फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi Upay 2023: होली के दिन पति-पत्नी मिलकर करें ये उपाय, रिश्ते में आएगी मिठास

Mon, 06 Mar 2023 12:50 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
होली के दिन पति-पत्नी मिलकर करें ये उपाय, रिश्ते में आएगी मिठास - फोटो : istock
Holi Upay 2023: इस साल 07 और 08 मार्च 2023 को होली खेली का पर्व मनाया जा रहा है। जहां 07 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा, वहीं 08 मार्च को होली खेली जाएगी। हिंदू धर्म में होली का त्योहार बेहद खास माना गया है। इसे हर्ष और उल्लास का पर्व भी माना जाता है। होली का यह पावन पर्व प्रेम और सुख-समृद्धि लेकर आता है। होली एक सांस्कृतिक, धार्मिक और पारंपरिक त्योहार है। पूरे भारत में इसका अलग ही जश्न देखने को मिलता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भी होली का पर्व कई मामलों में महत्वपूर्ण माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में इस पर्व से जुड़े कुछ विशेष उपाय बताए गए हैं। कहा जाता है कि इन उपायों को करने से जीवन में सुख समृद्धि बनी रहती है। ऐसे में यदि आपके दांपत्य जीवन में किसी प्रकार की समस्या है तो होली वाले दिन पति-पत्नी साथ मिलकर कुछ उपाय करें। इससे वैवाहिक जीवन में मधुरता के साथ घर की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है। चलिए जानते हैं उन उपायों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
होली के दिन पति-पत्नी मिलकर करें ये उपाय, रिश्ते में आएगी मिठास - फोटो : Istock
दांपत्य जीवन की परेशानियां दूर करने के लिए
यदि दांपत्य जीवन में परेशानियां चल रही हैं तो आप होली की रात उत्तर दिशा में एक पटिए के ऊपर सफेद कपड़ा बिछाकर उस पर मूंग, चना दाल, चावल, गेहूं, मसूर, काला उड़द और तिल के ढेर पर नवग्रह बनाएं। फिर इस पर केसर का तिलक लगाकर घी का दिया जलाएं। इसके साथ ही नवग्रह और कामदेव रति की पूजा अर्चना करें। इस उपाय को पति और पत्नी मिलकर करें। ज्योतिष के अनुसार इससे धीरे-धीरे आपके जीवन की समस्याएं दूर होने लगेंगी।
विज्ञापन

3 of 5
होली के दिन पति-पत्नी मिलकर करें ये उपाय, रिश्ते में आएगी मिठास - फोटो : istock
आर्थिक संकट दूर करने के लिए
आर्थिक संकट को दूर करने के लिए होलिका दहन की रात को पति-पत्नी चंद्रमा के उदय के बाद एक प्लेट में छुहारा और मखाने लें और इसके बाद चंद्रमा की रोशनी में खड़े होकर घी का दीपक जलाएं और चंद्रमा को दूध का अर्घ देकर धूपबत्ती दिखाएं। साथ ही चंद्रदेव को सफेद मिष्ठान का भोग लगाएं। ऐसा करने से पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ेगा। साथ ही माता लक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त होगी।

4 of 5
होली के दिन पति-पत्नी मिलकर करें ये उपाय, रिश्ते में आएगी मिठास - फोटो : Pixabay
दांपत्य जीवन में मधुरता के लिए
दांपत्य जीवन को सुखमय बनाने के लिए होलिका दहन की रात एक सूखा नारियल लें और उसमें चीनी भर दें। इसके बाद उसे होलिका की आग में रख दें। ज्योतिष के अनुसार ऐसा करने से दांपत्य जीवन में सुखों की प्राप्ति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
होली के दिन पति-पत्नी मिलकर करें ये उपाय, रिश्ते में आएगी मिठास - फोटो : अमर उजाला
गणेश लक्ष्मी की पूजा
होलिका दहन की रात गणेश-लक्ष्मी की पूजा जरूर करें। इसके बाद अपने पांव से सिर तक की माप का लाल धागा लें और उसे एक सूखे नारियल में लपेट कर अपने इष्ट देव से प्रार्थना करें कि जो भी आप पर या आपके परिवार में परेशानियां हैं, वो इसमें समाहित हो जाएं। इसके बाद इस नारियल को होलिका की अग्नि में डाल दें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें