फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Feng Shui Tips: फेंगशुई के इन उपायों से पर्स में कभी नहीं होगी पैसों की कमी, खूब होगी बरकत

Sun, 30 Nov 2025 09:28 PM IST
सोनिया चौहान ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Feng Shui Wallet Tips: चीनी शास्त्र फेंगशुई के अनुसार कुछ वस्तुओं को रखने को लेकर कई नियम बताए गए हैं। जिनको अपनाकर आर्थिक स्थिति को बेहतर किया जा सकता है। पर्स को समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। आइए जानते हैं कि आपको अपने पर्स से जुड़ी किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। जिनकी मदद से आपका पर्स कभी खाली नहीं रहेगा।

विज्ञापन
1 of 5
पर्स से जुड़े फेंगशुई उपाय - फोटो : freepik
Feng Shui Tips For Wallet:  जिस प्रकार भारत में वास्तु शास्त्र को सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि के लिए महत्व दिया जाता है, उसी तरह चीन में फेंगशुई का विशेष महत्व है। फेंगशुई में घर और जीवन में खुशहाली लाने के लिए विभिन्न उपाय बताए गए हैं। अब भारत में भी फेंगशुई की मान्यताओं को अपनाया जाने लगा है, खासकर शोपीस, पेंटिंग और पौधों से जुड़े नियमों को लोग अपने जीवन में शामिल कर रहे हैं।

फेंगशुई के अनुसार कुछ सरल उपायों को अपनाकर आर्थिक स्थिति को बेहतर किया जा सकता है। पर्स को सिर्फ पैसे रखने का साधन नहीं बल्कि समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक भी माना जाता है। पर्स में कुछ चीजें रखने से धन की बरकत होती है। आइए जानते हैं कि आपको अपने पर्स से जुड़ी किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। जिनकी मदद से आपका पर्स कभी खाली नहीं रहेगा। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
पर्स से जुड़े फेंगशुई उपाय - फोटो : Freepik
सिक्कों को एक स्थान पर रखें

पर्स में सिक्कों को एक निर्धारित स्थान पर रखना चाहिए। फेंगशुई के अनुसार, घर या कार्यालय में भी सिक्कों को एक नियत स्थान पर रखने से आर्थिक स्थिरता बढ़ती है। फेंगशुई के इन उपायों को अपनाकर आप अपने जीवन में धन वृद्धि और समृद्धि प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
फेंगशुई उपाय - फोटो : Freepik
वॉलेट में नगदी का सही क्रम में रखें

अपने पर्स में नोट और कार्ड्स को व्यवस्थित ढंग से रखें। फेंगशुई के अनुसार, अगर पैसे और अन्य वस्तुएं सुव्यवस्थित होती हैं, तो आर्थिक लाभ में वृद्धि होती है। इसलिए पर्स में नगदी, नोट और कार्ड्स को ठीक से रखने की आदत डालनी चाहिए।


Feng Shui Tips For Married Life: वैवाहिक जीवन में मिठास के लिए जरूर अपनाएं, फेंगशुई के ये पांच उपाय


Feng Shui Tips: घर में रखें ये 3 वस्तुएं बदल देगी आपका भाग्य, नहीं होगी धन से जुड़ी समस्याएं

4 of 5
फेंगशुई उपाय - फोटो : Freepik
नोट को सही तरीके से रखें

वॉलेट में पैसे रखते समय सावधानी बरतनी चाहिए। नोटों को मोड़कर या बिना किसी क्रम के नहीं रखना चाहिए। फेंगशुई के अनुसार, धन को सुव्यवस्थित तरीके से रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और आर्थिक स्थिरता बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पर्स से जुड़े फेंगशुई उपाय - फोटो : Freepik
अधिक से अधिक पेपर करेंसी रखें

आजकल लोग डिजिटल पेमेंट का अधिक उपयोग करते हैं, लेकिन फेंगशुई के अनुसार पर्स में कुछ नकद राशि अवश्य रखनी चाहिए। ध्यान रखें कि छोटी मुद्रा सबसे ऊपर हो और नोटों को एक क्रम में रखा जाए। इससे आर्थिक समृद्धि बनी रहती है।




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें