फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guru Chandal Yog: 30 अक्टूबर तक गुरु चांडाल योग इन 5 राशियों के लिए खड़ी करेगा मुसीबतें, जानें उपाय

Tue, 06 Jun 2023 05:43 PM IST
श्वेता सिंह शैली प्रकाश
विज्ञापन
1 of 7
Guru Chandal Yoga May create problems for these 5 zodiac signs - फोटो : अमर उजाला
Guru Chandal Yog 2023 : राहु और गुरु की युति को गुरु चांडाल योग कहते हैं। यह योग जीवन में कई तरह की परेशानियां खड़ी करता है। मेष राशि में पहले से ही राहु विराजमान है और इसके बाद 22 अप्रैल 2023 को बृहस्पति के मेष राशि में प्रवेश के साथ ही गुरु चांडाल योग बना है जो 30 अक्टूबर को राहु के वृषभ में गोचर के साथ ही समाप्त हो जाएगा।  इस योग का बुरा असर शिक्षा,धन और चरित्र पर होता है। जातक बड़े-बुजुर्गों का निरादर करता है और उसे पेट एवं श्वास के रोग हो सकते हैं। कहते हैं कि यदि जन्म कुंडली के अनुसार मेष, वृषभ, सिंह, कन्या, वृश्चिक, कुंभ व मीन राशि के लोगों पर गुरु-चांडाल योग का प्रभाव अधिक पड़ता है। परंतु यहां पर ग्रह गोचर के अनुसार जानिए कि किस राशि पर है इस बार गुरु चांडाल योग का प्रभाव।
विज्ञापन

2 of 7
Guru Chandal Yoga May create problems for these 5 zodiac signs
मेष राशि 
आपकी राशि में यह योग बना है, जिसके चलते आपको सेहत और संबंधों को संभालकर रखना होगा। सभी तरह के वाद-विवाद से बचकर रहना होगा। छोटी-सी बहस भी बड़ा विवाद बन सकती है। नौकरीपेशा हैं तो बहुत ही सावधानी से कार्य करना होगा। व्यापारी हैं तो निवेश सोच-समझकर करें। आपके साथ धोखा भी हो सकता है। अत: आपको 30 अक्टूबर तक सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन

3 of 7
Guru Chandal Yoga May create problems for these 5 zodiac signs
मिथुन राशि 
आपकी राशि के ग्यारहवें भाव में गुरु चांडाल योग का निर्माण शुभ नहीं माना जा सकता। आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में तनाव उत्पन्न होगा। नौकरी में अपमान झेलना पड़ सकता है या किसी बात को लेकर बदनामी हो सकती है। कार्य क्षेत्र में अनेक प्रकार की समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। सोच-समझकर ही निर्णय लें। 

4 of 7
Guru Chandal Yoga May create problems for these 5 zodiac signs
कन्या राशि 
आपकी राशि के आठवें भाव में गुरु चांडाल योग के कारण अचानक से घटना-दुर्घटना के योग बन सकते हैं। माता की सेहत का ध्यान रखें। दांपत्य जीवन में समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। जीवन में अनिश्चितता रहेगी। मन उचाट रहेगा। वाहन चलाते वक्त सावधानी रखें। मन और वाणी को काबू में रखें अन्यथा व्यर्थ का विवाद होगा। फालतू के कार्यों में धन खर्च बढ़ जाएगा। गृहकलह से बचकर रहें।
विज्ञापन

5 of 7
Guru Chandal Yoga May create problems for these 5 zodiac signs
धनु राशि 
आपकी राशि के पंचम भाव में इस योग का निर्माण हो रहा है जो पारिवारिक संबंधों को बिगाड़ दे रहा है। यह सेहत और नौकरी संबंधी अनेक प्रकार की समस्याएं उत्पन्न कर रहा है। आपके भीतर निराशा के भाव रहेंगे। माता की सेहत का ध्यान रखना होगा। संतान से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ेगा। असफलता से घबराकर आप हताश और निराश न हों बल्कि गुरु के उपाय करें।
विज्ञापन

6 of 7
Guru Chandal Yoga May create problems for these 5 zodiac signs
मीन राशि 
आपकी राशि के दूसरे भाव में यह योग आपकी वाणी को खराब कर रहा है। आपके मन और मस्तिष्क में नकारात्मक विचार हावी हो रहे होंगे। सेहत और संबंधों में बिगाड़ के चलते आप परेशानी झेल रहे हैं। पारिवारिक जीवन में मतभेद के चलते तनाव होगा। आपके पेशेवर जीवन पर इस योग का नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। आपको वाणी और खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। इसी के साथ सेहत का ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Guru Chandal Yoga May create problems for these 5 zodiac signs - फोटो : pinterst
लाल किताब के अनुसार करें ये उपाय
  • प्रत्येक गुरुवार को पूर्ण व्रत रखें या सूर्यास्त तक नमक का सेवन न करें।
  • प्रतिदिन माथे पर केसर,हल्दी या चंदन का तिलक लगाएं।
  • सप्ताह में कम से कम 2 बार किसी तालाब जाकर मछलियों को काला साबुत मूंग या उड़द खिलाएं। 
  • उत्तम चरित्र रखकर गुरुवार को पीली वस्तुओं का दान करें और पीले वस्त्र ही पहनें।
  • रात्रि में दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।
  • गुरुवार को पड़ने वाले राहु के नक्षत्र (आर्द्रा, स्वाति और शतभिषा )में रात्रि में बृहस्पति और राहु के मंत्र का जाप करें या शांति करवाएं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें