फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope 29 January: कर्क, सिंह और धनु राशि वालों को संभलकर रहना होगा, मकर और कुंभ वालों के लिए दिन शुभ

Sun, 29 Jan 2023 12:08 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
rashifal - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

February Horoscope 2023: फ़रवरी महीने में किसका होगा भाग्योदय, किसे मिलेंगे शानदार मौके? पढ़ें मासिक राशिफल
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन बहुत ही सोच विचारकर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी। आप अपनी सुख-सुविधाओं के कुछ वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं। परिवार में कोई सदस्य आपको कोई सरप्राइस दे सकता है। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग उसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। आपकी अपने करीबियों से आज घनिष्ठता बढ़ेगी और आप सभी से मधुर व्यवहार बनाए रखें, नहीं तो आपकी कोई बात किसी को बुरी लग सकती है। माता जी की सेहत के प्रति सचेत रहें।
विज्ञापन

3 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। यदि आप विदेश की यात्रा पर जाने की सोच रहे थे, तो आपकी वह इच्छा पूरी हो सकती है। आपको किसी जोखिम भरे काम को करने से बचना होगा, लेकिन बिजनेस कर रहे लोगों का काम धीमा रहेगा और आपके कुछ मामले लटक सकते हैं। आपको अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप कार्यक्षेत्र में छोटों की कुछ गलतियों को बड़प्पन दिखाते भी माफ करेंगे। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग कुछ बचत की योजनाओं पर पूरा ध्यान देंगे। कानूनी मामलों में आप पूरी सावधानी बरतें।  

4 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रभाव और प्रताप में वृद्धि लेकर आयेगा और आपको कार्यक्षेत्र में किसी काम के लिए सराहना भी मिल सकती है। आपको अपने किसी संपत्ति के सौदे को बहुत ही सोच विचार करना होगा, नहीं तो उसमें आपको कोई समस्या आ सकती है। प्रेम जीवन जी लोगों का अपने साथी से किसी बात को लेकर वाद-विवाद पनप सकता है, लेकिन आप उसमें बहुत ही सावधानी बरतें। संतान को विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करने का कोई मौका मिल सकता है। आपके अपने किसी मित्र से यदि कोई मदद मांगेंगे, तो आपको आसानी से मिल जाएगी।  
विज्ञापन

5 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपका अपने परिजनों से प्रेम और स्नेह बना रहेगा और आप कार्यक्षेत्र में आपकी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की आज वेतन वृद्धि हो सकती है और आपके नेतृत्व क्षमता बढे़गी। आपको कुछ मांगलिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होने का मौका भी मिल सकता है। आपको किसी काम को लेकर चिंता सता सकती है। आपकी अपने किसी मित्र से मुलाकात हो सकती है।
विज्ञापन

6 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ तनावग्रस्त रहने वाला है। बिजनेस की गति धीमी होने के कारण आप परेशान रहेंगे। आप कुछ जन कल्याण के कार्य से भी जुड़ेंगे और भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपको अपनों की सीख व सलाह पर चलेंगे और आपका अध्यात्मिकता में भी वृद्धि होगी। आपके लाभ का प्रतिशत भी अच्छा रहेगा। आपने यदि किसी पर अधिक विश्वास किया था, तो वह आपके लिए समस्या लेकर आ सकता है और किसी काम के नीति व नियमों पर पूरा ध्यान दें।
विज्ञापन

7 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मेहनत भरा रहने वाला है। आपको संतान के करियर की चिंता सता सकती है। अपने निजी मामलों में भी पूरी रुचि रखेंगे और कुछ नए अनुबंधों से आपको लाभ मिल सकता है, जो लोग लॉटरी अथवा शेयर बाजार में धन का निवेश करते हैं, उन्हें ज्यादा धन लगाने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। जीवनसाथी के लिए आप उसे छोटे-मोटे पार्टटाइम काम की शुरुआत कर सकते हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से आपको कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है, जिससे आपको प्रसन्नता होगी।

8 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपने यदि साझेदारी में किसी काम की शुरुआत की, तो उसमें आप अपने पार्टनर से सलाह मशवरा करके ही कोई निर्णय लें। काम की तलाश कर रहे लोगों को आज कोई अच्छा काम मिल सकता है। यदि आपका कोई कानूनी मामला लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आपके लेन-देन के मामले में सावधानी बरतें और घर परिवार में आपको किसी सदस्य की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

9 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज आपको अति उत्साहित होने से बचना होगा और कार्यक्षेत्र में आपको अत्यधिक मेहनत करनी होगी, तभी आप किसी मुकाम पर पहुंच सकेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को पदोन्नति प्राप्त हो सकती है और उनके कामों में भी वृद्धि होगी। आपको कुछ निजी मामलों में सावधान रहना होगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग अपने कामों के कारण जाने जाएंगे, जिससे उनके जन समर्थन में भी इजाफा होगा और उन्हें कोई बड़ी रैली करने को मिल सकती है। आपको  अपनी किसी पुरानी गलती को नहीं दोहराना है, नहीं तो वह आपके लिए समस्या बन सकती है।   

10 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज आपको किसी काम में बहुत ही सोचविचार कर चलना होगा। कार्यक्षेत्र में आपके कुछ शत्रु परेशान करने की कोशिश में लगे रहेंगे। विद्यार्थियो को अपने गुरुजनों की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। कामकाज की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोग लोगों को कोई अच्छा काम मिलेगा। आपको अपने सहकर्मियों के साथ काम करके अच्छा लाभ मिलेगा और किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने से पहले उसके नियमों को अच्छी तरह पढ़ लें, नहीं तो आप किसी गलत बात के लिए हां कर सकते हैं। आपको आपका रुका हुआ धन मिलने की उम्मीद दिख रही है।

11 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बहुत ही सर्तकता बरतने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करके नाम कमाने का मौका मिलेगा और आपके कुछ आर्थिक गतिविधियों में तेजी रहेगी। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपकी कुछ मित्रों से मुलाकात हो सकती हैं, जिनसे आप अपने मन की कुछ बातें शेयर कर सकते हैं। आज आपको सावधानी बरतनी होगी और बड़ों की बात का पूरा मान सम्मान रखेंगे।

12 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं और दान धर्म के प्रति भी आपकी रूचि बढ़ेगी। कुछ महत्वपूर्ण कार्य से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा, जो लोग किसी सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, तो उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप भाईचारे को बढ़ावा देंगे और आर्थिक मामलों को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो उनमें भी आपको निजात मिलेगी। संतान को संस्कारो व परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे।
विज्ञापन

13 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहने वाला है। आप कार्यक्षेत्र में बड़प्पन दिखाते हुए काम करेंगे और आपके अंदर मेलजोल की भावना भी आज बढ़ेगी, लेकिन आपको अपने मित्रों से विवेक में विनम्रता से बातचीत करनी होगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों को आप बखूबी निभाएंगे और परिवार में सदस्यों के साथ आप खुशी भरे पल व्यतीत करेंगे. रक्त संबंधी रिश्तों में चल रही खटास को आप उसे बातचीत के जरिए समाप्त करेंगे। आपकी अपने किसी दूर रह रहे परिजन से मुलाकात हो सकती है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें