Feng Shui Tips: फेंगशुई, चीनी धार्मिक ग्रंथ 'टायो' पर आधारित है, प्राकृतिक शक्तियों और ऊर्जा के प्रभाव पर केंद्रित है। फेंगशुई हमें सिखाता है कि कैसे अपने घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ाकर सुख-शांति और समृद्धि ला सकते हैं। फेंगशुई के विभिन्न उपकरणों और तकनीकों का उपयोग करके हम अपने घर को एक शांत और आनंददायक स्थान बना सकते हैं, जिससे हमारा जीवन अधिक सफल और खुशहाल हो जाएगा। फेंगशुई के अनुसार, घर में कुछ सामान्य गलतियां नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ा देती हैं, जिससे घर का माहौल तनावपूर्ण हो जाता है और परिवार के सदस्यों के बीच मतभेद बढ़ जाते हैं। नतीजतन, जीवन में बाधाएं आती हैं और सफलता मिलना मुश्किल हो जाता है। मगर अच्छी बात ये हैं कि फेंगशुई के कुछ चीजों को घर में लाकर इस नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदल सकते हैं।