इन दिनों छात्रा परीक्षा की तैयारी में लगे हुए हैं और हर कोई चाहता है कि उन्हें अच्छे नंबर आए। लेकिन चाहने के बाद भी कई बार आलस या भूल जाने की वजह से पढ़ा हुआ विषय भी समय पर याद नहीं रह जाता और नंबर कम आ जाते हैं। कुछ छात्रों को तो यह भी परेशानी आती है कि परीक्षा करीब आने पर मानसिक दबाव बढ़ जाता है और विषय जल्दी याद नहीं होता रहता है। इस तरह की समस्या में अगर अपनी राशि के अनुसार एक दो उपाय किए जाएं तो स्थितियों को अनुकूल बनाकर अच्छे नंबर पाने में मदद मिल सकती है।
Trending Videos
विज्ञापन
परीक्षा में अच्छे अंक पाने के लिए राशि के अनुसार करें यह उपाय
2 of 13
मेष राशिः ज्योतिषीय दृष्टि से इस समय शनि मंगल की स्थिति आपके लिए अनुकूल नहीं दिखती है इसलिए आप अपने अंदर आलस महसूस करेंगे जो आपके लिए अभी ठीक नहीं है। आपको इस समस्या से बचने के लिए पढ़ते समय अपना मुंह पूर्व दिशा की ओर रखना चाहिए। विषय याद करने में दिक्कत आने पर ध्यान लगाकर ओम गं गणपतये नमः मंत्र पांच बार मन ही मन में बोले। परीक्षा के लिए घर से निकलते समय हनुमान जी का आशीर्वाद लेकर जाएं।
विज्ञापन
परीक्षा में अच्छे अंक पाने के लिए राशि के अनुसार करें यह उपाय
3 of 13
वृष राशिः इस राशि के छात्रों को शनिवार और मंगलवार के दिन सूर्यास्त के समय हनुमान जी को दीप दिखाना चाहिए। परीक्षा में आपका ध्यान केन्द्रित रहे और आप पढ़ी हुई चीजों को सही तरीके से लिख पाएं इसके लिए गुड़ खाकर घर से जाएं।
परीक्षा में अच्छे अंक पाने के लिए राशि के अनुसार करें यह उपाय
4 of 13
मिथुन राशिः इन दिनों बुध और शुक्र की प्रतिकूलता के कारण आपका मन विचलित रह सकता है और दिनचर्या अस्त-व्यस्त। इसका प्रभाव आपकी पढ़ाई-लिखाई पर होगा। आपको पढ़ते समय अपना मुंह उत्तर दिशा की ओर रखना चाहिए और हर दिन गणेश चलीसा का पाठ करना चाहिए। परीक्षा के लिए घर से निकलते समय गणेश जी को दुर्वा चढ़ाकर जाएं।
विज्ञापन
परीक्षा में अच्छे अंक पाने के लिए राशि के अनुसार करें यह उपाय
5 of 13
कर्क राशि: इन दिनों पढ़ने में रुचि कम हो रही है और पढ़ी चीजें जल्दी भूल रहे हैं तो पढ़ाई शुरु करने से पहले 21 बार सरस्वती मंत्र 'ओम ऐं सरस्वत्यै नमः का जप करें। सूर्योदय के समय सूर्य को जल दें। परीक्षा के दिन हल्के गुलाबी रंग के वस्त्र धारण करें और शिव जी का आशीर्वाद लेकर जाएं।
विज्ञापन
परीक्षा में अच्छे अंक पाने के लिए राशि के अनुसार करें यह उपाय
6 of 13
सिंह राशिः इन दिनों राहु केतु की प्रतिकूल स्थिति के कारण आपका मन पढ़ाई में कम लगेगा। मन बेचैन रह सकता है। आपके लिए अच्छा रहेगा कि पढ़ते समय अपना मुंह पूर्व दिशा की ओर रखें। राहु का मंत्र ओम रं राहवे नमः जप करें। परीक्षा के दिन पीले या लाल रंग के वस्त्र धारण करें।
विज्ञापन
परीक्षा में अच्छे अंक पाने के लिए राशि के अनुसार करें यह उपाय
7 of 13
कन्या राशिः आपके लिए गुरु राहु की स्थिति अनुकूल नहीं है ऐसे में आपको पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की जरुरत है। आपको परीक्षा में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए उत्तर दिशा की ओर मुंह करके पढ़ना चाहिए और देवी सरस्वती को मिश्री का प्रसाद चढ़ाना चाहिए। परीक्षा के दिन हरे या नीले रंग का वस्त्र धारण करें।
परीक्षा में अच्छे अंक पाने के लिए राशि के अनुसार करें यह उपाय
8 of 13
तुला राशिः पढ़ते समय आपको पश्चिम दिशा की ओर मुंह रखना चाहिए। सोते समय सिरहाने में एक चौकोर फिटकरी रखें। परीक्षा के दिन क्रिम कलर की या हल्के नीले रंग के वस्त्र धारण करें।
परीक्षा में अच्छे अंक पाने के लिए राशि के अनुसार करें यह उपाय
9 of 13
वृश्चिक राशिः आपकी राशि के व्यक्तियों को पढ़ते समय अपना मुंह पूर्व या उत्तर दिशा की ओर रखना चाहिए। यह पढ़ाई में ध्यान केन्द्रित करने में सहायक रहेगा। सुबह या शाम किसी भी समय हनुमान चालीसा का पाठ करें। परीक्षा के दिन लाल या गुलाबी वस्त्र धारण रखें।
परीक्षा में अच्छे अंक पाने के लिए राशि के अनुसार करें यह उपाय
10 of 13
धनु राशिः इन दिनों आप स्मरण शक्ति में कमी और आकस्मिक परेशानियों का सामना कर सकते हैं। आपको पढ़ने शुरु करने से पहले मां सरस्वती और गुरुओं का ध्यान करना चाहिए इससे मानसिक भटकाव में कमी आएगी। परीक्षा के दिन पीले या हल्के गुलाब रंग के वस्त्र धारण करें।
परीक्षा में अच्छे अंक पाने के लिए राशि के अनुसार करें यह उपाय
11 of 13
मकर राशि: पढ़ाई करते समय उत्तर दिशा में मुंह करके बैठें और मां सरस्वती का ध्यान करने के बाद पढ़ाई शुरु करें। मन में इधर-उधर के ख्याल आकर आपकी पढ़ाई में व्यवधान नहीं डालेंगे। परीक्षा के लिए घर से जाते समय हनुमान जी के पैरों से सिंदूर लेकर तिलक करें।
परीक्षा में अच्छे अंक पाने के लिए राशि के अनुसार करें यह उपाय
12 of 13
कुंभ राशि: पढ़ते समय अपना मुख दरवाजे की ओर नहीं रखें और जिस विषय को पढ़ने बैठें सिर्फ उसे ही साथ में रखें। पढ़ने से पहले श्री कृष्ण का ध्यान करें। परीक्षा के लिए घर से निकलते समय गुड़ खाएं।
परीक्षा में अच्छे अंक पाने के लिए राशि के अनुसार करें यह उपाय
13 of 13
मीन राशिः सूर्य और केतु आपकी परीक्षा के लिए अनुकूल स्थिति में नहीं हैं। नियमित गणेश जी पूजा करके ध्यान पूर्वक पढ़ाई में मन लगाएं। चंदन का तिलक मानसिक शांति देगा। परीक्षा के दिन पीला या सफेद वस्त्र धारण करें।