साल 2016 का तीसरा महीना शुरु होने जा रहा है। इस महीने का पहला हफ्ता आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा, जानिए क्या कहते हैं सितारे।
विज्ञापन
मार्च महीने का पहला सप्ताह इन 6 राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा
2 of 13
मेष राशिः इस सप्ताह आप अपने अंदर एक नई उर्जा को महसूस करेंगें, आपका स्वभाव बहुत खुशनुमा रहेगा। अपनी सकारात्मक सोच एवं पूरे उत्साह से आप अपने कार्यों को अंजाम देंगें। व्यावसायिक रुप से भी यह आपके लिये लक्ष्यों को हासिल करने का समय है। आप अपने कार्यालयी या व्यावसायिक व्यस्तताओं के बीच परिवार के लिए भी भरपूर समय निकाल पाएंगें जिससे संतुलन की स्थिति बनी रहेगी। हो सकता है सप्ताहांत पर परिवार के साथ किसी यात्रा का आनंद भी लें। प्रेम से वंचित जातकों के लिये साथी की तलाश करने का उचित समय है वहीं प्रेम में डूबे जातक भी अपने संबंधों में एक नए उत्साह का सृजन होता महसूस करेंगें।
विज्ञापन
मार्च महीने का पहला सप्ताह इन 6 राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा
3 of 13
वृष राशिः इस सप्ताह आपके जीवन में कुछ सकारात्मक परिवर्तन होंगें जिन्हें लेकर आप प्रसन्न रहेंगें। यदि आप वर्तमान में नौकरी के नए अवसर तलाश रहे हैं तो बेहतर अवसर मिलने की संभावना है। अपने प्रियजनों से अचानक कोई सुखद समाचार मिल सकता है। प्रेम से वंचित कुछ जातकों को अपना मनपसंद साथी मिल सकता है। बहुत लंबे समय के बाद अचानक किसी मोड़ पर पुराने साथी से मुलाकात आपकी खुशी को बढा सकती है या फिर हो सकता है आपकी कोई रुकी हुई परियोजना सिरे चढ़ जाये। लेकिन आपको अपने प्रयास पूरी लगन एवं मेहनत से करते रहने की आवश्यकता है। कुल मिलाकर यह सप्ताह आपके लिए हर पहलू से लाभदायक रहने के आसार हैं।
मार्च महीने का पहला सप्ताह इन 6 राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा
4 of 13
मिथुन राशिः यह सप्ताह आपके लिए व्यस्तताओं भरा रहेगा। कार्यस्थल पर अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिलने से आपकी व्यस्तता बढ़ सकती है। हो सकता है व्यस्तता व कार्यदबाव के चलते आपको लक्ष्य हासिल करने में थोड़ी परेशानी हो। लेकिन मेहनत करते रहें व संयमी बने रहे किसी भी कारण आवेश में आकर कुछ न करें अन्यथा किये कराये पर पानी फिर सकता है। अपनी वाणी पर भी नियंत्रण रखें अन्यथा कार्यदबाव के साथ-साथ मानसिक तनाव से भी गुजरना पड़ सकता है। संभव हो तो थोड़ा समय चित को एकाग्र करने में भी लगायें इससे आपको शांति मिलेगी। ध्यान रहे शांत रहकर समस्याओं से निपटने में आसानी होती है।
विज्ञापन
मार्च महीने का पहला सप्ताह इन 6 राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा
5 of 13
कर्क राशि: इस सप्ताह आपको सचेत रहने की आवश्यकता है। घर में हों या दफ्तर अपने परिजनों, सहकर्मियों वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संवाद बनायें रखें अन्यथा किसी गलतफहमी के चलते आपकी प्रतिष्ठा को ठेस पंहुच सकती है, परिवार में अशांति हो सकती है, जीवनसाथी से मनमुटाव होने की प्रबल संभावना है। हर कदम सावधानी से रखें। व्यवसायी जातक फिलहाल नई परियोजना को शुरु करने के बारे में न सोचें, इस समय करने से पहले भी एक बार अच्छे से विचार-विमर्श कर लें हो सके तो किसी अनुभवी साथी से परामर्श करें। सप्ताहांत तक हालात सामान्य होने लगेंगे।
विज्ञापन
मार्च महीने का पहला सप्ताह इन 6 राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा
6 of 13
सिंह राशिः इस सप्ताह आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। अपने खान पान पर नियंत्रण रखें। व्यक्तिगत या फिर व्यावसायिक जीवन में धोखेबाजी का शिकार हो सकते हैं। प्रेमी जातक विशेष रुप से अपने साथी की भावनाओं का ध्यान रखें। अपने साथी की छोटी-छोटी चीजों को नजरंदाज करने आपके अलगाव का कारण बन सकता है। कार्यस्थल पर भी अपना कार्य पूरी सतर्कता से करें अन्यथा कोई आपको मोहरा बना कर अपनी चाल में कामयाब हो सकता है। किसी प्रकार के लेन-देन से पहले कानूनी-कागजी दस्तावेजों की अच्छे से पड़ताल कर लें। व्यवसायी फिलहाल निवेश करने की योजना को स्थगित रखें तो बेहतर होगा। अनुकूल समय का इंतजार करें।
विज्ञापन
मार्च महीने का पहला सप्ताह इन 6 राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा
7 of 13
कन्या राशिः इस सप्ताह आप समय की कसौटी पर खुद को खरा साबित करने के लिए खुद को तैयार रखें। यह आपके लिए कठिन परीक्षा का दौर है, लेकिन इस सबके बीच अच्छी बात ये है कि अभी तक आपने अपने व्यवहार, कर्तव्यनिष्ठा एवं ईमानदारी अपने कार्यों को जिस अंजाम तक पंहुचाया है उसका फल मिलने की संभावना है। मुश्किल की घड़ी में आपका कोई साथी मददगार साबित होगा जिससे आप खुद को भाग्यशाली समझेंगें। कार्यालयी व्यस्तता से निपटकर परिवार को उचित समय देते रहें। अपनी परेशानी जीवनसाथी के साथ सांझा करें इससे आपके रिश्तों में प्रगाढ़ता आयेगी। वहीं सप्ताहांत पर आपको आश्चर्यजन खुशी भी मिलेगी।
मार्च महीने का पहला सप्ताह इन 6 राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा
8 of 13
तुला राशिः इस सप्ताह आपको कार्यालयी व्यस्तताओं के बीच कुछ पारिवारिक जिम्मेदारियां भी निभानी पड़ सकती हैं। आपके लिये यह समय बहुत ही भाग्यशाली साबित होगा। हर कदम पर आपको अपने परिजन, दोस्तों एवं सहकर्मियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। हो सकता है आपसे भी कोई मदद की उम्मीद रखें याद रखें मुश्किल समय में ही अपने पराये का अंतर ज्ञात होता है इसलिए निसंकोच होकर मदद के लिए हाथ बढायें। व्यावसायिक रुप से भी आप अपने लक्ष्यों को आसानी से हासिल करेंगें। लेकिन मामूली बातों को तूल देना, आवेश में आना आपके लिए हानिकारक हो सकता है।
मार्च महीने का पहला सप्ताह इन 6 राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा
9 of 13
वृश्चिक राशिः यदि आपके पारिवारिक जीवन में किसी तरह की परेशानी चल रही है तो उसे दूर करने के लिये किये गये प्रयास इस सप्ताह सफल हो सकते हैं। लेकिन अपनी संवेदनाओं पर काबू रखकर शांत व संयमी बने रहकर हर मसले के समाधान की और बढ़ें। यदि कार्यस्थल पर आपकी कोई परियोजना लंबे समय से अधर में लटकी है तो उसके सिरे चढ़ने के आसार हैं। कार्य हेतू किसी यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। आर्थिक रुप से अपने खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखें, यदि संभव हो तो भविष्य के लिये बचत करने के बारे में सोचे। आपका रोमांटिक जीवन इस सप्ताह उत्साहजनक रहेगा।
मार्च महीने का पहला सप्ताह इन 6 राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा
10 of 13
धनु राशिः इस सप्ताह कोई पारिवारिक परेशानी आपके मानसिक तनाव का कारण बन सकती है। लेकिन याद रखें दुख या परेशानी कभी भी हमेशा के लिये नहीं रहते, अपने आपको सकारात्मक बनाये रखें हो सके तो थोड़ा बहुत समय ध्यान करने के लिये निकाले इससे आपको शांति मिलेगी। प्रेमी जातकों के लिये समय बहुत अच्छा है लेकिन जेब खर्च का उपयोग सोच समझकर ही करें। व्यवसाय से जुड़े लोग नई परियोजनाओं का खाका तैयार करने के बारे में विचार-विमर्श कर सकते हैं। सप्ताहांत तक आपके चेहरे पर स्वाभाविक मुस्कान लौट आएगी, हालात सामान्य होने के आसार हैं।
मार्च महीने का पहला सप्ताह इन 6 राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा
11 of 13
मकर राशिः यह सप्ताह आपके लिए बदलावों से भरपूर होगा, आप अपने आस-पास बहुत कुछ बदलता हुआ महसूस करेंगें जिसका प्रभाव आपके मानस पर भी पड़ेगा। इसके साथ ही आपको सावधान रहने की भी जरुरत है किसी भी विचार पर अपना मत बनाने से पहले उसके हर पहलु पर विचार करें एवं सुनी-सुनाई बातों पर विश्वास न करें। कार्यदबाव के चलते आपका पूरा ध्यान अपने लक्ष्य को पूरा करने पर रहेगा। वहीं व्यवसाय से जुड़े जातक नई परियोजना या निवेश करने के बारे में सोच सकते हैं।
मार्च महीने का पहला सप्ताह इन 6 राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा
12 of 13
कुंभ राशिः इस सप्ताह आपके जीवन में कोई ऐसी घटना हो सकती है जिसका प्रभाव आप पर जीवन भर रहे, हो सकता है इस घटना के आधार पर ही आपकी प्राथमिकताएं भी तय होने लगें। सच्चे प्रेम की तलाश में भटक रहे जातकों की तलाश खत्म हो सकती है व उन्हें अपना हमसफर मिल सकता है। दांपत्य जीवन जी रहे जातकों को अपने परिवार में नए सदस्य के आगमन की सूचना मिल सकती है जिससे उनकी खुशी का ठिकाना नहीं होगा। कार्यक्षेत्र व व्यवसाय में हालात सामान्य बने रहेंगें। विद्यार्थियों के लिए इस समय की गई मेहनत बहुत लाभदायक रहेगी।
मार्च महीने का पहला सप्ताह इन 6 राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा
13 of 13
मीन राशिः यह सप्ताह आपके लिये बहुत भाग्यशाली है इस सप्ताह आपका जोश देखकर हर कोई आपकी प्रशंसा करेगा। कार्यस्थल पर कड़ी मेहनत व रचनात्मक ढंग से कार्यों को सफलता के साथ अंजाम देने की आपकी कला के सहकर्मियों के साथ वरिष्ठ कर्मी भी कायल होंगे। प्रेम से वंचित जातक प्रयासरत रहें इस सप्ताह उन्हें उनका प्यार मिल सकता है। वैवाहिक जीवन जी रहे दंपतियों का जीवन भी रोमांटिक रहेगा। अपने साथी, जीवनसाथी को आश्चर्यजनक उपाहर देकर आप इस रोमांच को दोगुना कर सकते हैं। सप्ताहांत पर अपने साथी के साथ अच्छा समय बीताने का वक्त मिलेगा।