फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guru Pradosh Vrat Upay: गुरु प्रदोष व्रत पर करें काले तिल के ये ख़ास उपाय, जागेगा सोया भाग्य

Wed, 31 May 2023 02:21 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Guru Pradosh Vrat Upay 2023 - फोटो : amar ujala
Guru Pradosh Vrat Upay 2023: शास्त्रों में भोलेनाथ की पूजा के लिए प्रदोष काल यानी शाम का समय सबसे अच्छा और पवित्र समय बताया गया है, क्योंकि इस समय महादेव कैलाश पर्वत पर डमरू बजाते हुए खुशी से नाचते हैं। प्रदोष व्रत में किए गए उपाय जीवन में सुख, सौभाग्य और समृद्धि लाते हैं।
June 2023 Vrat Tyohar List: वट पूर्णिमा व्रत से लेकर जगन्नाथ रथ यात्रा तक जानें सभी व्रत त्योहारों की लिस्ट
Venus Transit 2023: शुक्र का कर्क राशि में हुआ गोचर, सभी 12 राशियों के ऊपर कैसा होगा इसका असर

जून माह के प्रथम दिन यानी 1 जून को प्रदोष व्रत रखा जाएगा। चूंकि यह गुरुवार को है, इसलिए इसे गुरु प्रदोष व्रत कहते हैं । प्रदोष व्रत भगवान शिव के भक्तों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। अपने नाम के अनुसार ही प्रदोष व्रत सभी दोषों को दूर करने वाला माना गया है।
विज्ञापन

2 of 6
Guru Pradosh Vrat Upay 2023 - फोटो : getty images
गुरु प्रदोष व्रत पर करें काले तिल के उपाय 

दांपत्य जीवन में शांति
गुरु प्रदोष के दिन पति-पत्नी को मिलकर शुभ मुहूर्त में शाम के समय गुड़ और काले तिल से भोलेनाथ का अभिषेक करना चाहिए। माना जाता है कि इससे दांपत्य जीवन में शांति आती है, सारे तनाव दूर होते हैं और पति-पत्नी के बीच प्यार बना रहता है। माघ मास में तिल का प्रयोग पुण्यदायी माना गया है और शिवलिंग पर काला तिल चढ़ाने से शनि, राहु और केतु दोष दूर हो जाते हैं। घर में सुख-समृद्धि आती है।
विज्ञापन

3 of 6
Guru Pradosh Vrat Upay 2023 - फोटो : डेमो
स्वास्थ्य लाभ के लिए 
प्रदोष व्रत में काले तिल का दान करने से घर की नकारात्मकता दूर होती है और व्यक्ति को गंभीर रोगों से मुक्ति मिलती है। काले तिल का दान करने से शिव और शनि दोनों अति प्रसन्न होते हैं और साधक पर कृपा करते हैं।

4 of 6
Guru Pradosh Vrat Upay 2023
घर में बरकत के लिए 
घर में पैसा आने के बाद भी बरकत नहीं रहती है। गुरु प्रदोष व्रत के दिन सुबह एक मुट्ठी काले तिल घर की छत पर रख दें। ऐसी मान्यता है कि जैसे-जैसे पक्षी इन तिलों का सेवन करेंगे वैसे-वैसे जीवन के दुख धीरे-धीरे समाप्त हो जाएंगे। दरिद्रता का नाश होगा। 
विज्ञापन

5 of 6
Guru Pradosh Vrat Upay 2023 - फोटो : iStock
गुरु प्रदोष व्रत 2023 तिथि
ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि आरंभ:  1 जून, गुरुवार, दोपहर 01: 39 मिनट से 
 ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि समाप्त: 2 जून, शुक्रवार, दोपहर 12:48 मिनट तक 
प्रदोष व्रत की पूजा शाम के समय की जाती है इसलिए इस माह का पहला प्रदोष व्रत 1 जून को रखा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Guru Pradosh Vrat Upay 2023 - फोटो : Social media
गुरु प्रदोष व्रत 2023 पूजा मुहूर्त
गुरु प्रदोष व्रत की शिव पूजा का मुहूर्त : 1 जून,सायं 07: 14 मिनट से रात 09:16 मिनट तक 
अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त:  1 जून,सायं 07:14 मिनट से रात 08:30 मिनट तक। 
चर-सामान्य मुहूर्त : 1 जून, रात 08:30 मिनट से रात 09:47 मिनट तक। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें