फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्च महीने का राशिफल: किसी के लिए भाग्यशाली, किसी के हिस्से बदहाली

विज्ञापन
1 of 12
मार्च का महीना ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि इस महीने की शुरुआत में ही ग्रहण लगने वाला है। जिसका असर भी सभी राशि पर पड़ेगा। इस महीने सूर्य, शुक्र और बुध का जहां राशि परिवर्तन होने जा रहा है वहीं शनि महाराज वक्री होने जा रहे हैं। ऐसे में यह महीना आपके लिए कैसा रहेगा जानिए पं. राकेश झा से।
विज्ञापन

मार्च महीने का राश‌िफल: क‌िसी के ल‌िए भाग्यशाली, क‌िसी के ह‌िस्से बदहाली

2 of 12
मेष राश‌िः आपकी राश‌ि से आठवें घर में शन‌ि मंगल का योग बना हुआ है। आर्थ‌िक मामलों में परेशानी हो सकती है, अचानक क‌िसी कार्य में अत‌िर‌िक्त व्यय करना पड़ सकता है। व्यवसाय‌ियों को लाभ में कमी हो सकती है। न‌िकट संबंध‌ियों से मतभेद बढ़ेगा। स्वास्‍थ्य संबंधी परेशानी बढ़ेगी। सलाह है क‌ि क्रोध और वाणी पर काबू रखें।
विज्ञापन

मार्च महीने का राश‌िफल: क‌िसी के ल‌िए भाग्यशाली, क‌िसी के ह‌िस्से बदहाली

3 of 12
वृष राश‌ि: यह महीना आपके ल‌िए म‌िलजुला रहेगा। महीने के पहले भाग में शुक्र के भाग्य स्‍थान में होने के कारण जहां आप भौत‌िक सुख और लाभ प्राप्त कर सकेंगे वहीं महीने के दूसरे भाग में राश‌ि स्वामी शुक्र के सूर्य, बुध, केतु से युक्त होने के कारण आपको नौकरी व्यवसाय में परेशान‌ियों का सामना करना पड़ सकता है। करीबी र‌िश्तेदारों और भाइयों से मतभेद हो सकता है।

मार्च महीने का राश‌िफल: क‌िसी के ल‌िए भाग्यशाली, क‌िसी के ह‌िस्से बदहाली

4 of 12
म‌िथुन राश‌िः आपकी राश‌ि के स्वामी बुध 19 मार्च से मीन राश‌ि में अस्तांगत होकर संचार करेंगे ऐसे में महीने का दूसरा भाग आपके स्वास्‍थ्य के ल‌िए प्रत‌िकूल रह सकता है, सेहत का ध्यान रखें। मानस‌िक तनाव बढ़ेगा। अपनों के व्यवहार से न‌िराशा होगी। संभलकर काम करें, बनते कामों में बाधा आएगी। हलांक‌ि म‌हीने का पहला भाग आपके ल‌िए अनुकूल रहेगा इन द‌िनों मान-सम्मान में वृद्ध‌ि होगी, प्रत‌िष्ठ‌ित लोगों से म‌िलने का मौका म‌िल सकता है। लाभ के ल‌िए अध‌िक प्रयास करना होगा क्योंक‌ि बुध के साथ केतु का साथ अवरोध करने वाला है।
विज्ञापन

मार्च महीने का राश‌िफल: क‌िसी के ल‌िए भाग्यशाली, क‌िसी के ह‌िस्से बदहाली

5 of 12
कर्क राश‌ि: इस महीने शुक्र जो आपके लाभ और सुख भाव का स्वामी है वह आठवें घर से गोचर करेगा। शुक्र की इस स्‍थ‌ित‌ि से परेशानी हो सकती है। आपके कई काम बाध‌ित और अधूरे रह सकते हैं। पार‌िवारिक जीवन में तनाव बढ़ेगा। नौकरी व्यवसाय में लाभ प्रभाव‌ित होगा। स्वास्‍थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। जोख‌िम से बचें चोट लग सकती है।
विज्ञापन

मार्च महीने का राश‌िफल: क‌िसी के ल‌िए भाग्यशाली, क‌िसी के ह‌िस्से बदहाली

6 of 12
स‌िंह राश‌िः महीने के पूर्वार्द्ध में सूर्य कुंभ राश‌ि में होगा और इस राश‌ि को देखेगा जो आपके ल‌िए उत्साहवर्धक और लाभद्रद रहेगा। इस दौरान आय में वृद्ध‌ि होगी और मान-सम्मान प्राप्त होगा। लेक‌िन मन अशांत भी रहेगा। सूर्य के राश‌ि पर‌िवर्तन के बाद स्वास्‍थ्य में परेशानी और च‌िंता परेशानी बढ़ेगी।
विज्ञापन

मार्च महीने का राश‌िफल: क‌िसी के ल‌िए भाग्यशाली, क‌िसी के ह‌िस्से बदहाली

7 of 12
कन्या राश‌िः यह महीना आपके ल‌िए संघर्षपूर्ण रह सकता है। लोगों पर आंख मूंदकर व‌िश्वास न करें नहीं तो नुकसान हो सकता है। सरकारी क्षेत्र से जुड़े व‌िषयों के कारण परेशानी हो सकती है। व‌िरोध‌‌ियों से सावधान रहें। पार‌िवार‌ि मामलों में उलझन और च‌िंता बढ़ सकती है।

मार्च महीने का राश‌िफल: क‌िसी के ल‌िए भाग्यशाली, क‌िसी के ह‌िस्से बदहाली

8 of 12
तुला राश‌िः इस महीने राश‌ि स्वामी शुक्र पंचम भाव में होगा जो छात्रों एवं श‌‌िक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के ल‌िए लाभप्रद रहेगा। वाहन की खरीदने की चाहत है तो यह महीना अनुकूल है, भौत‌िक सुख के साधनों में वृद्ध‌ि होगी। कई योजनाएं सफल होंगी। लेक‌िन अनावश्यक भाग-दौड़ भी करनी पड़ सकती है।

मार्च महीने का राश‌िफल: क‌िसी के ल‌िए भाग्यशाली, क‌िसी के ह‌िस्से बदहाली

9 of 12
वृश्च‌िक राश‌िः यह महीना आपके ल‌िए म‌िला जुला रहेगा। आय के साधनों में वृद्ध‌ि होगी। जो लोग नौकरी में बदलाव के ल‌िए प्रयास कर रहे हैं उन्हें कामयाबी म‌िल सकती है। वाहन और मकान की खरीदारी के ल‌िए भी यह महीना अनुकूल रहेगा। व्यवसाय‌ियों को कारोबार में उतार-चढ़ाव देखना पड़ सकता है तो छात्रों को बेहतर पर‌िणाम के ल‌िए अध‌िक पर‌िश्रम करना होगा।

मार्च महीने का राश‌िफल: क‌िसी के ल‌िए भाग्यशाली, क‌िसी के ह‌िस्से बदहाली

10 of 12
धनु राश‌िः इस महीने आय में वृद्ध‌ि होगी तो व्यय भी उसी तरह बढ़ जाएगा इसल‌िए बचत करना कठ‌िन होगा। संतान पक्ष से खुशी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में सहयोग‌ियों से मदद म‌िल सकती है। क्रोध और उत्तेजना बढ़ेगी, संयम रखें। भवन और वाहन की खरीदारी कर सकते हैं।

मार्च महीने का राश‌िफल: क‌िसी के ल‌िए भाग्यशाली, क‌िसी के ह‌िस्से बदहाली

11 of 12
मकर राश‌िः आपकी राश‌ि से दूसरे घर में पांच ग्रहों का योग बन रहा है ज‌िससे पार‌िवार‌िक जीवन के अलावा नौकरी-व्यवसाय में परेशानी हो सकती है। आर्थ‌िक मामलों में उलझन बढ़ सकती है। अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है।
विज्ञापन

मार्च महीने का राश‌िफल: क‌िसी के ल‌िए भाग्यशाली, क‌िसी के ह‌िस्से बदहाली

12 of 12
मीन राश‌िः इस महीने मीन राश‌ि वालों को संघर्ष अध‌िक करना होगा लेक‌िन आर्थ‌िक मामलों में स्‍थ‌‌ित‌ि सामान्य बनी रहेगी। म‌ित्रों एवं न‌िकट संबंध‌ियों से मनमुटाव हो सकता है। क्रोध और उत्तेजना बढ़ेगी। बनता हुआ काम ब‌िगड़ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें