24 नवंबर को मार्गी होंगे बृहस्पति देव
- फोटो : अमर उजाला
वृष राशि
इस राशि के जातकों के लिए गुरु आठवें और लाभ स्थान के स्वामी हैं। गुरु आपके लाभ भाव में मार्गी होंगे। भाग्य में विराजमान शनि की दृष्टि गुरु पर है। वहीं गुरु की दृष्टि आपके पंचम भाव, तीसरे भाव और सप्तम भाव पर जा रही हैं। गुरु के इस गोचर के प्रभाव से विवाह में हो रही देरी दूर होगी। इस समय शेयर मार्केट में काम कर रहे जातकों को मुनाफा मिलने की उम्मीद दिखाई पड़ रही है। मित्रों के सहयोग से कोई अटका हुआ काम पूरा किया जा सकता है। आपके साहस में वृद्धि होगी और आप अपने भाई बहनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। इस समय लेखन और कर्म कांड से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ होगा। आपके घर में इस समय बच्चे की किलकारी की गूंज सुनाई दे सकती है। जो नव विवाहिता है उनके लिए गर्भ धारण का समय अनुकूल है। आप अपनी पत्नी की मदद से किसी लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। नए निवेश के लिए समय अनुकूल है। तेल, लोहे और खनन के काम से जुड़े लोगों को लाभ होगा।