फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुवार के दिन भूलकर भी महिलाएं न करें ये काम वरना दांपत्य जीवन में आएगी परेशानी

Thu, 29 Oct 2020 12:02 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
गुरुवार का दिन भगवान विष्णु जी का दिन माना जाता है। - फोटो : सोशल मीडिया
गुरुवार का दिन भगवान विष्णु जी का दिन माना जाता है। मान्यता के अनुसार गुरुवार के दिन कुछ कार्यों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए। दरअसल इस दिन कुछ ऐसे कार्य हैं जिन्हें करने से कुंडली में गुरु ग्रह कमजोर होता है और जातकों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ये कार्य इस प्रकार हैं - 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
hair cutting - फोटो : pixa
गुरुवार के दिन महिलाएं न करें ये गलतियां
माना जाता है कि गुरुवार को महिलाओं को अपना सिर नहीं धोना चाहिए। इसके साथ ही न तो उनको इस दिन अपने बाल कटवाने चाहिए। अगर वे ऐसा करती हैं तो इससे उनकी जन्मकुंडली में बृहस्पति कमजोर होता है जिससे उनके दांपत्य जीवन में परेशानी आती है। पति व संतान की उन्नति भी रुक जाती है।
विज्ञापन

3 of 6
केला
बृहस्पतिवार के दिन केला के फल से करें परहेज
गुरुवार के दिन केले के फल का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दिन केले के वृक्ष की पूजा होती है। इसके साथ ही बृहस्पतिवार के दिन घर में अधिक वजन वाले कपड़ों को धोने, कबाड़ घर से बाहर निकालने, घर को धोने या पोछा लगाने से बच्चों, पुत्रों, घर के सदस्यों की शिक्षा, धर्म आदि पर शुभ प्रभाव में कमी आती है।

4 of 6
गुरुवार के दिन नाखून नहीं काटने चाहिए - फोटो : सोशल मीडिया
गुरुवार को दाड़ी एवं न नाखून न काटें
गुरुवार के दिन नाखून नहीं काटने चाहिए और न ही दाड़ी बनानी या बनवानी चाहिए। क्योंकि शास्त्रों में ऐसा कहा गया है कि जो व्यक्ति ऐसा करता है तो वह देवगुरू बृहस्पति अशुभ फल प्राप्त होते हैं। व्यक्ति की आयु पर भी इसका नकारात्मक असर पड़ता है।
विज्ञापन

5 of 6
बृहस्पतिवार को केले की जड़ में जल चढ़ाएं - फोटो : pixabay
दांपत्य जीवन में आ रही परेशानियों को दूर करने के लिए करें ये उपाय
गुरुवार को केले के वृक्ष की जड़ में जल अर्पित करना चाहिए और शुद्ध घी का दीपक जलाकर गुरु के 108 नामों का उच्चारण करना चाहिए ऐसा करने से जल्दी ही जीवनसाथी की तलाश जल्द पूर्ण होती है। विवाह में आ रही अड़चने दूर होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पीला वस्त्र
गुरुवार के दिन इन चीजों का जरूर करें दान
बृहस्पति देव को पीला रंग अतिप्रिय है। वे पीले रंग का पीतांबर धारण करते हैं। इसलिए इनकी पूजा में हल्दी का उपयोग किया जाता है। गुरुवार के दिन केसर पीला चंदन या फिर हल्दी का दान करना बहुत शुभ होता है। इससे घर में सुख-शांति आती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें