फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्रवार के दिन करें इनमें से कोई एक उपाय, मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर करेंगी धन वर्षा

Thu, 31 Dec 2020 07:54 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
देवी लक्ष्मी
शुक्रवार  का दिन धन और ऐश्वर्य की देवी लक्ष्मी को समर्पित किया जाता है। यह दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए शुक्रवार के दिन उपाय करने चाहिए। इस दिन लक्ष्मी जी की पूजा करने से वे प्रसन्न होती हैं और अपनी कृपा बरसाती हैं। यदि आप भी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो शुक्रवार के दिन कुछ उपाय कर सकते हैं। मान्यता है कि ये उपाय करने से घर धन-धान्य से परिपूर्ण रहता है। तो चलिए जानते हैं शुक्रवार के उपाय...
विज्ञापन

2 of 4
लक्ष्मी देवी
शुक्रवार के दिन प्रातः उठकर स्नानादि करें और लक्ष्मी जी का ध्यान करें। उसके बाद माता महालक्ष्मी के मंदिर जाकर उन्हें लाल वस्त्र, लाल चूड़ियां, लाल बिंदी, सिंदूर, लाल चुनरी और मेहंदी आदि श्रंगार की चीजें अर्पित करें। मां लक्ष्मी से सुख-समृद्धि की कामना करें। माना जाता है कि यह उपाय निस्वार्थ भाव और निष्ठा के साथ करने से मां लक्ष्मी की असीम कृपा प्राप्त होती है।
विज्ञापन

3 of 4
विष्णु
शुक्रवार को संध्या समय स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें। एक लकड़ी की चौकी पर लाल रंग का आसन बिछाकर माता लक्ष्मी के साथ श्री हरि विष्णु जी को विराजमान करें। उसके बाद दीप धूप जलाएं। वहीं पर आसन लगाकर श्री लक्ष्मी नारायण हृदय स्त्रोत्र का श्रद्धा पूर्वक पाठ करें। पाठ संपन्न हो जाने के बाद प्रणाम करें और खीर का भोग लगाएं। किसी छोटी कन्या को कुछ पैसे दान करें। इससे आपके ऊपर मां लक्ष्मी के साथ विष्णु जी की कृपा भी होगी। आपके जीवन के सारे कष्ट दूर होकर सुखों का प्राप्ति होगी। 
विज्ञापन

4 of 4
Lakshmi ji
शुक्रवार के दिन एक लाल रंग के कपड़े में सवा किलो चावल बांध कर पोटली बनाएं। थोड़ी मुश्किल है पर फिर भी ध्यान दें कि चावल का एक भी दाना टूटा हुआ ना हो। एक आसन बिछाकर इन चावलों को हाथ में लेकर ओम श्रीं श्रीये नमः का पांच माला जाप करें। जाप करने के बाद इस पोटली को अपनी तिजोरी या जहां भी आप धन रखते हो वहां रखें। माना जाता है कि इस उपाय को करने से अपार धन प्राप्ति होती है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें