फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganesh Jayanti 2023: गणेश जयंती पर है पंचक और भद्रा का साया, राशि अनुसार करें मंत्र का जाप

Wed, 25 Jan 2023 07:18 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
गणेश जयंती पर राशि अनुसार करें मंत्र का जाप - फोटो : अमर उजाला
Ganesh Jayanti 2023 Mantra As Per Zodiac Sign: प्रत्येक वर्ष माघ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश जयंती मनाई जाती है। गणेश जयंती के दिन भगवान श्री गणेश की पूजा अर्चना पूरे विधि विधान से की जाती है। मान्यता है कि जो भी भक्त पूरी श्रद्धा से भगवान गणेश की पूजा करते हैं, उनके सार कष्ट, विघ्न, परेशानियां दूर हो जाती हैं। गणेश जयंती 25 जनवरी दिन बुधवार को है। गणेश चतुर्थी पट श्री गणेश को प्रसन्न करके अपनी सभी विघ्नों का निवारण प्राप्त कर सकते हैं। गणेश जयनी के कि पूजा के समय गणेश जी के प्रभावशाली मंत्रों का जाप करने से न सिर्फ जीवन में तरक्की मिलेगी बल्कि सभी कष्टों से भी मुक्ति मिलेगी। गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए राशि अनुसार मंत्रों का जाप करने से श्री गणेश का आशीष प्राप्त होगा। आपके जीवन में तरक्की और खुशहाली आएगी। आइए जानते हैं कौन से हैं वो मंत्र।  
विज्ञापन

2 of 5
गणेश जयंती पर राशि अनुसार करें मंत्र का जाप - फोटो : अमर उजाला
गणेश जयंती 2023 तिथि 
चतुर्थी तिथि आरंभ- 24 जनवरी, दोपहर 03:22 मिनट से
चतुर्थी तिथि समाप्त- 25 जनवरी, दोपहर 12: 34 मिनट तक
उदया तिथि के अनुसार गणेश जयंती 25 जनवरी, बुधवार को है।
विज्ञापन

3 of 5
गणेश जयंती पर राशि अनुसार करें मंत्र का जाप - फोटो : Pixabay
गणेश जयंती 2023 शुभ मुहूर्त 
पूजा का शुभ मुहूर्त: प्रातः 11: 29 मिनट से दोपहर 12:34 मिनट तक
रवि योग: प्रातः 06: 44 मिनट से 08 :05 मिनट तक
परिघ योग- 24 जनवरी, रात्रि 09 :36 मिनट से 25 जनवरी, सायं 6:15 मिनट तक
शिव योग- 25 जनवरी, सायं 06:15 मिनट से 26 जनवरी, प्रातः 10:28 मिनट तक

4 of 5
गणेश जयंती पर राशि अनुसार करें मंत्र का जाप - फोटो : istock
भद्रा और पंचक का समय
गणेश जयंती पर भद्रा 25 जनवरी को सुबह 01 बजकर 53 मिनट से शुरू होकर दोपहर 12 बजकर 34 तक है।  पंचक 27 जनवरी को रहेगा। भद्रा में मांगलिक कार्य करने की मनाही है। लेकिन पंचक और भद्रा में पूजा पाठ किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गणेश जयंती पर राशि अनुसार करें मंत्र का जाप - फोटो : Pixabay
गणेश जयंती पर करें राशि अनुसार गणेश मंत्र का जाप 
गणेश जयंती पर गणेश जी के मंत्रों का जाप करना फलदायी माना जाता है। प्रत्येक राशि के जातकों को अपनी राशि अनुसार मंत्र जाप करने से भगवान गणेश आपको आशीर्वाद देंगे और साथ ही जीवन में तरक्की भी प्रदान करेंगे। 

मेष राशि: ॐ वक्रतुण्डाय हूं
वृष राशि: ॐ हीं ग्रीं हीं
मिथुन राशि: ॐ गं गणपतये नमः
कर्क राशि: ॐ वक्रतुण्डाय हूं
सिंह राशि: ॐ सुमंगलाये नम:
कन्या राशि: ॐ चिंतामण्ये नम:
तुला राशि: ॐ वक्रतुण्डाय नम:
वृश्चिक राशि: ॐ नमो भगवते गजाननाय
धनु राशि: ॐ गं गणपते मंत्र
मकर राशि: ॐ गं नम:
कुंभ राशि: ॐ गण मुक्तये फट्
मीन राशि: ॐ गं गणपतये नमः
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें