फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस महीने कैसे खुलेगी आपकी किस्मत, जानने के लिए पढ़ें मासिक राशिफल

Thu, 01 Jun 2017 04:51 PM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
1 of 13
इस महीने ग्रहों की स्‍थ‌ित‌ि बदलने वाली है। ग्रहों की स्‍थ‌ित‌ि में बदलाव से क‌िन-क‌िन राश‌ि वालों को लाभ म‌िलेगा पढ़ें पूरे महीने का राश‌िफल
विज्ञापन

मेष राश‌िः महीने के दूसरे भाग में होगा धन लाभ

2 of 13
मेष राश‌ि - फोटो : aries sign
यह महीना आपके ल‌िए म‌िलाजुला रहेगा। धन लाभ के साथ ही साथ खर्च भी बढ़ेगा। महीने के दूसरे भाग में अचानक धन प्राप्त‌ि का योग बन रहा है। मनोरंजन एवं भौत‌िक सुखों पर खर्च होगा। आपके संपर्क का दायरा बढ़ेगा ज‌िनसे भव‌िष्य में फायदा म‌िल सकता है।
विज्ञापन

वृष राश‌िः मानसिक परेशानी बनी रहेगी

3 of 13
वृष राश‌ि - फोटो : taurus sign
महीना आपके ल‌िए म‌िलाजुला रहेगा। आर्थ‌िक स्‍थ‌ित‌ि में अनुकूलता के बावजूद मानस‌िक परेशानी बनी रह सकती है। शुभ कार्यों पर धन खर्च होगा। महीने के दूसरे भाग में म‌ित्रों से लाभ एवं यात्रा के योग बनेंगे। नए कामों में सफलता म‌िलेगी। वाहन खरीदने के ल‌िए प्रयास कर रहे हैं तो कामयाब होंगे।

म‌िथुन राश‌िःपहले से बेहतर होगी परिस्थितियां

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि - फोटो : gemini sign
आपकी राश‌ि के स्वामी शन‌ि की शुभ दृष्ट‌ि के कारण पर‌िस्‍थ‌ित‌ियां पहले से बेहतर और अनुकूल प्रतीत होगी। प्रत‌िष्ठ‌ित और वर‌िष्ठ लोगों से मुलाकात होगी जो आपके ल‌िए लाभप्रद रहेगा। संतान संबंधी व‌िषयों को लेकर च‌िंत‌ित रह सकते हैं।
विज्ञापन

कर्क राशिः अनावश्यक वाद विवाद से बचें

5 of 13
कर्क राशि - फोटो : cancer sign
आपकी राश‌ि का स्वामी भाग्य स्‍थान में बैठा है जो आपके ल‌िए शुभ स्‍थ‌ित‌ि है। भाग्य आपको लाभ प्रदान करेगा। जरुरत पड़ने पर पर‌िवार के सदस्यों से सहयोग प्राप्त कर सकते हैं, लेक‌िन महीने के अंत‌िम भाग में मानस‌िक तनाव एवं घरेलू परेशान‌ियां बढ़ेगी। सलाह है क‌ि अनावश्यक वाद-व‌िवाद से बचें।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌िः परिवार को लेकर परेशानी बढ़ेगी

6 of 13
स‌िंह राश‌ि - फोटो : leo sign
इस महीने आय कम और खर्च अध‌िक बने रहने की संभावना द‌िखती है। अनावश्यक भागदौड़ के कारण परेशान रह सकते हैं। धन की हान‌ि और स्वास्‍थ्य में नरमी रह सकती है। पार‌िवार‌ि व‌‌िषयों को लेकर च‌िंता और परेशानी बढ़ेगी।
विज्ञापन

कन्‍या राश‌िः बनते कामों में आएगी बाधा

7 of 13
कन्‍या राश‌ि - फोटो : virgo sign
ग्रहों के प्रभाव के कारण बनते हुए काम बाध‌ित हो सकते हैं। घर-पर‌िवार के मुद्दों को लेकर च‌‌िंत‌ित रह सकते हैं। धन लाभ सामान्य रहेगा, जबक‌ि खर्च में वृद्ध‌ि होगी। शन‌ि की साढ़ेसाती के कारण शारीर‌िक एवं मान‌स‌िक कष्ट संभव है।

तुला राश‌िः उतार चढ़ाव वाला रहेगा महीना

8 of 13
तुला राश‌ि - फोटो : libra sign
आपके ल‌िए यह महीना उतार-चढ़ाव वाल रहेगा। महीने का पहला भाग आर्थ‌िक मामलों में अनुकूल लगेगा। रुके हुए कार्यों में प्रगत‌ि होगी। इसके बाद से तनाव और अनावश्यक भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है। खर्च बढ़ेगा।

वृश्‍च‌िक राश‌िः भाग दौड़ वाला रहेगा महीना

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि - फोटो : scorpio sign
ग्रहों की यह स्‍थ‌ित‌ि बताती है क‌ि इस महीने आपका काफी पर‌िश्रम और भाग दौड़ करनी पड़ सकती है। आर्थ‌िक मामलों में कुल म‌िलाकर अनुकूलता बनी रहेगी। सूर्य के राश‌ि पर‌िवर्तन के बाद यानी महीने के दूसरे भाग में स‌िर एवं आंखों में तकलीफ हो सकती है। सूर्य की पूजा लाभप्रद रहेगी।

धनु राश‌िः अपने रिश्ते पर ध्यान दें

10 of 13
धनु राश‌ि - फोटो : sagittarius sign
आज आपको चाहिए कि आप विचार करें, क्या आपके आपसी रिश्ते वास्तव में प्रेम व ईमानदारी से परिपूर्ण हैं? आप अपने उन गोपनीय शंकाओं से जूझ रहें है, जोकि आपके साथी की जानकारी में नहीं हैं। रोजाना की इस जद्दोजहद के बावजूद आप किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पायेंगे। आज आप विचार करें कि क्या वास्तव में आप अपने रिश्ते से खुश हैं, यही खुशियां आपके वैवाहिक जीवन में सपनों का आधार होंगी।

मकर राश‌िः स्वास्‍थ्य को लेकर रहेंगे परेशान

11 of 13
मकर राश‌ि - फोटो : capricorn sign
यह महीना आपके ल‌िए म‌िलाजुला रहने वाला है। प‌िछले द‌िनों आपने जो काम क‌िए हैं, उसका लाभ आपको इस माह म‌िल सकता है। व‌िदेश से संबंध‌ित क‌िसी काम को लेकर परेशानी रह सकती है। माह के दूसरे भाग में सूर्य के राश‌ि पर‌िवर्तन के बाद न‌िवेश और नए काम को शुरु करना फायदेमंद रहेगा। स्वास्‍थ्य को लेकर थोड़ी परेशानी रह सकती है।

कुंभ राश‌िः नए काम में मिलेगी सफलता

12 of 13
कुंभ राश‌ि - फोटो : aquarius sign
इस महीने आप शन‌ि की अनुकूलता का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। कोई नया काम शुरु करने का व‌िचार हो सकता है, सफलता म‌िलेगी। नौकरी व्यवसाय में प्रगत‌ि और लाभ का मौका म‌िलेगा। भौत‌िक सुव‌‌िधाओं और व‌िला‌स‌िता पर खर्च हो सकता है। पार‌िवार‌िक जीवन में आपसी तालमेल बनाए रखना होगा, मतभेद की आशंका है। घरेलू व‌िषयों को लेकर च‌िंत‌ित और परेशान रह सकते हैं।
विज्ञापन

मीन राश‌िः अधूूरा काम बनेगा

13 of 13
मीन राश‌ि - फोटो : pisces sign
क‌िसी म‌ित्र से आपको बड़ा सहयोग म‌िल सकता है जो आपके ल‌िए लाभदायक रहेगा। कोई अधूरा और ब‌िगड़ा हुआ काम बन सकता है। नए काम की योजना बना सकते हैं, सफलता म‌िलेगी। शन‌ि की स्‍थ‌ित‌ि अनुकूल नहीं होने से स्वास्‍थ्‍य संबंधी परेशानी महसूस कर सकते हैं। जोख‌िम से बचें, चोट लग सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें