फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्क राशि वाले करें ये उपाय, नौकरी, कारोबार और धन-संपत्ति में होगी वृद्धि

Wed, 26 Feb 2020 08:29 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
rashi
इस राशि का स्वामी चंद्रमा होता है। राशिचक्र में इसका स्थान चौथा है। इस राशि के जातक का मन चंचल होता है। इसलिए इनके कार्यों और विचारों में चंचलता पाई जाती है। ये अपने ऊपर आने वाले संघर्ष को टालने में सक्षम होते हैं। इन्हें स्वतंत्रता पसंद है। हालांकि इनके जीवन में कई बार अनियमितताएं पाई जाती हैं। अपने जिद्दी स्वभाव के कारण इन्हें कई बार कष्ट झेलना पड़ता है। व्यर्थ के कार्यों और बातों में आपको रुचि नहीं रहती है। इस राशि में गुरु श्रेष्ठ का होता है। संस्था या सामाजिक कार्यों की जिम्मेदारी इनके कंधों पर रहती है। परंतु इनका स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहता है। बहरहाल जानते हैं, कर्क राशि के जातकों के लिए कौनसे उपाय हैं, जिन्हें करने से कामयाबी मिलती हैं।
विज्ञापन

2 of 6
sunrise
पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद होंगे दूर
यदि पैतृक धन एवं कुटुंब से जुड़ी परेशानियां चल रही हों तो प्रतिदिन सूर्योदय के समय तांबें के पात्र में शुद्ध जल भरकर उसमें थोड़ी चीनी और लाल पुष्प डालकर सूर्य को अर्घ्य देें। ऐसा करने से आपकी आर्थिक जीवन से जुड़ी परेशानियां दूर हो जाएंगी।
विज्ञापन

3 of 6
chandan
इस उपाय से रोग-दोष से मिलेगी मुक्ति
गुरुवार के दिन पीले वस्त्र धारण करें। माथे पर केसर और चंदन का तिलक लगाएं। इस उपाय को करने से रोग-दोष से छुटकारा मिलेगा। साथ ही शत्रु पक्ष भी कमजोर होगा। आपको अपने पूजा घर में सफेद एवं हल्के रंग के कपड़ों का इस्तेमाल करना चाहिए। इस उपाय को करने से आपकी सारी पीड़ाएं दूर होंगी। 

4 of 6
पीपल पेड़
अकस्मात धन लाभ के लिए करें यह उपाय
यदि आपको अकस्मात धन लाभ की अभिलाषा है तो धन त्रयोदशी के दिन संध्या के समय पीपल वृक्ष के समीप तेल का पंचमुखी दीपक जलाएं। इस उपाय को करने से आपको अकस्मात धन लाभ प्राप्त होगा। 
विज्ञापन

5 of 6
'पिंक स्टार' हीरा - फोटो : Social media
परेशानियों को दूर करने के लिए धारण करें यह रत्न
कर्क राशि के जातकों की परेशानियां हीरा रत्न को धारण करने से दूर होती हैं और भूमि-भवन में वृद्धि होती है। हालांकि इसे धारण करने से पूर्व किसी अच्छे ज्योतिषी की सलाह जरूर लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शिवलिंग - फोटो : social media
शिक्षा के क्षेत्र में कामयाबी दिलाता है ये उपाय
कर्क राशि के जातकों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता पाने के लिए सोमवार के दिन शिवजी को प्रसन्न करना चाहिए। प्रत्येक सोमवार को शिव का गंगा जल से अभिषेक करें। ऐसा नित्य करने से आपको एजुकेशन सेक्टर में सफलता मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें