होली रंगों और खुशियों का त्योहार है। इस त्योहार में गुलाल, मिठाई, फाल्गुन के गीत, प्रेम, समरसता इन सभी चीजों का समावेश देखने को मिलता है। इस साल होली 29 मार्च को मनाई जाएगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन अपनी राशि के अनुसार रंग का प्रयोग करना बेहद ही लाभकारी माना जाता है। आप अपनी राशि के अनुसार इन रंगों का प्रयोग होली में जरूर करें।