी

6 of 6
इन् तमाम मुश्किलों के बावजूद उनकी कुंडली के राजयोग और राहु-मंगल की प्रबल दशा उनको अमेरिका का अगला राष्ट्रपति बना सकती है। आने वाले कुछ दिनों में जब गोचर में शनि और मंगल वृश्चिक राशि में आ मिलेंगे तब मार्च-अप्रैल-मई के समय अमेरिका पर बड़ा आतंकी हमला हो सकता है। इस घटना के बाद डोनाल्ड ट्रम्प ओर अधिक आक्रामक हो कर आतंकवाद के विरुद्ध बयानबाज़ी करेंगे जिससे उनकी लोकप्रियता आसमान छूने लगेगी।
https://astrologicalmusings.com/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें