Feng Shui Tips For Home Pictures On The Walls: घर की दीवारों पर लगी तस्वीरें सिर्फ सजावट का काम ही नहीं करती, बल्कि हमारे जीवन पर भी गहरा असर डालती हैं। अक्सर इन्हीं वजहों से लोग अपने घर के दीवारों पर अच्छी या भगवान की तस्वीरें लगाते हैं। घर में लगी तस्वीरों का सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव हम सभी के जीवन पर पड़ता है। इसलिए इन तस्वीरों का सही दिशा और सही चयन बेहद जरूरी है। कुछ लोग परिवार की फोटो का फ्रेम दीवार पर लगाते हैं। कमरे की दीवारों में तस्वीरों को लगाने से घर की खूबसूरती तो बढ़ती ही है लेकिन अगर फेंगशुई नियम से इन तस्वीरों को न लगाया जाए तो परिवार में कलह की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है।
फेंगशुई एक प्राचीन चीनी परंपरा है जो एक सकारात्मक वातावरण स्थापित करने में मदद करती है। फेंगशुई हमें सिखाता है कि कैसे हम अपने घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ाकर सुख-शांति और समृद्धि ला सकते हैं। हर व्यक्ति चाहता है कि उसके घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली हमेशा बनी रहे। फेंगशुई के ज्यादातर नियम घर की एनर्जी से जुड़े होते हैं। इन नियमों के पालन करने से आपके घर की एनर्जी पूरी तरह से पलट जाएगी। फेंगशुई के अनुसार, दीवार पर लगी कुछ तस्वीरें आपके घर-परिवार में नकारात्मकता ऊर्जा पैदा कर आपके जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली में बाधा बन सकती है। ऐसे में कुछ तस्वीरों को भूलकर भी कमरे में नहीं लगाना चाहिए। आइए इस लेख में जानते हैं कि फेंगशुई नियमों के अनुसार किन तस्वीरों को कमरों की दीवार पर नहीं लगाना चाहिए।