ग्रहों के राजा सूर्य 14 जनवरी की रात 1 बजकर 34 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। मकर राशि के स्वामी शनि महाराज हैं। अब सूर्य देव 13 फरवरी तक इसी राशि में रहेंगे इस दरम्यान सूर्य के प्रभाव से किस राशि के व्यक्ति लाभ पाएंगे और कौन हानि। देखिए आपकी राशि के लिए कैसा है सूर्य का प्रभाव।
विज्ञापन
मकर राशि में सूर्य, अगले एक महीने तक इन 4 राशि वालों की रहेगी मौज
2 of 13
मेष राशिः आपके लिए यह महीना लाभप्रद रह सकता है क्योंकि सूर्य का गोचर आपकी राशि से दसवें घर में होगा। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। नौकरी में आपका प्रभाव बढ़ेगा। मान-सम्मान प्राप्त होगा। काम में प्रगति होगी।
विज्ञापन
मकर राशि में सूर्य, अगले एक महीने तक इन 4 राशि वालों की रहेगी मौज
3 of 13
वृष राशिः यह संक्रांति आपके लिए अनुकूल नहीं दिख रहा है। आपको अपने काम और चरित्र पर ध्यान दें नहीं तो बदनामी और नुकसान हो सकता है। भाई-बहनों से विरोध और मानसिक अशांति का सामना करना पड़ सकता है। अगर आपकी ग्रह दशा अच्छी चल रही है तो सूर्य के इस गोचर का प्रभाव कम दिखेगा।
मकर राशि में सूर्य, अगले एक महीने तक इन 4 राशि वालों की रहेगी मौज
4 of 13
मिथुन राशिः इन दिनों आपका खर्चा बढ़ेगा और शत्रुओं से परेशानी होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, आपको भी अपने खान-पान का ध्यान रखना होगा। अपने मान-सम्मान का ध्यान रखें।
विज्ञापन
मकर राशि में सूर्य, अगले एक महीने तक इन 4 राशि वालों की रहेगी मौज
5 of 13
कर्क राशिः मकर राशि में सूर्य का संचार आपके पारिवारिक जीवन में मतभेद और उलझन बढ़ा सकता है। कई जरुरी कामों में असफलता मिल सकती है। धन का नुकसान हो सकता है, सावधानी रखें। मानसिक तनाव और क्रोध बढ़ेगा।
विज्ञापन
मकर राशि में सूर्य, अगले एक महीने तक इन 4 राशि वालों की रहेगी मौज
6 of 13
सिंह राशिः आपके लिए सूर्य का यह गोचर लाभप्रद रहेगा। आपके कई काम बनेंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से सहयोग और तालमेल बढ़ेगा। स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा। लाभ और सुख की प्राप्ति होगी।
विज्ञापन
मकर राशि में सूर्य, अगले एक महीने तक इन 4 राशि वालों की रहेगी मौज
7 of 13
कन्या राशिः सरकारी क्षेत्र एवं अधिकारियों से सहयोग एवं लाभ की कमी रहेगी। मानसिक उलझन बढ़ेगी, गलत फैसले से नुकसान हो सकता है। यात्रा के दौरान सजग और सावधान रहें।
मकर राशि में सूर्य, अगले एक महीने तक इन 4 राशि वालों की रहेगी मौज
8 of 13
तुला राशिः इन दिनों आपको यात्रा में परेशानी हो सकती है। घरेलू उलझनें बढ़ेगी। जमीन-जायदाद से संबंधित मामलों में कठिन आ सकती है। नौकरी व्यवसाय में स्थिति संतोषजनक रहने की उम्मीद है।
मकर राशि में सूर्य, अगले एक महीने तक इन 4 राशि वालों की रहेगी मौज
9 of 13
वृश्चिक राशिः आर्थिक मामलों में सूर्य का यह गोचर लाभप्रद रहेगा। मित्रों से सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष से खुशी मिलेगी। शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। मान-प्रतिष्ठा और प्रोन्नति की बात हो सकती है।
मकर राशि में सूर्य, अगले एक महीने तक इन 4 राशि वालों की रहेगी मौज
10 of 13
धनु राशिः इन दिनों आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा मित्रों और संबंधियों से मतभेद हो सकता है। सिर और आंखों में तकलीफ रह सकती है। धन का नुकसान हो सकता है। चालाक और धोखा देने वालों से सावधान रहें।
मकर राशि में सूर्य, अगले एक महीने तक इन 4 राशि वालों की रहेगी मौज
11 of 13
मकर राशिः आपकी राशि में सूर्य का आगमन आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानी देगा। कई कार्यों में देरी होगी। इन दिनों आपको यात्राएं करनी पड़ सकती है जिसका कोई बहुत लाभ मिलने वाला नहीं है। गैर जरुरी चीजों में धन खर्च होगा।
मकर राशि में सूर्य, अगले एक महीने तक इन 4 राशि वालों की रहेगी मौज
12 of 13
कुंभ राशिः खर्च बढ़ेगा और कई तरह की उलझनों का सामना करना पड़ेगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी रह सकती है आंखों में तकलीफ एवं अपच के पीड़ित हो सकते हैं। मित्रों से मनमुटाव हो सकता है, संयम से कम लें।
मकर राशि में सूर्य, अगले एक महीने तक इन 4 राशि वालों की रहेगी मौज
13 of 13
मीन राशिः घर परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं और नौकरी व्यवसाय में उन्नति होगी। धर्म-कर्म एवं अध्यात्म की ओर आपका रुझान बढ़ेगा। अधिकारियों का व्यवहार आपके साथ अनुकूल रहेगा। सरकारी क्षेत्र से जुड़े काम में सफल होंगे।