फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनवरी 2016 में इन राशि वालों की किस्मत खुलने वाली है

विज्ञापन
1 of 13
साल 2016 का पहला महीना आपके लिए कैसा रहेगा क्या साल की शुरुआत आपके लिए भाग्यशाली रहेगा या शुरुआत में ही आपको परेशानी मिलने वाली है। देखिए साल का पहला महीना यानी जनवरी आपके लिए कैसा रहने वाला है।
विज्ञापन

जनवरी 2016 में इन राश‌ि वालों की क‌िस्मत खुलने वाली है

2 of 13
मेष राश‌ि: यह महीना आपके ल‌िए सामान्य रुप से लाभदायक रहना चाह‌िए। स्वास्‍थ्य में थोड़ी नरमी रहेगी और मौसम से प्रभाव‌ित रहेंगे। लेक‌िन नौकरी व्यवसाय में वाणी पर संयम रखें तो लाभ और उन्नत‌ि का अवसर म‌िल सकता है। आर्थ‌िक लेन-देन एवं न‌िवेश के मामले में सावधानी और सतर्कता बनाए रखना आपके ह‌ित में जरुरी है। पार‌िवार‌िक जीवन सामान्य और सुखद रहेगा जबक‌ि सामाज‌िक व‌िषयों में आपकी सक्र‌ियता बढ़ेगी।
विज्ञापन

जनवरी 2016 में इन राश‌ि वालों की क‌िस्मत खुलने वाली है

3 of 13
वृष राश‌ि: यह महीना पार‌िवार‌िक मामलों में म‌िलाजुला रहेगा। जीवनसाथी के साथ छोटे-मोटे व‌िवाद हो सकते हैं। लेक‌िन ज‌िनके प्रेम-संबंध चल रहे हैं उनके बीच र‌िश्ता मधुर और गहरा होगा। स्वास्‍थ्य सामान्य रुप से अच्छा रहेगा। सगे-संबंध‌ियों से सहयोग प्राप्त कर सकेंगे। नौकरी व्यवसाय में ईमानदारी आपके प्रभाव को बढ़ाने में सहायक रहेगी। इस महीने कर्ज लेने से बचें और लेन-देन में सावधानी बरतें।

जनवरी 2016 में इन राश‌ि वालों की क‌िस्मत खुलने वाली है

4 of 13
म‌िथुन राश‌िः महीने का पहला भाग आपके ल‌िए सामान्य रहेगा लेक‌िन उत्तरार्द्ध में स्‍थ‌ित‌ि बेहतर होगी। सामाज‌िक मान-प्रत‌िष्ठा में वृद्ध‌ि से प्रसन्न रहेंगे। सामाज‌िक दायरा एवं जान-पहचान में वृद्ध‌ि होगी। स्वास्‍थ्य अनुकूल रहेगा। म‌ित्रों से सहयोग म‌िलेगा और आर्थ‌िक मामलों में क‌िए गए प्रयास सफल होंगे। सलाह है अपने काम में दूसरों से अध‌िक अपेक्षा न रखें। यात्रा और स्‍थानांतरण की संभावना है।
विज्ञापन

जनवरी 2016 में इन राश‌ि वालों की क‌िस्मत खुलने वाली है

5 of 13
कर्क राश‌िः यह महीना आपके ल‌िए उतार-चढ़ाव और संघर्षपूर्ण रह सकता है। स्वास्‍थ्य के मामले में जहां आप परेशान‌ियों को अनुभव करेंगे वहीं व‌िरोध‌ियों के कारण मुश्क‌िल हालातों का सामना करना पड़ सकता है। सलाह है दूसरों पर आंख मूंदकर यकीन न करें। आर्थ‌िक मामलों में स्‍थ‌ित‌ि थोड़ी बेहतर होगी। पार‌िवार‌िक जीवन में प्रेम और सहयोग बढ़ेगा जो आपकी ताकत बनेगा।
विज्ञापन

जनवरी 2016 में इन राश‌ि वालों की क‌िस्मत खुलने वाली है

6 of 13
स‌िंह राश‌िः मकर संक्रांत‌ि से पूर्व का समय आपके ल‌िए अध‌िक अनुकूल रहेगा। इस दौरान आपकी सेहत अच्छी रहेगी और आप कहीं यात्रा पर भी जा सकते हैं। आर्थ‌िक मामलों में संभलकर चलें, गैर जरुरी चीजों पर आपका धन खर्च हो सकता है। नौकरी व्यवसाय में स्‍थ‌ित‌ि पहले से बेहतर होगी। सहकर्म‌ियों से सहयोग म‌िलेगा। लेक‌िन साझेदारी के काम में कोई लापरवाही न करें।
विज्ञापन

जनवरी 2016 में इन राश‌ि वालों की क‌िस्मत खुलने वाली है

7 of 13
कन्या राश‌िः इस महीने आपको आपनी सेहत के प्रत‌ि अध‌िक जागरुक रहने की जरुरत है। पेट एवं नसों से संबंध‌ित तकलीफ की आशंका है। कई महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में परेशानी आ सकती है। धन का न‌िवेश करने से पहले खर्च और जरुरतों का ध्यान रखें। नौकरी व्यवसाय के मामले में महीना अनुकूल रहेगा। मेहनत और योग्यता का लाभ म‌िल सकता है।

जनवरी 2016 में इन राश‌ि वालों की क‌िस्मत खुलने वाली है

8 of 13
तुला राश‌िः इस महीने का पहला भाग आपके ल‌िए अनुकूल रहेगा। इस दौरान आपके काम आसानी से बन सकते हैं। प्रत‌िष्ठ‌ित व्यक्त‌ियों से संपर्क हो सकता है। सामाज‌िक क्षेत्र में पहचान बढ़ेगी। इन द‌िनों आप साढ़ेसाती के प्रभाव में हैं इसल‌िए खर्च को जहां तक हो कम करने की कोश‌िश करें क्योंक‌ि व्यय बढ़ने वाला है। ‌स्वास्‍थ्‍य का ध्यान रखें। सहकर्म‌ियों से तालमेल नौकरी-व्यवसाय में लाभप्रद रहेगा। पार‌िवार‌िक जीवन में आपसी तालमेल और समझदारी से काम लें अन्यथा कठ‌िनाई हो सकती है।

जनवरी 2016 में इन राश‌ि वालों की क‌िस्मत खुलने वाली है

9 of 13
वृश्च‌िक राश‌िः महीने की शुरुआत आपके ल‌िए संघर्षपूर्ण रह सकता है। इस दौरान आपको बनते कामों में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। व‌िरोध‌ियों से आपको सजग रहने की जरुरत है, नुकसान पहुंचा सकते हैं। मकर संक्रांत‌ि के बाद स्‍थ‌ित‌ि बेहतर होगी। लाभ के मौके म‌िलेंगे, अवसर का लाभ उठाएं। आर्थ‌िक स्‍थ‌ित‌ि अच्छी रहेगी, आय-व्यय में संतुलन बना रहेगा। पार‌िवार‌िक जीवन में कई सारी ज‌िम्मेदार‌ियों को न‌िभाना पड़ सकता है।

जनवरी 2016 में इन राश‌ि वालों की क‌िस्मत खुलने वाली है

10 of 13
धनु राश‌िः यह महीना आपके ल‌िए काफी उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। व‌िरोध‌ियों से आपको अध‌िक सजग रहना होगा। च‌िंता और तनाव को अपने ऊपर हावी नहीं होने दें और स्वास्‍थ्य का ध्यान रखें। खर्च बढ़ेगा। जो लोग वाहन खरीदने की सोच रहे हैं उनके प्रयास सफल होंगे। पार‌िवार‌िक जीवन में एक दूसरे पर व‌िश्वास और प्रेम बनाए रखें। नौकरी व्यवसाय में परेशानी बढ़ सकती है, धैर्य से काम लें।

जनवरी 2016 में इन राश‌ि वालों की क‌िस्मत खुलने वाली है

11 of 13
मकर राश‌िः खान-पान का ध्यान रखें तो इस महीने स्वास्‍थ्य अनुकूल रहेगा। लाभ और उन्नत‌ि का मौका म‌िलेगा। आपके रुके हुए काम बनेंगे। आर्थ‌िक स्‍थ‌ित‌ि बेहतर होगी लेक‌िन धन संबंधी मामलों में कागजात को पढ़कर हस्ताक्षर करें। नौकरी व्यवसाय में प्रगत‌ि के ल‌िए अध‌िक पर‌िश्रम करना होगा। क्रोध पर न‌ियंत्रण रखें, पर‌िवार में आपसी मतभेद बढ़ने की आशंका है।

जनवरी 2016 में इन राश‌ि वालों की क‌िस्मत खुलने वाली है

12 of 13
कुंभ राश‌िःयह महीना आपके ल‌िए कुल म‌िलाकर बढ़‌िया रहने वाला है। आपके पर‌िवार में मांगल‌िक कार्य हो सकता है। आर्थ‌िक मामलों में सावधानी बरतने की जरुरत है, लेन-देन में लापरवाही से बचें। स्वास्‍थ्य के मामले में लापरवाही से बचें। नौकरी व्यवसाय में स्‍थ‌ित‌ि अनुकूल रहेगी, सलाह है क‌ि अपनी कार्ययोजन को अपने मन में ही रखें। पार‌िवार‌िक जीवन में प्रेम और तालमेल बना रहेगा।
विज्ञापन

जनवरी 2016 में इन राश‌ि वालों की क‌िस्मत खुलने वाली है

13 of 13
मीन राश‌िः यह महीना आपके ल‌िए हर तरह से अनुकूल रहना चाह‌िए। कम पर‌िश्रम से ही आपके काम बनेंगे। स्वास्‍थ्य भी सामान्यतया ठीक रहेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। आय का साधन बढ़ेगा, जमा पूंजी एवं धन में वृद्ध‌ि होगी। नौकरी व्यवसाय में उन्न‌त‌ि होगी। पार‌िवार‌िक जीवन में सहयोग एवं तालमेल बढ़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें