फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gud Ke Upay: गुड़ के ये छोटे से उपाय बदल देंगे आपकी किस्मत, कभी नहीं होगी पैसों की तंगी

Sat, 04 Feb 2023 03:19 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
गुड़ के ज्योतिष उपाय - फोटो : अमर उजाला
Gud Ke Upay: हम में से कई लोग सर्दियों में गुड़ का सेवन करते हैं। सर्दियों में गुड़ का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। यह कई लाभकारी गुणों से भरपूर है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गुड़ सिर्फ स्वास्थ्य की दृष्टि से ही नहीं बल्कि ज्योतिष की दृष्टि से भी इसके लाभ है। गुड़ का सेवन स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा माना जाता है। कहा जाता है कि अगर रात को खाना खाने के बाद गुड़ का सेवन किया जाए तो इससे पेट संबंधी बीमारियां दूर हो जाती हैं। लाल किताब के अनुसार गुड़ का सेवन करने से कई तरह की परेशानियां दूर हो जाती हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भी गुड़ को बहुत फायदेमंद माना जाता है। गुड़ को सूर्य का कारक माना जाता है। इसलिए आप गुड़ से जुड़े कुछ उपाय करके अपने सूर्य को मजबूत कर सकते हैं। इसके अलावा गुड़ से जुड़े इन उपायों को करने से नौकरी, व्यापार, धन, कर्ज और स्वास्थ्य जैसी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। आइए जानते हैं गुड़ के कुछ विशेष ज्योतिष उपाय के बारे में। 
विज्ञापन

2 of 6
गुड़ के ये छोटे से उपाय बदल देंगे आपकी किस्मत - फोटो : iStock
  • अगर आपकी कुंडली में मंगल कमजोर है तो मंगलवार के दिन गुड़ का दान करें। इस उपाय से आपको भाग्य का साथ मिलेगा। मंगल को मजबूत करने के लिए इस दिन 800 ग्राम गेहूं और इतनी ही मात्रा में गुड़ मिलाकर हनुमान जी के मंदिर में रख दें। ऐसा करने से मंगल ग्रह का अशुभ प्रभाव कम होगा।
विज्ञापन

3 of 6
गुड़ के ये छोटे से उपाय बदल देंगे आपकी किस्मत
  • यदि आपकी कोई मनोकामना पूरी नहीं हो रही है तो गुड़ की एक डली लेकर उसे लाल कपड़े में बांध दें। अब इसमें एक रुपए का सिक्का डालकर किसी नदी में प्रवाहित कर दें। 

4 of 6
गुड़ के ये छोटे से उपाय बदल देंगे आपकी किस्मत
  • जो लोग नौकरी को लेकर परेशान हैं या आपको किसी नौकरी के लिए इंटरव्यू पर जाना है, तो उससे पहले घर से निकलते समय किसी गाय को आटा और गुड़ खिलाएं। इससे आपका काम बनेगा।
विज्ञापन

5 of 6
गुड़ के ये छोटे से उपाय बदल देंगे आपकी किस्मत - फोटो : iStock
  • अगर आपके घर में लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं या क्लेश होते रहते हैं तो इस दिन सवा किलो गुड़ दबा कर रख दें। इससे घर का वातावरण शांत रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गुड़ के ये छोटे से उपाय बदल देंगे आपकी किस्मत
  • जिन लोगों का विवाह नहीं हो रहा हो उन्हें गाय को गेहूं के आटे कि लोई बनाकर उसमें गुड़ डालकर खिलाएं। इससे विवाह में आ रही बाधा दूर होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें