Feng Shui Tips For Lucky Coins: लाख कोशिश करने के बाद भी अगर आपका व्यापार सही ढ़ग से नहीं चल पा रहा है, हमेशा घर में परिवार के सदस्यों के बीच तनाव बना रहता है तो ऐसा हो सकता आपके आस पास नकारात्मक ऊर्जा रहती हो।हर व्यक्ति चाहता है कि उसके घर में हमेशा खुशहाली, सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का वास बना रहे। सकारात्मक ऊर्जा के लिए फेंगशुई जो कि एक प्राचीन चीनी शास्त्र है, इसमें कई तरह के उपायों के बारे में बताया गया है। फेंगशुई के ये उपाय घर में वातावरण को संतुलित करने और जीवन में सुख-समृद्धि और धन वृद्धि के लिए बहुत ही सहायक होते हैं।
चीनी शास्त्र फेंगशुई में 3 सिक्कों को 'भाग्यशाली सिक्के' (Lucky Coins) या 'सौभाग्य का बंडल' भी कहा जाता है। घर में 3 सिक्के रखने को लेकर कई नियम बताए गए हैं। ये 3 सिक्के स्वर्ग, पृथ्वी और मनुष्य के मिलन का प्रतीक होते हैं। ऐसा माना जाता है कि इन्हे घर में सही स्थान में रखने से धन, समृद्धि और सौभाग्य आकर्षित होता है।