फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस के दिन खरीदारी करने के लिए यह है शुभ मुहूर्त

विज्ञापन
1 of 6
ऐसी मान्यता है कि धनतेरस के दिन भगवान धनवंतरी सागर मंथन से प्रकट हुए थे। भगवान के हाथों में अमृत भरा स्वर्ण कलश था। भगवान धनवंतरी को देवी लक्ष्मी का भाई माना जाता है इसलिए धनतेरस के दिन सोना, चांदी और बरतन खरीदने की परंपरा है। कहते हैं इसदिन खरीदारी करने से धन तेरह गुणा बढ़ता है इसलिए आप खरीदारी करने जा रहे हैं तो शुभ मुहूर्त का जरूर ध्यान रखें ताकि आपका धनतेरस 13 गुणा धन बढ़ाने वाला हो।
विज्ञापन

धनतेरस के द‌िन खरीदारी करने के ल‌िए यह है शुभ मुहूर्त

2 of 6
इस साल दीपावली 11 नवंबर को है और धनतेरस 9 नवंबर सोमवार को है। ज्योत‌िषशास्‍त्र का न‌‌ियम है क‌ि सूर्यास्त के बाद 2 घण्टे 24 म‌िनट की अवधि प्रदोषकाल के नाम से जानी जाती है। इस समय दीपदान और दीपावली पूजन करना शुभ होता है। दिल्ली में धनतेरस के द‌िन सूर्यास्त शाम 5 बजकर 28 म‌िनट पर होगा।
विज्ञापन

धनतेरस के द‌िन खरीदारी करने के ल‌िए यह है शुभ मुहूर्त

3 of 6
इसके बाद का समय प्रदोष काल होगा ज‌िसमें  5 बजकर 51 म‌िनट से 7 बजकर 47 म‌िनट तक स्‍थ‌िर लग्न वृष है। इस दौरान धनतेरस की पूजा करना शुभ और धन वृद्ध‌ि के ल‌िए शुभ है। इस दौरान आप खरीदारी करके स्‍थ‌िर लक्ष्मी की भी प्राप्त‌ि कर सकते हैं। इसके अलावा इस द‌िन कई शुभ मुहूर्त हैं ज‌िनमें खरीदारी करना शुभ फलदायी रहेगा।

धनतेरस के द‌िन खरीदारी करने के ल‌िए यह है शुभ मुहूर्त

4 of 6
खरीदारी के ल‌िए एक शुभ मुहूर्त 4 बजकर 30 म‌िनट से 6 बजे तक है। इस समय अमृत योग बना है जो शुभ कार्यों में उन्नत‌ि और लाभ देता है। जो लोग वाहन खरीदने की सोच रहे हैं उनके ल‌िए शुभ समय की बात करें तो यह है।
विज्ञापन

धनतेरस के द‌िन खरीदारी करने के ल‌िए यह है शुभ मुहूर्त

5 of 6
धनतेरस के द‌िन 6 बजे से 7 बजकर 30 म‌िनट का समय चर काल है। इस दौरन वाहन खरीदना और घर लाना शुभ रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

धनतेरस के द‌िन खरीदारी करने के ल‌िए यह है शुभ मुहूर्त

6 of 6
अगर आप द‌िन में खरीदारी नहीं कर पाते हैं तो अपने पर‌िवार के साथ रात में 10 बजकर 30 म‌िनट से 12 बजे तक खरीदारी कर सकते हैं। इस समय लाभ योग बना होगा जो आपके लाभ को बढ़ाने वाला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें