Gold Ring Zodiac Sign : प्रत्येक धातु का अपना महत्व होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार धातुओं को अगर राशि के अनुसार धारण किया जाए, तो विशेष रूप से लाभकारी सिद्ध होती है। विभिन्न धातुओं का व्यक्ति पर अलग प्रभाव देखने को मिलता है। ज्योतिष शास्त्र में अपने ग्रह मजबूत करने या सुधारने के लिए सोना, चांदी, तांबा, कांसा या अष्टधातु राशि के अनुसार पहनने की सलाह दी जाती है। आज हम जानेंगे सोने की धातु के बारे में। ज्योतिष शास्त्र में सोना पहनने के कई लाभ हैं। अगर इसे तर्जनी उंगली में धारण करें, तो व्यक्ति की एकाग्रता में वृद्धि होती है। सोने की अंगूठी राजयोग में भी सहायक मानी जाती है। अगर किसी जातक को संतान सुख में आ रही बाधाओं को दूर करना है तो उसे अनामिका उंगली में सोने की अंगूठी धारण करनी चाहिए। पर जरूरी नहीं है कि हर व्यक्ति को सोना या सोने की अंगूठी लाभकारी परिणाम दे। आइए जानते हैं किन राशि के जातकों को सोने की अंगूठी धारण करना लाभकारी परिणाम देती है।