Budh gochar 2023 negative effects
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए बुध तीसरे और द्वादश भाव के स्वामी हैं और अब बुध का गोचर द्वादश भाव में ही होगा। इस भाव में विराजमान बुध की दृष्टि आपके छठे भाव पर होगी। इस भाव में बुध के गोचर से कर्क राशि के जातकों को व्यर्थ की यात्राएं करनी पड़ सकती है। इस समय व्यापारी वर्ग के जातकों को पैसे की कमी से जूझना पड़ सकता है। छात्र वर्ग के लिए यह समय अनुकूल नहीं है। पढ़ाई में आपका मन नहीं लगेगा सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे प्रतियोगियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय आप अपने स्वास्थ्य को लेकर के सावधान रहें। किसी भी प्रकार की त्वचा से जुड़ी बीमारी होने पर डॉक्टर को दिखाएं।