फेंगशुई टिप्स
- फोटो : Adobe Stock
घर में रखें ये पौधे
फेंगशुई के अनुसार, घर में लिली का पौधा लगाना शुभ माना जाता है। इसे घर में रखने से सकारात्मकता बनी रहती है और पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ता है। इसके अलावा आप बांस, मनी प्लांट और जेड प्लांट आदि को भी घर में लगा सकते हैं। इससे भी घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है।
डॉल्फिन की पेंटिंग
शादीशुदा जिंदगी में खुशहाली बनाए रखने के लिए डॉल्फिन की तस्वीर रखना बेहद ही अच्छा माना गया है। फेंगशुई के अनुसार, बेडरूम की पूर्व दिशा में डांस करते हुए या खेलते हुए डॉल्फिन की पेंटिंग रखने से रिश्तों में प्रेम और सामंजस्य बढ़ता है।