फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बना है शनि-मंगल का खतरनाक योग, देश-दुनिया और राशि पर असर जानिए

Fri, 11 Mar 2016 03:15 PM IST
सचिन मल्होत्रा/ज्योतिषशास्त्री
विज्ञापन
1 of 19
देश के कई भागों में इन द‌िनों जन आंदोलन, ह‌िंसा और उपद्रव मचा हुआ है। इसका कारण ज्योत‌िषशास्‍त्री शन‌ि और मंगल को मान रहे हैं। ज्यो‌त‌िषशास्‍त्री सच‌िन मल्होत्रा बता रहे हैं क‌ि 20 फरवरी को मंगल ग्रह अपनी राश‌ि वृश्च‌िक में आ पहुंचे हैं। इस राश‌ि में पहले से ही शन‌ि महाराज आसन जमाए हुए बैठे हैं। क्रूर और पाप ग्रह का यह म‌िलन देश दुन‌िया के ल‌िए कई मायने में ठीक नहीं है।
विज्ञापन

बना है शनि-मंगल का खतरनाक योग, देश-दुनिया और राश‌ि पर असर जान‌िए

2 of 19
मंगल वृश्चिक राशि में इस बार 6 महीनों तक रहेंगे। आमतौर पर मंगल ग्रह का एक राशि में भ्रमण-काल केवल 45 दिनों का होता हैl लेक‌िन ढाई वर्ष के बाद मंगल किसी राशि में वक्री होकर 6 महीनों तक भी रहते हैं। मंगल जब एक राशि में 6 महीनों तक रहते हैं तो वह समय हिंसा और उपद्रव के कारण आम जनता को तकलीफ देने वाला होता है।
विज्ञापन

बना है शनि-मंगल का खतरनाक योग, देश-दुनिया और राश‌ि पर असर जान‌िए

3 of 19
मेदिनी ज्योतिष के अनुसार यदि मंगल के एक राशि में 6 महीनों तक ठहरने के दौरान वह दुःख कारक ग्रह शनि से युति अथवा दृष्टि से संबंध स्थापित करें तो उस वर्ष युद्ध, अल्प-वर्षा, आकाल और भूकंप से जन-धन की हानि होती हैl शनि-मंगल की वृश्चिक में 20 फरवरी से 18 सितंबर तक रहने वाली यह युति पश्चिम दिशा में एक भयानक युद्ध का भी संकेत है।

बना है शनि-मंगल का खतरनाक योग, देश-दुनिया और राश‌ि पर असर जान‌िए

4 of 19
ज्योतिष के ग्रन्थ भविष्यफल भास्कर के अनुसार जब शनि वृश्चिक राशि में अनुराधा और ज्येष्ठा नक्षत्रों में गोचर करता है तो पश्चिम दिशा में महा-भयंकर संग्राम होता है जिसमें राजाओं का पतन होता हैl कूर्म चक्र पद्धति के अनुसार उज्जैन को केंद्र मानने पर भारत की पश्चिमी सीमा यानि पाकिस्तान के बॉर्डर और भारत से पश्चिम में मध्य-एशिया में युद्ध के संकेत मिलते हैं।
विज्ञापन

बना है शनि-मंगल का खतरनाक योग, देश-दुनिया और राश‌ि पर असर जान‌िए

5 of 19
शनि-मंगल की इस युति के अतिरिक्त इस समय गोचर में गुरु और राहु की युति सिंह राशि में चल रही है। धर्म, धन-सम्पदा और नैतिक मूल्यों के कारक ग्रह गुरु वक्री हो कर राक्षस ग्रह  राहु से युत हैंl इस युति को ज्योतिष में 'चांडाल-योग' कहते हैं, जो समाज में नैतिक मूल्यों के पतन और राजनीति में परम्पराओं और मर्यादाओं के छिन्न-भिन्न होने का योग है। गुरु और राहु की इस युति पर शनि की दृष्टि पड़ रही है जो क‌ि आने वाले कुछ दिनों में वैश्विक महामंदी, राजनैतिक स्कैंडल और युद्ध-उन्माद से भारत सहित विश्व के कई देशों में अभुपूर्व उथलपुथल पैदा कर देगी।
विज्ञापन

बना है शनि-मंगल का खतरनाक योग, देश-दुनिया और राश‌ि पर असर जान‌िए

6 of 19
वृषभ लग्न से प्रभावित भारत में 20 फरवरी के बाद से सांप्रदायिक तनाव, विदेशी जासूसों की धरपकड़ और आतंकी गतिविधियों में अप्रत्याशित रूप से वृद्ध‌ि होगी जिससे जून का महीना आते-आते पाकिस्तान से पश्चिमी सीमा पर युद्ध जैसे हालत पैदा होंगे। सिंह लग्न से प्रभावित अमेरिका में आतंकी हमले के बाद आपात काल जैसे हालात देखे जाएंगे, जो की 9/11 के वर्ल्ड-ट्रेड टावर हमले की याद ताजा कर देंगे।
विज्ञापन

बना है शनि-मंगल का खतरनाक योग, देश-दुनिया और राश‌ि पर असर जान‌िए

7 of 19
कन्या लग्न के इजराइल में पवित्र शहर जेरुसलम पर आतंकी हमले के बाद अरब-इजराइल देशों में टकराव अपने चरम पर पहुंचेगा। वृश्चिक लग्न की कुंडली वाले सऊदी-अरब की रूस से तनातनी भी पश्चिम एशिया में युद्ध जैसे हालात पैदा कर देगी जिससे कच्चे तेल और सोने की कीमतों में उछाल आएगा किन्तु शेयर बाजार मार्च के महीने में औंधे मुंह जा गिरेगा। आइये अब राश‌ियों पर शन‌ि मंगल का असर देखें।

बना है शनि-मंगल का खतरनाक योग, देश-दुनिया और राश‌ि पर असर जान‌िए

8 of 19
मेष राश‌िः आपका स्वास्‍थ्य प्रभाव‌ित होगा, सेहत का ध्यान रखें। नौकरी में अपने अध‌िकार‌ियों से तालमेल बनाए रखें, संबंध ब‌िगड़ सकते हैं। क्रोध और वाणी पर न‌ियंत्रण रखना आपके ह‌ित में रहेगा।

बना है शनि-मंगल का खतरनाक योग, देश-दुनिया और राश‌ि पर असर जान‌िए

9 of 19
वृष राश‌िः पार‌िवार‌िक जीवन में तनाव बढ़ सकता है। जीवनसाथी की सेहत और जरुरतों का ध्यान रखें। सलाह है क‌ि जरुरी कामों को खुद पूरा करें, क‌िसी पर जरुरत से अध‌िक व‌िश्वास नुकसान दे सकता है। सेहत के मामले में लापरवाही से बचें।

बना है शनि-मंगल का खतरनाक योग, देश-दुनिया और राश‌ि पर असर जान‌िए

10 of 19
मिथुन राश‌िः आपके ल‌िए शन‌ि मंगल का योग सुखद रहेगा। स्वास्‍थ्य के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। अपनी आंखें और द‌िमाग खोलकर रख‌िए कामयाबी का अवर आपके सामने आएगा।

बना है शनि-मंगल का खतरनाक योग, देश-दुनिया और राश‌ि पर असर जान‌िए

11 of 19
कर्क राश‌िः शन‌ि मंगल का संयोग आपके ल‌िए शुभ फलदायी है। आपको नौकरी में उन्नत‌ि का मौका म‌िल सकता है। यात्रा कर सकते हैं जो सुखद रहेगी। तनाव और च‌िंता को अपने ऊपर हावी नहीं होने दें।

बना है शनि-मंगल का खतरनाक योग, देश-दुनिया और राश‌ि पर असर जान‌िए

12 of 19
सिंह राश‌िः आपके ल‌िए सलाह है क‌ि सेहत का ध्यान रखें क्योंक‌ि इन द‌िनों स्वास्‍थ्य में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। क्रोध अध‌िक आएगा संयम रखें। धन संपत्त‌ि के मामले में समझदारी से काम लें, जल्दबाजी में और ब‌िना कागजात देखे न‌िर्णय लेने से बचें। आर्थ‌िक मामले में परेशानी रह सकती है।

बना है शनि-मंगल का खतरनाक योग, देश-दुनिया और राश‌ि पर असर जान‌िए

13 of 19
कन्या राश‌िः इन द‌िनों आपको कई मामलों में संघर्ष करना पड़ सकता है। सलाह है क‌ि आय-व्यय में संतुलन बनाने की कोश‌िश करें अन्यथा आर्थ‌िक परेशानी हो सकती है। खान-पान में संयम जरुरी है। सरकारी और कानूनी मामलों में उलझे हैं तो मामला और उलझ सकता है।

बना है शनि-मंगल का खतरनाक योग, देश-दुनिया और राश‌ि पर असर जान‌िए

14 of 19
तुला राश‌िः आपके ल‌िए यह समय म‌िला जुला रहेगा, इसल‌िए छोटी-मोटी परेशान‌ियों से बचैन न हों। अचानक आर्थ‌िक लाभ म‌िल सकता है। अध‌िकार‌ियों से तालमेल बनाए रखें। पर‌िवार में बड़े बुजुर्गों का सहयोग और अशीर्वाद लाभदायक रहेगा।

बना है शनि-मंगल का खतरनाक योग, देश-दुनिया और राश‌ि पर असर जान‌िए

15 of 19
वृश्चिक राश‌िः आपकी राश‌ि में शन‌ि मंगल का योग बना है जो आपको अत‌िउत्साही और आक्रामक बनाएगा, संयम से काम लें। कार्यक्षेत्र में आप आगे बढ़कर प्रदर्शन करेंगे। पार‌िवार‌िक जीवन में मतभेद हो सकता है।

बना है शनि-मंगल का खतरनाक योग, देश-दुनिया और राश‌ि पर असर जान‌िए

16 of 19
धनु राश‌िः इन द‌िनों आपका मन उलझन में रहेगा, स्वास्‍थ्य में भी उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। आपके ल‌िए सलाह है क‌ि अपने लक्ष्य पर ध्यान रखें और प्रयास करते रहें, कठ‌िनाई से ही सही काम बनेगा। आर्थ‌िक मामलों को लेकर उलझन में रह सकते हैं।

बना है शनि-मंगल का खतरनाक योग, देश-दुनिया और राश‌ि पर असर जान‌िए

17 of 19
मकर राश‌िः इन ‌द‌िनों आपको जीवन के कई क्षेत्र में संघर्ष करना पड़ सकता है। भाग्य का साथ नहीं म‌िलने से कई काम में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी व्यवसाय में तनाव बना रहेगा।

बना है शनि-मंगल का खतरनाक योग, देश-दुनिया और राश‌ि पर असर जान‌िए

18 of 19
कुंभ राश‌िः आपके ल‌िए शन‌ि मंगल का संयोग शुभ फलदायी है। आर्थ‌िक मामलों में प्रगत‌ि होगी। मान-सम्मान प्राप्त होगा। पार‌िवार‌िक जीवन में आपसी तालमेल बढ़ेगा।
विज्ञापन

बना है शनि-मंगल का खतरनाक योग, देश-दुनिया और राश‌ि पर असर जान‌िए

19 of 19
मीन राश‌िः यह समय आपके ल‌िए कई सारी चुनौत‌ियां लेकर आया है आपको गंभीरता और समझदारी से काम लेना होगा। सेहत के मामले में लापरवाही से बचें। आर्थ‌िक मामलों में आपको उलझन का सामना करना पड़ सकता है। पार‌िवार‌िक जीवन सामान्य रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें