Guru Chandal Yog 2023 : राहु और गुरु की युति को गुरु चांडाल योग कहते हैं। यह योग जीवन में कई तरह की परेशानियां खड़ी करता है। मेष राशि में पहले से ही राहु विराजमान है और इसके बाद 22 अप्रैल 2023 को बृहस्पति के मेष राशि में प्रवेश के साथ ही गुरु चांडाल योग बना है जो 30 अक्टूबर को राहु के वृषभ में गोचर के साथ ही समाप्त हो जाएगा। इस योग का बुरा असर शिक्षा,धन और चरित्र पर होता है। जातक बड़े-बुजुर्गों का निरादर करता है और उसे पेट एवं श्वास के रोग हो सकते हैं। कहते हैं कि यदि जन्म कुंडली के अनुसार मेष, वृषभ, सिंह, कन्या, वृश्चिक, कुंभ व मीन राशि के लोगों पर गुरु-चांडाल योग का प्रभाव अधिक पड़ता है। परंतु यहां पर ग्रह गोचर के अनुसार जानिए कि किस राशि पर है इस बार गुरु चांडाल योग का प्रभाव।