फेंगशुई टिप्स
- फोटो : Freepik
फेंगशुई सिक्का
फेंगशुई सिक्के सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि को दर्शाते हैं। घर से नकारात्मकता को दूर करने के लिए घर के मुख्य दरवाजे और खिड़कियों पर सिक्कों लटकाया जाता है। फेंगशुई के अनुसार, इससे घर से दरिद्रता दूर होती है। करियर-कारोबार में सफलता प्राप्त करने के लिए फेंगशुई के सिक्के को त्रिकोण में बांधकर रखना अच्छा होता है।
फेंगशुई घंटी
फेंगशुई शास्त्र में घरों में लटकती हुई घंटियों का विशेष महत्व होता है। घर के दरवाजे और खिड़कियों में फेंगशुई घंटी को टांगने पर वातावरण बहुत ही सकारात्मक और खुशनुमा होता है। समय-समय पर जब भी घंटियों की आवाज आती है तो घर का माहौल बहुत ही सकारात्मक हो जाता है और घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है।