Girl Name Astrology: किसी भी व्यक्ति का नाम उसकी पहचान होती है। सिर्फ नाम ही नहीं बल्कि नाम का पहला अक्षर भी व्यक्ति के लिए काफी मायने रखता है। नाम का पहला अक्षर किसी भी इंसान के व्यक्तित्व को दर्शाता है। वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नाम के पहले अक्षर से किसी भी व्यक्ति के स्वभाव, करियर और भविष्य से जुड़ी बातों का पता लगाया जा सकता है। इसके अलावा भी ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कुछ ऐसे अक्षर मौजूद हैं, जिनसे शुरू होने वाले नाम की लड़कियां बेहद भाग्यशाली मानी जाती हैं। आज हम कुछ ऐसे ही नामाक्षर वाली लड़कियों के बारे में बात करेंगे, जो काफी बुद्धिमान होती हैं। साथ ही ये अपने करियर को लेकर बेहद जुनूनी होती हैं और जीवन में सफलता की ऊंचाइयों को छूती हैं। आइए जानते हैं कौन से हैं वो अक्षर जिनसे शुरू होने वाले नाम की लड़कियां भाग्यशाली होती हैं...