फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Feng Shui Tips For Bedroom: बेडरूम की सजावट में न करें ये गलतियां, रिश्तों में हो सकता है तनाव

Sat, 18 Jan 2025 07:26 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Feng Shui Tips For Bedroom: घर में सबसे महत्वपूर्ण स्थान बेडरूम है। यह आराम करने, सुकून पाने की जगह है। हमारे दिन का एक बड़ा हिस्सा हम बेडरूम में बिताते हैं। फेंगशुई के अनुसार, बेडरूम में कुछ विशेष चीजें रखना वर्जित है तो कई चीजों के रखने का जगह और तरीकों का ध्यान रखने से जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। 
विज्ञापन
1 of 6
Fengshui Tips For Bedroom - फोटो : amar ujala
Feng Shui Tips For Bedroom: घर में सबसे महत्वपूर्ण स्थान बेडरूम है। यह आराम करने, सुकून पाने और रोमांस करने की जगह है। हमारे दिन का एक बड़ा हिस्सा यानी आठ घंटे या उससे ज़्यादा हम बेडरूम में बिताते हैं। इसलिए, जब हम इस जगह पर जाते हैं तो सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त करना महत्वपूर्ण हो जाता है। सकारात्मक 'क्यूई' ऊर्जा को आकर्षित करने के लिए, लोग फेंग शुई की मदद ले रहे हैं, जो सद्भाव और संतुलन के लिए वातावरण में वस्तुओं और स्थान को व्यवस्थित करने की चीन की एक प्राचीन कला है।
हालांकि, कई लोग फेंग शुई को गलत समझते हैं। उदाहरण के लिए, बेडरूम की सजावट में कुछ लोगों का मानना है कि बेडरूम में फेंग शुई वॉटर पेंटिंग लगाना अच्छा है। लेकिन उन्हें पता नहीं है कि उस पेंटिंग को कहां रखा जाना चाहिए। इसलिए, बेडरूम की सजावट में फेंग शुई से जुड़ी  गलतियों के बारे में जानना बहुत ज़रूरी है। आइए जानते हैं फेंगशुई के अनुसार बेडरूम में सजावट के दौरान किन गलतियों से बचना चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 6
Fengshui Tips For Bedroom - फोटो : freepik
बेड के सामने आइना : फेंग शुई बेडरूम सजावट में, दर्पण या आइना  विभिन्न ऊर्जावान उद्देश्यों के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके अलावा, किसी भी स्थान में दर्पण विलासिता, विशालता और सुंदरता का प्रतीक है। हालांकि, फेंग शुई  के अनुसार  बिस्तर के सामने आइना लगाने से बचना चाहिए क्योंकि इससे 'शा क्यू' यानी नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है जो कपल्स के बीच परेशानियां लाती है। इसके साथ ही कपल्स  के स्वास्थ्य को भी प्रभावित कर सकती है। इसके अलावा, प्रवेश द्वार के सामने सीधे दर्पण लगाने से भी बचना चाहिए।  
विज्ञापन

3 of 6
Fengshui Tips For Bedroom - फोटो : freepik
बेड की दिशा
बेड की दिशा ध्यान में रखना चाहिए। सिर उत्तर या पश्चिम दिशा में होना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार बेडरूम में भारी अलमारियां या सामग्री दक्षिण-पश्चिम में ही रखनी चाहिए। 
 

4 of 6
Fengshui Tips For Bedroom - फोटो : freepik
पानी- बेडरूम में पानी का कोई भी स्रोत, जैसे कि अक्वेरियम या झील, नहीं रखना चाहिए।  ऐसा करने से रिश्तों में मतभेद होता है। 
विज्ञापन

5 of 6
Fengshui Tips For Bedroom - फोटो : freepik
बेडरूम में इलेक्ट्रॉनिक
अगर आप इस जगह में तकनीक लाते हैं तो फेंग शुई से प्रेरित बेडरूम बनाने के आपके प्रयास बेकार हो जाते हैं। अगर आपके बेडरूम में टेलीविजन, मोबाइल/लैंडलाइन फोन, म्यूजिक सिस्टम या कोई अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है तो आप यह नहीं कह सकते कि आपका बेडरूम एक अच्छा फेंग शुई बेडरूम है। अपने बेडरूम में इन सभी वस्तुओं को रखने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Fengshui Tips For Bedroom - फोटो : Amar Ujala
बेडरूम में न करें  इन रंगों का प्रयोग 
बेडरूम में काले रंग का प्रयोग अशुभ माना जाता है। वहीं लाल रंग का अधिक प्रयोग भी बेडरूम में नहीं करना चाहिए।  वास्तु शास्त्र के अनुसार लाल रंग गुस्सा और विवाद का कारण बन सकता है। संभव हो तो बेडरूम में हल्के और नीले रंग का प्रयोग करें। 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें