Budhwar Upay: आज बुधवार है। आज का दिन ग्रहों के राजकुमार बुध और प्रथम पूज्य गणेश जी के लिए समर्पित है। बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा अर्चना कर लोग उनकी कृपा प्राप्त करते हैं। उनके सुख, सौभाग्य, धन, संपत्ति आदि में वृद्धि होती है। यदि किसी जातक की कुंडली में बुध कमजोर है तो गणेश जी की पूजा करके बुध ग्रह मजबूत कर सकते हैं। साथ ही बुध ग्रह के मजबूत होने से बिजनेस में तरक्की मिलती है। करियर में वे बहुत आगे जाते हैं। उनका व्यक्तित्व प्रभावशाली बनता है। लेकिन जिन लोगों की कुंडली में बुध कमजोर स्थिति में रहते हैं वो न अपने काम पर ध्यान केंद्रित कर पाते हैं और न ही आर्थिक समृद्धि प्राप्त कर पाते हैं। लेकिन बुध ग्रह को मजबूत करें और अपनी स्थिति में सुधार करने के लिए आप कुछ विशेष उपाय कर सकते हैं। आइए जानते हैं क्या हैं वो उपाय