फेंगशुई उपाय
- फोटो : Adobe Stock
फेंगशुई कछुआ
नौकरी-व्यापार में तरक्की के लिए फेंगशुई कछुआ बहुत शुभ माना जाता है। फेंगशुई के अनुसार, इसे ऑफिस या व्यापार वाली जगह पर उत्तर दिशा में रखना चाहिए, क्योंकि ये दिशा सफलता की दिशा होती है। ऐसा माना जाता है कि इसे रखने से पैसों की तंगी से भी छुटकारा मिल सकता है।
लाफिंग बुद्धा
लाफिंग बुद्धा रखने से सुख-समृद्धि बनी रहती है। फेंगशुई के अनुसार, यदि आप नौकरी और व्यापार में सफलता चाहते हैं तो ऑफिस या व्यापार वाली जगह पर लाफिंग बुद्धा की प्रतिमा रख सकते हैं। लेकिन याद रहे कि दोनों हाथों को ऊपर उठाए हुए लाफिंग बुद्धा को ही रखना चाहिए।