फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fengshui Tips For Home: घर ले आएं ये 7 चीज़ें, खुशियों और सुख समृद्धि भी आएगी साथ

Sat, 03 Aug 2024 06:51 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
फेंगशुई उपाय - फोटो : freepik
Feng Shui Tips For Prosperity: Feng Shui Tips:फेंगशुई के अनुसार, कुछ गलतियां घर की नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाती हैं। इन गलतियों के कारण घर का माहौल तनावपूर्ण रहता है। घर में अक्सर मतभेद होते रहते हैं और परिवार के सदस्यों के साथ आए दिन झगड़े बढ़ते रहते हैं। परिवार के सदस्यों को किसी भी नौकरी में सफलता नहीं मिल पाती है और व्यक्ति का जीवन बाधाओं से घिरा रहता है,लेकिन फेंगशुई के कुछ उपायों की मदद से इन सभी समस्याओं से आसानी से छुटकारा पाया जा सकता है और घर में सुख-शांति लाई जा सकती है। आपकी सोई तकदीर को जगाने के लिए फेंगशुई टिप्स बेहद मददगार साबित हो सकती हैं। फेंगशुई चीन की धार्मिक किताब 'टायो' पर आधारित ज्ञान है। इसमें इस बात का विचार किया है कि किस तरह से ऊर्जा का प्रभाव सकारात्मक और नकारात्मक होता है और प्राकृतिक शक्तियां किस प्रकार जीवन पर व्यापक प्रभाव डालती हैं। फेंगशुई आइटम नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने के लिए बेहद कारगर होते हैं। इन्हें घर में लगाने से अनेक फायदे होते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
फेंगशुई उपाय - फोटो : amar ujala
घर के उत्तर दिशा में जल के पात्र यानी पानी भरा सुराही रखें। अगर ऐसा न कर पाएं तो झील या झरने की तस्वीर भी लगा सकते हैं। इससे लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
विज्ञापन

3 of 7
फेंगशुई उपाय - फोटो : istock
घर के मुख्य द्वार का वास्तु में सबसे अधिक महत्व है। वास्तु की अनुकूलता के लिए घर के मुख्य द्वार पर देवी लक्ष्मी, गणेश, कुबेर और स्वास्तिक का चिन्ह लगाकर रखें। चाहें तो इनकी तस्वीर भी लगा सकता हैं।

4 of 7
फेंगशुई उपाय - फोटो : iStock
अपने घर में तांबा, पीतल, पत्थर या फिर पंच धातु का पिरामिड रखें। आप चाहें तो लकड़ी के पिरामिड भी रख सकते हैं। इससे घर में कहीं भी वास्तु दोष से मुक्ति मिलती है।
विज्ञापन

5 of 7
फेंगशुई उपाय - फोटो : freepik
विंड चाइम  घर के दरवाजे पर और उन स्थानों पर लगाएं जहां से हवा आपके घर में प्रवेश करती हो और उससे टकराकर पवन घंटी का स्वर वातावरण में गूंजे।
विज्ञापन

6 of 7
फेंगशुई उपाय - फोटो : freepik
फेंगशुई में क्रिस्टल बॉल को आर्थिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि क्रिस्टल बॉल आसपास की नकारात्मक ऊर्जा को अवशोषित करती हैं और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
फेंगशुई उपाय - फोटो : iStock
फेंगशुई में लाफिंग बुद्धा को बहुत शुभ माना जाता है। इन्हें सुख, समृद्धि और खुशहाली का कारक माना जाता है। लाफिंग बुद्धा को आपके घर या कार्यालय में कहीं भी रख सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें