अंकज्योतिष की गणना के अनुसार साल 2016 का योग 9 बनता है। यह अंक मंगलग्रह का है इसलिए इस साल मंगल का प्रभाव देखने को मिलेगा। मंगल ग्रह को अनुकूल बनाने के लिए और संकट समस्याओं को अपने से दूर रखने के लिए इस वर्ष अपनी राशि के अनुसार हनुमान जी का मंत्र जप करें।
विज्ञापन
साल 2016 में संकट से बचाएंगे हनुमान, जपें राशि के अनुसार मंत्र
2 of 8
मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल हैं। आपको अपने राशि के स्वामी को इस साल अनुकूल बनाए रखने के लिए 'ओम अं अंगारकाय नमः' मंत्र का जप करना चाहिए। आप हनुमान जी का मंत्र 'मनोजवं मारुत तुल्य वेगं जितेन्द्रियं बुध्दिमतां वरिष्ठम्।वातात्मजं वानर यूथ मुख्यं श्रीरामदूतं शरणं प्रपद्ये॥' जप करें इससे आपके कार्यों में विध्न बाधाएं कम आएंगी। स्वास्थ्य के मामले में भी यह लाभप्रद रहेगा।
विज्ञापन
साल 2016 में संकट से बचाएंगे हनुमान, जपें राशि के अनुसार मंत्र
3 of 8
वृष और तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं। इस वर्ष भी तुला राशि वाले साढ़ेसाती के प्रभाव में रहेंगे ऐसे में हनुमान जी के मंत्रों का जप इनके लिए विशेष लाभप्रद है। इन दोनों राशि वालों को हनुमानष्टक का पाठ करना चाहिए। आप चाहें तो 'ओम भूमिपुत्रो महातेजा जगतां भयकृत् सदा। वृष्टिकृद् वृष्टिहर्ता च पीड़ां हरतु मे कुजः।' इस मंगल मंत्र का जप करें।
साल 2016 में संकट से बचाएंगे हनुमान, जपें राशि के अनुसार मंत्र
4 of 8
मिथुन और कन्या राशि के स्वामी बुध हैं। इस साल आपकी राशि से राहु जा रहा है इसलिए आप थोड़ी राहत महसूस करेंगे। साल को बेहतर बनाने के लिए आपको मंगल के मंत्र 'ओम भौं भौमाय नमः' मंत्र का जप करें। हनुमान जी की कृपा प्राप्ति के लिए नववर्ष के अवसर पर सुंदरकांड का पाठ करें और हर मंगलवार को भी इसका पाठ करते रहें।
विज्ञापन
साल 2016 में संकट से बचाएंगे हनुमान, जपें राशि के अनुसार मंत्र
5 of 8
कर्क राशि के स्वामी चन्द्रमा हैं। इस साल आपका मनोबल और आत्मविश्वास बना रहे इसके लिए हनुमान गायत्री मंत्र 'ओम अंजनिसुताय विद्महे वायुपुत्राय धीमहि तन्नो मारुति प्रचोदयात्। का जप करें। नववर्ष के अवसर पर हनुमान जी को सिंदूर अर्पण करना भी आपके लिए मंगलकारी रहेगा।
विज्ञापन
साल 2016 में संकट से बचाएंगे हनुमान, जपें राशि के अनुसार मंत्र
6 of 8
सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं। इस वर्ष आपकी राशि में राहु का आगमन होने जा रहा है। ऐसे में आपको हनुमान जी पूजा करनी चाहिए। आपके लिए अच्छा रहेगा कि नववर्ष के मौके पर हनुमान चालीसा का पाठ करें और 'ओम हरं हरि हरिश्चंद्र हनुमंत हलयुधम। पंचक वै स्मरेन्नत्यिं घोर संकटनाशनम्।' इस मंत्र का जप करें यह संकट से रक्षा करने में सहायक रहेगा।
विज्ञापन
साल 2016 में संकट से बचाएंगे हनुमान, जपें राशि के अनुसार मंत्र
7 of 8
धनु और मीन इन दोनों राशियों के स्वामी गुरु हैं जो इस साल अगस्त तक राहु के साथ सिंह राशि में रहेंगे जिससे गुरु चांडाल योग बनेगा। आपके राशि स्वामी के राहु के साथ होने के कारण आपको जो भी परेशानियों का सामना करना होगा उसमें कमी लाने के लिए आपको बजरंगबाण का पाठ करना चाहिए। आप चाहें तो 'ओम हनुमते नमः। मर्कटेश महोत्साह सर्व शोक विनाशाय। शत्रुन् संहार मां रक्ष श्रियं दापाय मे प्रभो।' का जप करें।
साल 2016 में संकट से बचाएंगे हनुमान, जपें राशि के अनुसार मंत्र
8 of 8
मकर और कुंभ इन दोनों राशियों के स्वामी शनि महाराज है। शनि की अनुकूलता का लाभ पाने के लिए इस साल इन दोनों राशियों के व्यक्ति सुंदरकांड का पाठ करें और ओम क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः मंत्र का जप करें।