फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guruwar ke Upay: सुख-समृद्धि पाने के लिए गुरुवार के दिन करें ये आसान उपाय, खुलेंगे तरक्की के रास्ते

Thu, 23 Jun 2022 07:09 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
सुख-समृद्धि पाने के लिए गुरुवार के दिन करें ये आसान उपाय - फोटो : iStock
Guruwar ke Upay: हिंदू धर्म में सप्ताह के प्रत्येक दिन का अपना अलग महत्व होता है। सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी या देवता को जरूर समर्पित होता है। इसी प्रकार गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और बृहस्पति देव को समर्पित होता है। इस दिन भगवान विष्णु के साथ बृहस्पति देव की भी विधि-विधान से पूजा की जाती है। बृहस्पति देव को सबसे बड़ा ग्रह माना जाता है, साथ ही ये देवताओं के भी गुरु कहे जाते हैं। मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने और विधि पूजा-आराधना से भगवान विष्णु जल्द ही प्रसन्न हो जाते हैं। साथ ही बृहस्पतिदेव की कृपा से जातक के सारे कार्य सुगम हो जाते हैं। यदि आप भी सुखद गृहस्थ जीवन, नौकरी, धन और उच्च शिक्षा चाहते हैं, तो आपको भगवान बृहस्पति की पूजा जरूर करनी चाहिए। साथ ही कुछ उपाय भी करने चाहिए। आइए जानते हैं गुरुवार के दिन किए जाने वाले कुछ आसान उपाय... 
विज्ञापन

2 of 7
सुख-समृद्धि पाने के लिए गुरुवार के दिन करें ये आसान उपाय - फोटो : iStock
गुरुवार के दिन करें ये काम
मान्यताओं के अनुसार, गुरुवार के दिन ज्यादा से ज्यादा पीले रंग की चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए। इस दिन सुबह स्नान करने के बाद पीले रंग का वस्त्र धारण करें। इसके अलावा इस यदि आप व्रत रखते हैं तो पीले फलों का सेवन करें।
विज्ञापन

3 of 7
सुख-समृद्धि पाने के लिए गुरुवार के दिन करें ये आसान उपाय - फोटो : iStock
धर्म शास्त्रों में गुरुवार के दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करना बेहद शुभ माना गया है। मान्यता है कि इस दिन स्नान के बाद ‘ॐ बृ बृहस्पते नमः’ का जाप करने से धन-संपदा में तरक्की होती है।

4 of 7
सुख-समृद्धि पाने के लिए गुरुवार के दिन करें ये आसान उपाय - फोटो : iStock
ज्योतिष के अनुसार, गुरु ग्रह को मजबूत करने के लिए प्रत्येक गुरुवार पूजा के बाद अपनी कलाई में या गर्दन पर हल्दी का छोटा सा टीका लगा लें। ऐसा करने से कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत होगा। साथ ही व्यक्ति को हर कार्य क्षेत्र में धन-लाभ होता है।
विज्ञापन

5 of 7
सुख-समृद्धि पाने के लिए गुरुवार के दिन करें ये आसान उपाय - फोटो : iStock
दांपत्य जीवन को सुखमय और घर में सुख समृद्धि बनाए रखनी है तो गुरुवार के दिन विष्णु भगवान और लक्ष्मी की पूजा करें। भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी धन और वैभव के प्रतीक हैं। इस दिन बृहस्पतिवार की व्रत कथा भी पढ़ें।
विज्ञापन

6 of 7
सुख-समृद्धि पाने के लिए गुरुवार के दिन करें ये आसान उपाय - फोटो : istock
ज्योतिष के अनुसार, गुरुवार के दिन गाय को आटे की लोई में चने की दाल, गुड़ और हल्दी डालकर खिलाएं। इसके अलावा स्नान के दौरान पानी में एक चुटकी हल्दी डालें। साथ ही इस दिन किसी निर्धन को चने की दाल, केला, पीले वस्त्र आदि क्षमतानुसार दान करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सुख-समृद्धि पाने के लिए गुरुवार के दिन करें ये आसान उपाय - फोटो : iStock
ज्योतिष के अनुसार, गुरुवार के दिन किसी को न ही उधार देना चाहिए और न ही लेना चाहिए। मान्यता के अनुसार, ऐसा करने से जातक की कुंडली में गुरु की स्थिति खराब हो सकती है, जिसके कारण आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें