फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशि के अनुसार देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के 2 आसान उपाय

विज्ञापन
1 of 13
इस साल की शुरुआत शुक्रवार के दिन हुआ है हिन्दू पंचांग के अनुसार भी अप्रैल में नया संवत् शुरु होगा जो शुक्रवार के दिन ही होने जा रहा है। ऐसे में इस साल धन दौलत, भौतिक सुख सुविधाओं से जुड़ी चीजो में वृद्धि होगी। अगर आप अपनी राशि के अनुसार कुछ आसान से उपाय करें तो देवी लक्ष्मी की कृपा से धन और भौतिक सुखों में वृद्धि का लाभ पाना आपके लिए संभव हो सकता है।
Trending Videos
विज्ञापन

राश‌ि के अनुसार देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के 2 आसान उपाय

2 of 13
मेष राश‌िः
1. न‌ियम‌ित रूप से एक गुलाब का फूल ' ॐ ऐं क्लीं सौ:' मंत्र के साथ देवी लक्ष्मी को अर्प‌ित करें।

2. लाल चंदन या स‌िंदूर से त‌िलक करें और शाम के समय हर द‌िन एक दीप जलाकर मुख्य द्वार पर पूर्व द‌िशा की ओर रखें।
विज्ञापन

राश‌ि के अनुसार देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के 2 आसान उपाय

3 of 13
वृष राश‌िः
1. आपकी राश‌ि का स्वामी शुक्र है जो भौत‌िक सुख का कारक माना जाता है। इसके बाद भी आपको आर्थ‌िक परेशान‌ियों का सामना करना पड़ रहा है तो शुक्रवार के द‌िन देवी लक्ष्मी की पूजा कमल पुष्प से करें।

2. कमलगट्टे की माला से न‌ियम‌ित 'ॐ ऐं क्लीं श्रीं' मंत्र का कम से कम 108 बार जप करें। अगर ऐसा नहीं कर पाते हैं तो कम से कम पूर्ण‌िमा और अमावस्या के द‌िन जरुर करें।

राश‌ि के अनुसार देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के 2 आसान उपाय

4 of 13
म‌िथुन राश‌िः
1.आपकी राश‌ि का स्वामी बुध है आपको धन बाधा दूर करने के ल‌िए देवी लक्ष्मी के साथ न‌ियम‌ित गणेश जी की पूजा करनी चाह‌िए। गणेश जी को दुर्वा और स‌िंदूर अर्प‌ित करें।

2.अपने पूजा स्‍थान में देवी लक्ष्मी का प्रतीक दक्ष‌िणमुखी शंख रखें और हर द‌िन इनकी भी पूजा करें।
विज्ञापन

राश‌ि के अनुसार देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के 2 आसान उपाय

5 of 13
कर्क राश‌िः
1. आपको न‌ियम‌ित लक्ष्मी नारायण की पूजा करनी चाह‌िए। व‌िष्‍णु भगवान को तुलसी की माला पहनाएं और देवी लक्ष्मी को लाल गुलाब अर्प‌ित करें।

2. सोमवार के द‌िन भगवान श‌िव का दूध से अभ‌िषेक करें और शन‌िवार के द‌िन पीपल की जड़ में एक दीप जलाएं।
विज्ञापन

राश‌ि के अनुसार देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के 2 आसान उपाय

6 of 13
सिंह राशि:
1. सूर्य आपकी राश‌ि के स्वामी हैं और इस साल आप ढैय्या के प्रभाव में बने रहेंगे। ऐसे में धन और सुख में कमी दूर करने के ल‌िए आपको शन‌िवार के द‌िन शन‌ि महाराज का तैलाभ‌िषेक करना चाह‌िए।

2. शुक्रवार और रव‌िवार को गाय को मीठी रोटी ख‌िलाएं। इनके साथ स्‍फट‌िक माला से ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं मंत्र का 108 बार जप करें। जप रात में या सुबह पूजा के समय कर सकते हैं।
विज्ञापन

राश‌ि के अनुसार देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के 2 आसान उपाय

7 of 13
कन्या राश‌िः
1. आपकी राश‌ि के स्वामी बुध हैं। इसल‌‌िए देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के ल‌िए आप गाय को हरी घास ख‌िलाएं और सुहागन स्‍त्र‌ियों को लाल चूड़‌‌िया, ब‌िंदी और वस्‍त्र दें।

2. कमल गट्टे की माला से देवी लक्ष्मी का मंत्र 'ॐ श्रीं ऐं सौं' 108 बार जप करके लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें।

राश‌ि के अनुसार देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के 2 आसान उपाय

8 of 13
तुला राशि:
1. आपकी राश‌ि के स्वामी शुक्र हैं। आपको हर शुक्रवार के द‌िन कमल पुष्प से देवी लक्ष्मी की पूजा करनी चाह‌िए। कुंवारी कन्याओं को भोजन कराना लाभप्रद रहेगा।

2. तुला राश‌ि वालों की अंत‌िम चरण की साढ़ेसाती चल रही है ऐसे में प‌िछले कुछ सालों में आपने जो पर‌िश्रम क‌िया है उसका फल अब आपको म‌िलेगा। लाभ में बाधा नहीं आए इसके ल‌िए शन‌िवार के द‌िन श‌न‌ि महाराज को त‌िल और तेल अर्प‌ित करें।

राश‌ि के अनुसार देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के 2 आसान उपाय

9 of 13
वृश्चिक राशि:
1. मंगल आपकी राश‌ि के स्वामी हैं। आपको धन बाधा दूर करने के ल‌िए मंगलवार के द‌िन तांबे की लक्ष्मी की मूर्त‌ि लाकर पूजा स्‍थान में स्थाप‌ित करनी चाह‌िए और न‌ियम‌ित लाल गुलाब से इनकी पूजा करनी चाह‌िए। देवी लक्ष्मी के साथ भगवान व‌िष्‍णु की पूजा जरुर करें।

2. साढ़ेसाती का दूसरा चरण आप पर चल रहा है। इसल‌िए शन‌िवार के द‌िन भीखारी को कुछ पैसे दान दें।

राश‌ि के अनुसार देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के 2 आसान उपाय

10 of 13
धनु राश‌िः
1.गुरु आपकी राश‌ि के स्वामी हैं इसल‌िए देवी लक्ष्मी के साथ न‌ियम‌ित भगवान व‌िष्‍णु की पूजा करें और केले में पौधे को धूप-दीप द‌िखाएं।

2. न‌ियम‌ित व‌िष्‍णु सहस्रनाम का पाठ करें।

राश‌ि के अनुसार देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के 2 आसान उपाय

11 of 13
मकर राशि:
1. शन‌ि महाराज आपकी राश‌ि के स्वामी हैं। इसल‌िए आपको देवी लक्ष्मी के साथ अपने राश‌ि स्वामी शन‌ि की पूजा भी न‌ियम‌ित करनी चाह‌िए।

2. न‌ियम‌ित कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।

राश‌ि के अनुसार देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के 2 आसान उपाय

12 of 13
कुंभ राशि:
1. आपकी राश‌ि के स्वामी शन‌ि महाराज हैं आपको धन संबंधी बाधा दूर करने के ल‌िए शन‌िवार के द‌िन नीले रंग के फूल से भगवान व‌िष्‍णु और शन‌ि महाराज की पूजा करनी चाह‌िए।

2. न‌ियम‌ित लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें।
विज्ञापन

राश‌ि के अनुसार देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के 2 आसान उपाय

13 of 13
मीन राशि:
1. आपकी राश‌ि के स्वामी गुरु हैं। आपको कमल फूल से देवी लक्ष्मी की पूजा करनी चाह‌िए।

2. कमलगट्टे की माला से न‌िय‌म‌ित 108 बार ॐ ह्रीं क्लीं सौ: मंत्र का जप करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें