फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Feng Shui Tips: सही दिशा और स्थान में रखा कछुआ खोल देगा आपकी किस्मत का ताला, खिंची चली आएगी सुख-समृद्धि

Mon, 01 Dec 2025 04:15 PM IST
सोनिया चौहान ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Turtle Feng Shui upay: घर में कछुआ रखने से सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा आती है। चीनी शास्त्र फेंगशुई के अनुसार घर में कछुआ रखने को लेकर कई नियम बताए गए हैं। माना जाता है कि गलत दिशा या स्थान पर रखा कछुआ व्यक्ति के जीवन पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। ऐसे में घर में कछुआ रखते समय इन नियमों का ध्यान जरूर रखना चाहिए।

विज्ञापन
1 of 5
कछुए से जुड़े फेंगशुई टिप्स - फोटो : Amar Ujala
Feng Shui Tips For Turtle Direction And Place At Home: जब घर में नकारात्मक शक्तियों का वास होता है तब वहां पर रहने वाले लोगों को जीवन में तरह-तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं घर पर सकारात्मक ऊर्जाओं का वास होने पर खुशहाली आती है। इस कारण से हर कोई यह चाहता है कि उसके घर में हमेशा खुशहाली, सुख-समृद्धि सकारात्मक ऊर्जा का वास बना रहे। सकारात्मक ऊर्जा के लिए फेंगशुई जो कि एक प्राचीन चीनी शास्त्र है जिसमें कई तरह के उपायों के बारे में बताया गया है।
 
फेंगशुई के उपाय घर में वातावरण को संतुलित करने और जीवन में सुख-समृद्धि की वृद्धि के लिए बहुत ही सहायक होते हैं। घर में कछुआ रखने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है और धन लाभ की संभावनाएं बढ़ती हैं। चीनी शास्त्र फेंगशुई के अनुसार, घर में कछुआ रखने को लेकर कई नियम बताए गए हैं। माना जाता है कि गलत दिशा या स्थान पर रखा कछुआ व्यक्ति के जीवन पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। ऐसे में घर में कछुआ रखते समय इन नियमों का ध्यान जरूर रखना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
फेंगशुई उपाय - फोटो : Adobe Stock
घर में कैसे और कहां रखें कछुआ

हिंदू धर्म में कछुए को भगवान विष्णु का कूर्म अवतार माना जाता है। फेंगशुई के अनुसार, घर या अपने मंदिर में कछुए की छोटी प्रतिमा को पानी से भरे पीतल या अष्टधातु के पात्र में रखने से बेहद शुभ फल की प्राप्ति होती है। ऐसे में आप इसकी फोटो अपने मंदिर में लगा सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
फेंगशुई टिप्स - फोटो : Adobe Stock
इस दिशा में रखें कछुआ

उत्तर दिशा को धन की देवी माता लक्ष्मी की दिशा माना जाता है। फेंगशुई के अनुसार, कछुए को अपने घर में उत्तर दिशा में ही रखना चाहिए। ऐसा करने से धन की देवी माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और व्यक्ति का बैंक बैलेंस भी बढ़ सकता है।


Feng Shui Tips: फेंगशुई के इन उपायों से पर्स में कभी नहीं होगी पैसों की कमी, खूब होगी बरकत


Feng Shui Tips For Married Life: वैवाहिक जीवन में मिठास के लिए जरूर अपनाएं, फेंगशुई के ये पांच उपाय

4 of 5
फेंगशुई उपाय - फोटो : Adobe Stock
क्रिस्टल से बना कछुआ

अगर आप आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं, तो इसके लिए अपने घर या ऑफिस में क्रिस्टल से बना कछुआ लाकर रख सकते हैं। फेंगशुई के अनुसार, ऐसा कछुआ धन प्राप्ति का सूचक होता है। इससे आपको धन में वृद्धि होने की संभावनाएं बढ़ने लगती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीतल का कछुआ - फोटो : Adobe Stock
पीतल का कछुआ

अगर आप व्यवसाय, बिजनेस या नौकरी में लगातार बाधाओं और समस्याओं का सामना कर रहे हैं तो घर या कार्यस्थल पर पीतल का कछुआ लाकर रख सकते हैं। फेंगशुई के अनुसार, इससे कार्यों में आने वाली बाधाएं कम होने लगती हैं और सफलता के मार्ग खुलते हैं।





डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें